• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में है जंगलराज: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
25/09/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। सत्ता के संरक्षण में भाजपा के दबंग और गुण्डे अराजकता फैला रहे हैं। भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) आरोप लगाया कि सुल्तानपुर में भाजपा नेता के भतीजे ने डा0 घनश्याम त्रिपाठी की पीट-पीटकर निर्ममता से हत्या कर दी। डॉ0 घनश्याम त्रिपाठी सुल्तानपुर की पीएचसी जयहिंदपुर में तैनात थे। इसी तरह से कानपुर में भाजपा नेता के धोखे के कारण किसान बाबू सिंह ने आत्महत्या कर ली। भाजपा नेता ने धोखे से किसान की जमीन लिखवा ली। किसान के परिजन भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से न्याय की मांग कर रहे है लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री जी नैतिक अवकाश पर गए हैं। कानपुर में ही भाजपा पार्षद पति ने सत्ता के घमण्ड में दबंगई दिखाते हुए एक युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि मुख्यमंत्री बताए कि पीड़ित परिजनों की सुनवाई क्यों नहीं हो रही है। पूरे प्रदेश में गरीबों और वंचितों के साथ अन्याय हो रहा है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार में दबंगों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है।

महिलाओं, बेटियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद और वाराणसी से सहारनपुर तक अपराध की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ रही हैं। बदमाशों ने शनिवार शाम जौनपुर में मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मार दिया। बीते गुरूवार को सहारनपुर के गंगोह के एक गांव से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा और मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस का नारा झूठा है। भाजपा के दबंग और अपराधी नेताओं को बचाती है। निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाती है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

बल्लेबाजों के तूफान के आगे ऑस्ट्रेलिया का सरेंडर, टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा

Next Post

2024 में केंद्र में तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार: केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी: सीएम योगी

15/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव मौर्य

15/07/2026
SIT re-enters Ram Temple offering theft case
Main Slider

राम मंदिर चंदा चोरी: आज खुलेगा महा-घोटाले का पूरा राज, SIT दाखिल करेगी अंतिम रिपोर्ट

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पहले यूपी में नौकरियां नहीं थीं, भर्ती में होती थी वसूली: CM योगी

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

हिंदू आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी

15/07/2026
Next Post
Keshav Maurya

2024 में केंद्र में तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार: केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

CM Yogi

शिक्षा है सशक्त और समर्थ राष्ट्र की आधारशिला: सीएम योगी

28/12/2023
Paneer Pakora

व्रत में ले सकते हैं कुट्टू के आटे से बने पनीर पकौड़े का स्वाद

24/03/2023

CM योगी ने PM मोदी को दी बधाई, बोले- श्रीराम आपको लंबी आयु दें

17/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version