• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर बिगड़ी कल्याण सिंह तबीयत, गोरखपुर दौरा रद्द कर PGI पहुंचे CM योगी

Writer D by Writer D
21/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। उनका डायलिसिस किया जा रहा है। डॉक्टर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की कोशिश में जुटे हैं। PGI के डायरेक्टर प्रो. आरके धीमन ने बताया कि ICU में भर्ती कल्याण सिंह बीते कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर हैं।

उनकी हालत स्थिर थी। हाल में तबीयत फिर बिगड़ गई है। उनकी किडनी में फिर से इन्फेक्शन बढ़ गया है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना गोरखपुर का दौरा रद्द कर कल्याण सिंह को देखने पहुंचे। करीब 20 मिनट तक PGI में रुके। इस दौरान सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और कल्याण के बेटे राजवीर सिंह भी मौजूद रहे।

डॉक्टरों ने बताया कि कल्याण सिंह का ब्लड प्रेशर कम हो रहा है। यूरिन से जुड़ी समस्याएं भी आ रही हैं। हम लगातार उन पर नजर बनाए हुए हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा गया है।

इससे पहले शुक्रवार को CM योगी आदित्यनाथ दिल्ली से सीधे लखनऊ स्थित PGI पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टरों से कल्याण सिंह की सेहत का अपडेट लिया था। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी थे। कल्याण सिंह का पिछले 48 दिन से PGI में इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार नहीं है।

मेरठ से प्रयागराज तक बनेगा उत्तर भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे : योगी

कल्याण सिंह को 21 जून को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्लड शुगर, बैक्टीरियल इन्फेक्शन और सेप्सिस की दिक्कत थी। इस बीच 3 जुलाई को उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया था। उसके बाद 4 जुलाई को PGI के ICU में भर्ती कराया गया।

पहले कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार देखने को मिला था] पर अचानक 17 जुलाई को उनकी सेहत फिर से बिगड़ गई। उसी दिन उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम दिया गया है। ICU में क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी के डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा संस्थान के निदेशक प्रो.आरके धीमन भी उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रखे हैं।

Tags: kalyan singh critical conditionkalyan singh health bulletinkalyan singh health newskalyan singh health updatesLucknow News
Previous Post

एक साल बाद एक्टिव हुआ सुशांत का फेसबुक अकाउंट, फैंस बोले- काश तुम जिंदा होते

Next Post

5 स्टार होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, एक्ट्रेस को पुलिस ने लिया अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Next Post
Sex racket

5 स्टार होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, एक्ट्रेस को पुलिस ने लिया अरेस्ट

यह भी पढ़ें

भारत ने रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ, टीम इंडिया ने दो विकेट से हराया

26/09/2021
Ravana

यहां है ‘रावण’ के नाम का गांव, दशानन के दहन पर मानते है शोक

24/10/2023

कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- वे जमीन स्तर के नेता थे

21/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version