• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संपूर्ण देश में लहर : धामी

Writer D by Writer D
01/04/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संपूर्ण देश में लहर दौड़ रही है। वे सोमवार को जी.आई.सी., खेल मैदान, नाचनी, पिथौरागढ़ में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  कि अल्मोड़ा लोकसभा के अंदर आने वाली 14 विधानसभाओं में बढ़ चढ़कर अजय टम्टा के पक्ष में वोट देना है और प्रधानमंत्री मोदी को भारी बहुमत से जिताना है। उन्होंने कहा कि नाचनी एवं डीडीहाट क्षेत्र से हर वोट प्रधानमंत्री मोदी को जाएगा और भारत के विकास में अपनी भूमिका निभाएगा। जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हर कोई प्रधानमंत्री जी को वोट देने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी आप लोगों के बीच आता हूं तो मुझे घर एवं परिवारजनों का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि नाचनी क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत हूं।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र का विकास निरंतर जारी है। कपकोट एवं नाचनी को जोड़ने वाले रामगंगा के ऊपर 110 मीटर पुल के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। बेरीनाग से पिथौरागढ़ को जोड़ने वाला पुल बनाए जाने का कार्य जारी है। हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ की हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। पिथौरागढ़ से सीधे देहरादून अब प्लेन से जा सकते हैं। जल्द ही पिथौरागढ़ से दिल्ली की भी प्लेन सेवा शुरू होने वाली है। पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य, विभिन्न क्षेत्रों पर मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत यहां के मंदिरों का पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया के शिखर पर पहुंचा है। दुनिया में भारत का मान-सम्मान, शक्ति एवं स्वाभिमान बढ़ा है। उन्हीं के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूर्ण हो रहा है। भारत टेक्नोलॉजी, मेडिकल साइंस, इनोवेशन और इफ्रास्ट्रक्चर का हब बनते जा रहा है। भारत गंगा, यमुना, चारों धाम, आदि- कैलाश, जागेश्वर, देवी- देवताओं, जल, जंगल, जमीन, पर्वत का देश है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश में गरीबों को घर देने का काम किया है। गांव-गांव में शौचालय का निर्माण हुआ है। हर घर बिजली पानी पहुंचाने का कार्य जारी है। कोरोना काल के बाद गरीब परिवारों को फ्री में राशन दिया एवं वैक्सीन लगाई गई। किसानों के खातों में हर साल ₹6000 डीबीटी के माध्यम से आ रहे हैं। अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख तक फ्री में इलाज की गारंटी देशवासियों को दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांव गांव घर-घर गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी देश के हर गरीब का ख्याल रख रहे हैं। देशवासियों के जीवन को सुधारने का काम जारी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में सीएएए लागू हुआ है। कश्मीर से धारा-370 का अंत हुआ है। मुस्लिम बहनों को उनका हक दिलाते हुए तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए कड़े फैसले लिए हैं।

उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले किए गए वादे अनुसार समान नागरिक संहिता विधेयक को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसे पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा करवाई जा रही है। राज्य में नकल का खेल खत्म हो गया है।सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। राज्य में दंगे न हो इसके लिए दंगारोधी कानून लागू किया गया है। धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। वृद्धा पेंशन योजना, होम स्टे योजना के साथ ही अनेकों योजनाओं पर काम जारी है।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए सरकार प्रतिबद्ध : धामी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। बच्चे के जन्म पर महालक्ष्मी किट देकर शिशु और माता का बेहतर स्वास्थ्य एवं भविष्य सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य में लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जा रहा है। प्रदेश में गरीब परिवारों को साल में निःशुल्क 3 सिलेंडर रिफिल करवाएं जा रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में मोदी जी ने उत्तराखंड को विकसित और अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर संभव सहयोग किया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि 10 वर्ष पहले कांग्रेस के राज में देश में घोटालों और भ्रष्टाचार का ही काम होता था। कांग्रेस के राज में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और लूट-खसोट होते रही। कांग्रेस के लोग देश की प्रतिष्ठा को घटाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने महिला विरोधी सोच को प्रदर्शित करते हुए उत्तराखंड में किसी भी महिला प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है।

कांग्रेस के पापों का कोई अंत नहीं है इन्होंने राम भक्तों का मजाक उड़ाया। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराया है। रामभक्तों पर गोली चलाने वाली पार्टी को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में ऐसी कांग्रेस पार्टी का किसी भी बूथ में खाता भी नहीं खुलना चाहिए।

इस दौरान भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक सुरेश गढ़िया,धन सिंह धामी, वीरेंद्र वल्दिया , राजेंद्र नेगी , एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamidehradun newsdhami newsUttarakhand News
Previous Post

चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए सरकार प्रतिबद्ध : धामी

Next Post

गृहमंत्री अमित शाह और सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
Amit Shah and CM Bhajanlal

गृहमंत्री अमित शाह और सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

यह भी पढ़ें

हर लड़के को पता होना चाहिए लड़कियों की ये बातें, समझना हो जाएगा आसान

14/01/2022

योगी बोले – ऑन्धकार हटबे, जनता बोली – सूरोज उठेबे, कोमोल खिलबे

16/04/2026
AK Sharma

प्रदेश में बिना भेदभाव के योजनाओं को ज़मीन पर उतारा जा रहा: एके शर्मा

25/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version