• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूरे देश में है योगी सरकार के कानून व्यवस्था की चर्चा : रक्षामंत्री

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खजनी विधानसभा में किया जनसभा 

Desk by Desk
23/02/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, चुनाव 2022
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिकरीगंज, गोरखपुर। जिले के खजनी विधानसभा में जनता को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि बहनों भाइयों सीएम योगी ने जिस तरह से कानून व्यवस्था को यहां पर लागू किया है उसकी चर्चा सारे देश भर में है। मैं यह कहूं कि योगी ने जनता को चुस्त-दुरुस्त कर के विकास को उत्तर प्रदेश में योगासन करा दिया तो यह कहना अधिक नहीं होगा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने खजनी विधानसभा में चुनावी सभा के दौरान जनता का हाल भोजपुरी में पूछते हुए कहा कि आप सब लोग मजे में हईं ना सब ठीक-ठाक बाय कि नाहीं? योगी जी तो बहुत बढ़िया काम करले हऊन, बुलडोजर त ना न आईल रहल?

उन्होंने कहा कि देवी लक्ष्मी ‘साइकिल’ या ‘हाथी’ पर किसी के घर नहीं जाती हैं। न ही वह अपना ‘हाथ’ लहराते हुए दिखाई देती हैं। वह केवल ‘कमल’ पर आती है। क्या यह सच नहीं है… गरीबों के लिए सालाना 6000 रुपये, कई लोगों को मुफ्त राशन, पक्के घर दिए गए हैं।

रक्षामंत्री ने कहा कि लंबे अरसे के बाद आया हूं फिर भी आप लोगों ने तालियां बजाकर बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। लेकिन मैं मानता हूं भारत की परंपरा है कि स्वागत कभी एकतरफा नहीं होना चाहिए इसलिए मैं भी अपनी तरफ से सिर झुका कर आप सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं।

उन्होंने कहा कि योगी ने विकास के 84 में 83 योगासन को कराया है, एक योगासन विपक्ष के लिए छोड़ दिया है। आप जानते हैं कौन सा योगासन है जो विपक्ष के लिए योगी ने छोड़ा है, शीर्षासन विपक्ष के लिए छोड़ दिया है। बहनों- भाइयों 2017 के चुनाव में आप लोगों ने बहुत शानदार कामयाबी भारतीय जनता पार्टी को दी है और जिस तरह से पांच वर्षों तक यहां काम चला है।

कहा कि मैं कह सकता हूं आपकी अपेक्षाओं पर आप यह सरकार पूरी तरह से खरी उतरी है। समाजवादी पार्टी और बसपा की सरकार में मंत्रियों के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं योगी की सरकार में चाहे भले ही हमारा विरोध ही क्यों ना हो, उंगली उठाकर कह सकता हूं कि किसी मंत्री के ऊपर भ्रष्टाचार की दाग नहीं लगा है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

विकास के हर मुद्दे पर अव्वल है योगी सरकार : राजनाथ सिंह

Next Post

बसपा प्रत्याशी पहलवान सिंह ने बड़हलगंज में रोड शो कर दिखाई ताकत  

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post

बसपा प्रत्याशी पहलवान सिंह ने बड़हलगंज में रोड शो कर दिखाई ताकत  

यह भी पढ़ें

Pushkar Mela

अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले का शुभारंभ, होंगे ये खास आयोजन

02/11/2024

शहीद सपूत किसी परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश का है : नड्डा

15/11/2021

उत्तराखंड सरकार कोरोना से मौत पर परिजनों को 50 हजार देगी मुआवजा

14/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version