• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्नी के नाम खरीदी जाने वाली संपत्ति हमेशा ‘बेनामी’ नहीं होती

Writer D by Writer D
12/06/2023
in Business
0
Property

Property

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आपने अपनी पत्नी के नाम पर कोई प्रॉपर्टी (Property) ली है, तो अब उसे बेनामी संपत्ति (Benami Property) माना ही जाए, ऐसा जरूरी नहीं है। ये बड़ी बात कलकत्ता हाईकोर्ट (Kolkata Highcourt) ने बेनामी संपत्ति से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान कही है। हाईकोर्ट का कहना है कि पत्नी के नाम खरीदी जाने वाली संपत्ति को हमेशा बेनामी संपत्ति के दायरे में नहीं रखा जा सकता है। आखिर क्या है पूरा मामला?

हाल में जस्टिस तपव्रत चक्रवर्ती और जस्टिस पार्थ सारथी चटर्जी की खंड पीठ ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा, ‘भारतीय समाज में अगर कोई पति अपनी पत्नी के नाम पर संपत्ति खरीदने के लिए धन का प्रबंध करता है। इस लेनदेन पर हमेशा बेनामी संपत्ति (Benami Property) से जुड़े कानूनी प्रावधान लागू हों, ऐसा जरूरी नहीं है। संपत्ति खरीदने के लिए धन के स्रोत का पता लगाना एक अहम फैक्ट जरूर है, लेकिन सिर्फ यही इस निर्णय तक नहीं पहुंचा सकता कि संपत्ति बेनामी लेनदेन है।’

बेटे ने मरने के बाद बाप को दी चुनौती

कलकत्ता हाईकोर्ट की ये टिप्पणी बाप-बेटे से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान सामने आई है। एक बेटे ने अपने पिता पर उसकी मां को एक बेनामी संपत्ति देने का आरोप लगाया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि वादी अपने पिता के खिलाफ ये बात साबित करने में विफल रहा है कि विवादित संपत्ति एक बेनामी लेनदेन है। अदालत ने कहा कि जो व्यक्ति ये दावा करता है कि संपत्ति एक बेनामी लेनदेन है। उसे साबित करने का भार भी उसी के कंधों पर होता है। ये एक ‘सर्वमान्य सिद्धांत’ है।

मां ने संपत्ति में अपना हिस्सा दिया बेटी को

कलकत्ता हाईकोर्ट जिस मामले की सुनवाई कर रहा था। उसमें एक पिता ने 1969 में अपनी पत्नी के नाम पर एक संपत्ति खरीदी थी। उसकी पत्नी एक गृहणी थी, और जिस समय संपत्ति खरीदी गई तब उसका आय का कोई साधन नहीं था। इस संपत्ति पर दो मंजिला मकान बना दिया गया। साल 1999 में पिता की मृत्यु हो गई। उत्तराधिकार के नियम के हिसाब से इस संपत्ति में उसकी पत्नी, बेटे और बेटी में बराबर के हिस्सेदार बन गए।

रिलीज से पहले ‘आदिपुरुष’ का जलवा, पहले ही दिन बिक गए इतने टिकट

इस मकान में बेटा 2011 तक रहा और फिर बाहर चला गया। वह संपत्ति को तीनों के बीच बराबर बांटना चाहता था, लेकिन इस पर बाकी दोनों राजी नहीं हुए। इसके बाद बेटे ने इसे बेनामी संपत्ति देकर कोर्ट में चुनौती दी। इस बीच मां ने अपने हिस्से की संपत्ति 2019 में अपने मरने से पहले अपनी बेटी को तोहफे में दे दी।

दो तरह की होती है बेनामी संपत्ति (Benami Property)

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि बेनामी संपत्ति दो तरह की होती है। एक वो जिसमें व्यक्ति अपने पैसों से किसी दूसरे के नाम पर संपत्ति खरीदता है, लेकिन उसकी दूसरे को लाभ देने की कोई इच्छा नहीं होती। दूसरी वो जिसमें प्रॉपर्टी का मालिक अपनी संपत्ति का टाइटल ट्रांसफर करने की इच्छा के बगैर उसका मालिकाना हक किसी दूसरे को दे देता है।

Tags: benami propertyBusiness NewsBusiness news in hindiproperty act
Previous Post

ओम बिरला के काफिले में घुसी इटावा से आ रही बस, बाल-बाल बचे लोकसभा अध्यक्ष

Next Post

अब कनाडा में पढ़ाई करना होगा और भी आसान, IELTS स्कोर के नियमों में बदलाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, शुरुआती कारोबार में दिखा दबाव

29/06/2026
Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

26/06/2026
LPG gas cylinder
Business

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Share Market
Business

बिकवाली पर भारी पड़ी लिवाली, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली कमान

23/06/2026
Next Post
IELTS

अब कनाडा में पढ़ाई करना होगा और भी आसान, IELTS स्कोर के नियमों में बदलाव

यह भी पढ़ें

शहनाज गिल के पिता पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

28/12/2021
arrested

पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग करने वाले नौ गिरफ्तार

22/08/2021
Marriage

प्यार के आगे झुका परिवार, 10 दिन के धरने के बाद ‘अनुज’ की हुई ‘शिवा’

25/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version