• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रमजान से पहले मुस्लिम पक्ष को कोर्ट से झटका, संभल मस्जिद में रंगाई की नहीं मिली इजाजत

Writer D by Writer D
28/02/2025
in उत्तर प्रदेश, संभल
0
Zafar Ali Head Of Sambhal Jama Masjid Into Custody

Zafar Ali Head Of Sambhal Jama Masjid Into Custody

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। रमजान से पहले संभल की शाही जामा मस्जिद (Sambhal Shahi Mosque) मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत नहीं दी। कोर्ट ने कहा कि अभी मस्जिद में सिर्फ साफ सफाई हो, अभी इसमें रंगाई-पुताई की जरूरत नहीं है। एएसआई की रिपोर्ट के बाद हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि ASI की निगरानी में मस्जिद की साफ सफाई होगी।

जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की बेंच ने मस्जिद कमेटी को एएसआई रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करने के लिए मंगलवार तक का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी। वहीं, संभल की मस्जिद कमेटी इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। मुस्लिम पक्ष के पास आज भर का ही समय है। रात चांद दिखा तो रमजान शुरू हो जाएगा।

दरअसल, कल भी इस मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई थी। गुरुवार को कोर्ट ने ASI को निरीक्षण का आदेश दिया था कि मस्जिद (Sambhal Shahi Mosque) में रंगाई-पुताई की जरूरत है या नहीं। इसके लिए कोर्ट ने आज 10 बजे तक का समय दिया था। आज कोर्ट में फिर इस मामले की सुनवाई हुई। एएसआई की तीन सदस्यीय टीम ने कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी। इसमें कहा गया था कि मस्जिद में फिलहाल सफेदी की जरूरत नहीं है।

ASI की रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को मस्जिद (Sambhal Shahi Mosque) में रंगाई पुताई कराने की इजाजत नहीं दी। कोर्ट ने अभी सिर्फ सफाई करवाने की इजाजत दी। जामा मस्जिद कमेटी ने मस्जिद की पुताई के लिए ASI से अनुमित मांगी थी। डीएम ने ASI की अनुमति के बगैर पुताई से इनकार कर दिया था। इसके बाद कमेटी ने इसको लेकर याचिका डाली थी।

इस पर विवाद

हिंदू पक्ष का दावा है यह मस्जिद नहीं हरि हर मंदिर है। इसे तोड़कर शाही जामा मस्जिद (Sambhal Shahi Mosque) बनाई गई थी। पिछले दिनों मस्जिद में ASI सर्वे को लेकर काफी बवाल मचा था। स्थानीय कोर्ट ने सर्वे की इजाजत दी थी। पहले दिन सर्वे का कार्य सही तरीके से संपन्न हुआ जबकि इसके दूसरे सर्वे को लेकर बवाल मच गया। बवाल के बाद मची इस झड़प में चार लोगों की मौत हो गई जबकि काफी संख्या में लोग घायल हुए।

Tags: sambhal newsSambhal Shahi Mosqueup news
Previous Post

एक और अतुल सुभाष! पत्नी के टॉर्चर से परेशान TCS के मैनेजर ने किया सुसाइड

Next Post

SSP ने 57 दारोगा के खिलाफ शुरू की जांच, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
SSP Anurag Arya

SSP ने 57 दारोगा के खिलाफ शुरू की जांच, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

CM Yogi

अब आधी आबादी को विधानसभा और संसद पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता: सीएम योगी

02/02/2024
cm yogi

सियासी अटकलों के बीच पीएम आवास पहुंचे CM योगी, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

11/06/2021

सुशांत के ड्राइवर से लेकर बॉडीगार्ड तक पूछताछ, कुक बोला- सारा सिस्टम मैडम करती थीं हैंडल

30/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version