• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार में किसी की हैसियत नहीं जो किसी बेटी को परेशान कर सके : स्वतंत्र देव

Writer D by Writer D
19/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swatantradev

Swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस को “फैमिली ट्रस्ट” करार दिया है। पार्टी के सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत मंगलवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित द्वितीय सम्मेलन उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लोगों का सम्मान और कल्याण करने नहीं आए हैं वे देश-प्रदेश और लोगों को लूटने के लिए आए हैं। यह लोग वंशवाद को बढ़ाने और परिवारवाद चलाने आए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल ‘फैमिली ट्रस्ट’ है, जहां बड़े पदों पर सिर्फ परिवार के लोग ही बैठतें है और वहां सामान्य कार्यकर्ता की कोई हैसियत नहीं हैं। स्वतंत्र देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र दल है, जिसमें किसी भी जाति का गरीब, पिछ़ड़ा और वंचित व्यक्ति भी प्रदेश अध्यक्ष हो सकता है, प्रदेश का मुखिया हो सकता है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद लगातार सत्ता में रही कांग्रेस ने गरीबों की बात तो की, लेकिन गरीबी दूर नहीं की। कांग्रेस ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के अस्तित्व तक को नकार दिया और हिन्दू आंतकवाद जैसे शब्दों को गढ़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे दल सिर्फ भ्रष्टाचार और वंशवाद के पोषक हैं, इनके लिए सत्ता अपना और अपने परिवार के हितों को पूरा करने का साधन मात्र है। इन दलों ने हमेशा देश, प्रदेश, गरीब, शोषित और वंचितों का अपमान किया है।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में बेटियों के साथ सरेआम दुर्व्यवहार की घटनाएं होती थी और दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखी जाती थी, लेकिन आज योगी सरकार में किसी की हैसियत नहीं जो किसी बेटी को परेशान कर सके, जो परेशान करेगा सीधा जेल जाएगा।

भाजपा ऐसी पार्टी है जो अपने महापुरुषों का सम्मान करती : डा. दिनेश शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक चाय बेचने वाला, गरीब परिवार में जन्म लेने वाला देश का प्रधानमंत्री बनता है। कांग्रेसी खानदानियों ने पूरा देश लूटा है। आज एक ईमानदार, राष्ट्र भक्त, गरीबों का प्रधानसेवक देश का प्रधानमंत्री बना तो उसने अपने परिवार के लिए पक्का मकान नहीं दिया। परिवार का एक सदस्य सरकारी गाड़ी में नहीं बैठा। लेकिन देश के गरीबों को पक्का मकान देने का संकल्प लिया है। 2024 तक जिन गरीबों का मकान नहीं बना हैं, उन गरीबों के लिए पक्का मकान बनाने का काम पीएम मोदी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक तपस्वी के रूप में 24 घंटे अनुसूचित, गरीब, वंचित वर्ग के सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक उत्थान के लिए तथा उनके सम्मान के लिए कार्य कर रहे है। भाजपा सरकार में सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य हो रहा है। गांव, गरीब, किसान, शोषित, वंचित, पीड़ित सहित समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है।

Tags: Lucknow Newsswatantra devup news
Previous Post

भारी बारिश के चलते नहीं हो सकी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई

Next Post

प्रदेश सरकार सभी प्रभावित किसानों को पूरी मदद देने के लिए कृतसंकल्पित : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Next Post

प्रदेश सरकार सभी प्रभावित किसानों को पूरी मदद देने के लिए कृतसंकल्पित : योगी

यह भी पढ़ें

Murder

धारदार हथियार से पत्नी की हत्या

24/02/2023
Road Accident

कार की टक्कर से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

23/10/2021
BHU

BHU के हॉस्टल में आपस में भिड़े दो छात्र गुट, जमकर मारपीट और पथराव

03/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version