• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओम बिरला के काफिले में घुसी इटावा से आ रही बस, बाल-बाल बचे लोकसभा अध्यक्ष

Writer D by Writer D
12/06/2023
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Om Birla

Om Birla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान के कोटा में रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) का काफिला एक हादसे का शिकार हो गया। सार्वजनिक परिवहन की एक बस ओम बिरला के काफिले में घुस गई और पुलिस एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गई। इस हादसे में तीन पुलिसवाले घायल हो गए हैं। हालांकि ओम बिरला की गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ। घायल पुलिसकर्मियों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है

दरअसल ओम बिड़ला (Om Birla) उत्तर प्रदेश के इटावा में खेल उत्सव में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनका काफिला राजस्थान के कोटा से गुजर रहा था। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोटा ग्रामीण एसपी कवेंद्र सिंह सागर, पुलिस उपाधीक्षक कोटा सिटी द्वितीय शंकर लाल मीणा और एसएचओ नयापुरा भगवान सहाय घायलों का हाल जानने एमबीएस अस्पताल पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने डॉक्टरों से घायल पुलिसकर्मियों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा।

Rajasthan | Three police personnel were injured after a private bus rammed into the police escort vehicle in Lok Sabha Speaker Om Birla’s convoy, in Kota, earlier today

All police personnel are safe and out of danger. Bus driver detained, action to be taken: Kavendra Singh… pic.twitter.com/FTh1S5nYKE

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 11, 2023

खड़ी लॉरी से टकराई कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

मारवाड़ा में थानाधिकारी महेंद्र मारू ने मीडिया को बताया कि निजी बस इटावा से आ रही थी। इस दौरान बस लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के काफिले में घुस गई और मारवाड़ा चौकी पर एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ओम बिरला का काफिला कुछ ही देर के लिए हादसे वाली जगह रुका। बाद में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाने के बाद काफिले की बाकी गाड़ियों को रवाना कर दिया गया।

ब्रेक फेल होने के बाद एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गई बस

रिपोर्ट्स के मुताबिक बस पूरी रफ्तार से आ रही थी और ब्रेक फेल होने के बाद यह एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल पुलिसकर्मी महिंद्रा बोलेरो में सवार थे। एंबुलेंस में मौजूद डॉक्टरों ने पुलिस को प्राथमिक उपचार दिया। इसके तुरंत बाद घायल पुलिसवालों को इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल भेजा गया। घायल पुलिसकर्मियों की पहचान महेंद्र, नवीन और विजेंदर के रूप में हुई है।

Tags: Kota newsNational newsOm Birlarajasthan news
Previous Post

रिलीज से पहले ‘आदिपुरुष’ का जलवा, पहले ही दिन बिक गए इतने टिकट

Next Post

पत्नी के नाम खरीदी जाने वाली संपत्ति हमेशा ‘बेनामी’ नहीं होती

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

CM योगी ने यूपी का स्टार्टअप मिशन किया लॉन्च, 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ की मदद

27/08/2026
India steps in to help amidst the devastation in Nepal.
Main Slider

नेपाल की तबाही में भारत बना मददगार, 10 टन राहत सामग्री और दवाएं भेजीं

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

नेपाल में बाढ़ प्रभावित यूपी के नागरिकों की मदद के लिए योगी सरकार सक्रिय

27/08/2026
PM Modi
नई दिल्ली

ओलंपिक में पदकों का आंकड़ा बढ़ाना है तो नए खेलों में उतरना होगा: पीएम मोदी

27/08/2026
Glowing Skin
Main Slider

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/08/2026
Next Post
Property

पत्नी के नाम खरीदी जाने वाली संपत्ति हमेशा 'बेनामी' नहीं होती

यह भी पढ़ें

raghubir

रघुबीर यादव की पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- नहीं मिल रही एलिमनी

16/07/2021
massive fire

झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

04/12/2023
Yuvraj Yuzvendra Chahal

युवराज सिंह के ट्वीट से युजवेंद्र चहल को लगी मिर्ची

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version