• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज़्यादा नमक से बिगड़ गया है खाने का स्वाद, तो इन तरीकों से करें कम

Writer D by Writer D
08/08/2025
in फैशन/शैली
0
salt

नमक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसी भी खाने को टेस्‍टी बनाने में सबसे बड़ी भूमिका नमक (Salt) की होती है. पर कई बार अच्छे अच्छे रसोइयों  से भी खाने में नमक की मात्रा ज्‍यादा या कम हो जाती है. नमक अगर कम हो जाए तो हम उसे आसानी से मैनेज कर सकते हैं, लेकिन खाने में नमक की मात्रा अगर ज्‍यादा हो गई तो मुश्किल हो जाती है.

खाना या तो बर्बाद हो जाता है या फिर उसे ठीक करने की कोशिश में हम उसे बेस्‍वाद  कर बैठते हैं. तो आइए हम आपको यहां इस प्रॉब्‍लम से निपटने के उपाय बताते हैं. ये उपाय उन लोगों के लिए खासतौर पर काम के हैं जो अभी किचन  में नया नया हाथ आजमा रहे हैं.

भूना बेसन है काम की चीज

अगर आपकी करी में नमक तेज हो गया है तो आप एक अलग पैन में दो चम्‍मच बेसन  भूनें और करी में डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं. एक उबाल आने पर उसे गैस से उतार लें. सूखी सब्‍जी के लिए भी आप यह उपाय अपना सकती हैं. भूना बेसन करी और सब्‍जी के स्‍वाद को भी बढ़ा देता है.

आटे की गोली डालें

अगर आपकी दाल या करी में नमक ज्‍यादा हो गया है तो रोटी के आटे की गोली बना लें, इसे दाल में डालें. ऐसा करने से आटा अधिक नमक को सोख लेगा और खाने में नमक की मात्रा बैलेंस हो जाएगी. यह ज़रूर ध्‍यान रखें कि सर्व करने से पहले गोली बाहर निकाल दी गई हो.

नींबू का रस भी है काम की चीज

इंडियन, चाइ‍नीज़, मुगलई या इटैलियन, किसी भी तरह के खाने में अगर गलती से नमक ज्‍यादा हो गया हो तो उसमें नींबू का रस डाल दें. दरअसल किसी भी खाने में खट्टी चीज मिलाने पर उसमें नमक का प्रभाव थोड़ा कम हो जाता है. साथ ही खाना टेस्‍टी भी हो जाता है और हेल्‍दी भी.

उबले आलू का करें प्रयोग

दाल या करी में अगर नमक ज्‍यादा हो गया हो तो उसमें दो तीन समूचे उबले आलू डाल दें. यह एक्‍स्‍ट्रा नमक को सोख लेगा और नमक तेज नहीं लगेगा.

ब्रेड का कर सकते हैं प्रयोग

अगर आपके पास समय नहीं है और खाने में नमक ज्‍यादा हो गया है तो आप ब्रेड की मदद ले सकते हैं. सर्विंग बाउल में करी के साथ एक ब्रेड का टुकड़ा डालें. एक दो मिनट बाद इसे निकाल कर हटा लें. अगर करी कम लगे तो थोड़ा सा गरम पानी मिलाएं, नमक कम हो जाएगा.

Tags: 4 ways to reduce salt in the diethome remedies for foodkitchen hackkitchen tips
Previous Post

घर पर ही ले ढाबा स्टाइल पंजाबी कढ़ी पकोड़े का स्वाद

Next Post

अरबी छीलते समय होती है हाथों में खुजली, इस उपाय से मिलेगी राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि के पहले दिन कब करें घटस्थापना? जानें दोनों शुभ मुहूर्त

10/10/2026
Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Next Post
Arbi Fry

अरबी छीलते समय होती है हाथों में खुजली, इस उपाय से मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें

Doctors

गलती से भी न लें इस यूनिवर्सिटी में MBBS में एडमिशन, हो जाएगा साल बर्बाद

29/10/2022
murder

प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे पति की हत्या, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

11/08/2021
jalabhishek in ayodhya

155 देशों के जल से हुआ रामलला का जलाभिषेक, 40 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीय भी पहुंचे अयोध्या

23/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version