• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पार्टी का संगठन खड़ा करने वाले चाचा शिवपाल के लिए कुर्सी तक नहीं : सीएम योगी

Writer D by Writer D
18/02/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, चुनाव 2022, मैनपुरी, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी/करहल/ कानपुर।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (SP) का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी जिले में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने यह दावा भी किया कि मैनपुरी की चारों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी जीत रहे हैं। इस जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की दुर्गति का जिक्र कर सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को संस्कारविहीन साबित कर दिया।

करहल की जनसभा में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अखबारों में छपी उस फोटों का जिक्र किया, जिसमें अखिलेश (Akhilesh) और मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) तो कुर्सी पर बैठे हैं पर शिवपाल सिंह (Shivpal Singh) कुर्सी के हत्थे पर बैठे दिख रहे हैं। इस फोटो को लेकर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि बेचारा शिवपाल (Shivpal) जो प्रदेश नेता था, नेताजी का सिपहसलार था, हजारों लोग जिले साथ होते थे, उसे बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली। ऐसी एक फोटो आज उन्होंने देखी है। कैसे मुंह लटकाए बैठा था वह, क्या दुर्गती हुई उसकी, कुर्सी के हत्थे पर बैठना पड़ा उसे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज के दिन किसी व्यक्ति की दुर्गति का जीता जागता नमूना देखना तो वह शिवपाल को देख सकते हैं। शिवपाल की इस हालत का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने करहल की जनसभा में कहा आजमगढ़ में चुनाव जीतने के बाद वहां ना जाने वाले अखिलेश यादव नेता जी की विरासत को हथियाने के लिए करहल से चुनाव लड़ने आये हैं।

प्रदेश के बुद्धिमान मतदाता चाचा-भतीजे को बुरी तरह नकार रहे है : सीएम योगी

मैनपुरी में मुख्यमंत्री की मैनपुरी विधानसभा और करहल विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री की जनसभा थी। मैनपुरी के क्रिश्चियन ग्राउंड में हुई पहली जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी में दंगे होते थे पर अब दंगे नहीं होते, जो दंगे करते थे वह जेल में हैं। अभी  मैंने मरम्मत के लिए बुलडोजर भेज दिया है। 10 मार्च के बाद जब ये फिर से चलना आरंभ होगा तो जिन लोगों में अभी ज्यादा गर्म निकल रही है, ये गर्मी 10 मार्च के बाद अपने आप शांत हो जाएंगे। इस जनसभा के बाद मुख्यमंत्री करहल पहुंचे और यहां उन्होंने अखिलेश यादव के साथ ही बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस को निशाने पर रखा है। करहल की जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जनमानस के उत्साह को देखते हुए मैनपुरी की चारों सीटों पर भाजपा विजय पताका फहराएगी, यह विश्वास उन्हें हो गया है। यह दावा करते हुए करहल में अपनी करारी हार को देखते हुए सपा के लोग बौखला गए हैं। भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल पर हुआ हमला उनकी बौखलाहट का नतीजा है। भाजपा के प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सपा की चूलें हिला दी है।

गुंडा टैक्स वसूली होती थी, केवल एक खानदान की बपौती बनकर इटावा रह गया : सीएम योगी

यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अखिलेश यादव यहां नामांकन को आए थे तो कह रहे थे, केवल पर्चा भरने आया हूं, लेकिन एसपी सिंह बघेल ने पांचवे दिन ही करहल आने पर मजबूर कर दिया। अखिलेश यादव करहल सीट पर क्यों चुनाव लड़ने आये? इसका भी खुलासा जनसभा में मुख्यमंत्री ने किया उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद बने, लेकिन कोरोना काल में अखिलेश एक बार भी आजमगढ़ नहीं गए। वहां की जनता नाराज है, इसलिए वहां से नहीं लड़े। और अपने पिता की विरासत पर कब्जा करने के लिए करहल आ गए। यहां अब उनकी स्थिति आसमान से टपके और खजूर में अटके वाली हो गई है। यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर एक दूसरा हमला किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव भी बहुत होशियार हैं। कल चुनावी सभा में नेताजी (मुलायम सिंह) ने कहा कि भाई तुम लोग जिसे चाहो नेता चुन लो। जबकि पीछे से दूसरा कह रहा था कि नाम ले लो, नेताजी कहने लगे की करहल से कौन लड़ रहा है। बताओ कैसी दुर्गति है कि पिता, पुत्र का नाम नहीं जान रहा।

सपा की सरकार युवाओं को तमंचा देती थी, हमने देश सेवा में लगाया : सीएम योगी

सपा पर इस तरह से हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार ही उपलब्धियों को बताया कि कैसे मोदी योगी सरकार गरीबों, किसानों तथा युवाओं के लिए कार्य कर रही हैं। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। कोरोना से बचाव के लिए फ्री वैक्सीन लगी। जबकि सपा की सरकार ने दंगे होते थे। माफिया और पेशेवर अपराधी सत्ता पर हावी थे। पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। अब सपा और बसपा की गुंडागर्दी खत्म हो गई है। अब दंगा नहीं होता। और अगर कोई कोशिश करता है तो उसका पोस्टर चौराहों पर लग जाता है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में बन रहे भव्य राममंदिर का जिक्र किया और कहा कि जब अखिलेश यादव की सरकार बनी थी तो उस सरकर ने पहला काम भगवान राम के मन्दिर पर हमला करने वाले आतंकियों को छोड़ने का काम किया था। जबकि सरकार बनने पर पहला कार्य किसानों का ऋण माफ किया। हम ने कोरोना काल में फ्री में दवा, उपचार और वैक्सीन फ्री में दी। अखिलेश कहते थे ये तो मोदी वैक्सीन है। इस बार आप भी कह देना कि वोट भी भाजपा को ही देंगे क्योंकि जान तो भाजपा की वैक्सीन से बची है। भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री यह भी कहा कि अयोध्या में बना रहा भगवान राम का भारत का राष्ट्र मंदिर होगा।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

कुशीनगर हादसा : दो एम्बुलेंस चालक बर्खास्त, फार्मासिस्ट निलम्बित

Next Post

T-20: घुटने पर बैठे वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ी, टीम इंडिया ने किया ऐसा

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post

T-20: घुटने पर बैठे वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ी, टीम इंडिया ने किया ऐसा

यह भी पढ़ें

answer key

CTET आंसर-की जल्द होगी जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

29/08/2023
Hair

करना चाहती है स्ट्रेट बालों को कर्ल्स, तो आज़माएं ये टिप्स

22/07/2021
kvs class 1 admission

नर्सरी एडमिशन में कोरोना संक्रामण के प्रति जागरूकता दिलेगी अंक

26/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version