• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

Writer D by Writer D
05/01/2023
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मजबूत ग्लोबल संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। शेयर बाजार ने आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। लेकिन थोड़ी ही देर बाद बाजार में लिवालों और बिकवालों के बीच तेज खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत और निफ्टी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बाजार (Share Market) में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले के शेयर 2.90 प्रतिशत से लेकर 1.52 प्रतिशत तक की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, अपोलो हॉस्पिटल और टाटा स्टील के शेयर 6.93 प्रतिशत से लेकर 0.91 प्रतिशत तक की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 1,909 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 952 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 957 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 14 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में बने हुए थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान में और 16 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने भी आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 190.05 अंक की बढ़त के साथ 60,847.50 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही तेज बिकवाली की वजह से कुछ देर के लिए सेंसेक्स में गिरावट आई। लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों का सपोर्ट मिलने पर इस सूचकांक में 60,877.06 अंक तक की छलांग लगा दी।

शुरुआती 15 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स गिरकर 60,506.23 अंक तक पहुंच गया। लेकिन सुबह 10 बजे के करीब बाजार में एक बार फिर खरीदारी का जोर बन जाने की वजह से इस सूचकांक में दोबारा सुधार होने के आसार दिखने लगे। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 18.35 अंक की बढ़त के साथ 60,675.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Amazon का जारी किया बड़ा फरमान, कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 59 अंक की उछाल के साथ 18,101.95 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी बाजार में लगातार चल रही लिवालों और बिकवालों की खींचतान के कारण उतार-चढ़ाव का सामना करता रहा।

लिवाली के समर्थन से निफ्टी उछलकर 18,120.30 अंक तक पहुंचा। लेकिन बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक गिरकर 18,013.50 अंक तक लुढ़क भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 23.25 अंक के तेजी के साथ 18,066.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में भी घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 178.77 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60,836.22 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 83.80 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,126.75 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 636.75 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,657.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 189.60 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,042.95 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

Amazon का जारी किया बड़ा फरमान, कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन

Next Post

खतरे की जद में जोशीमठ में एशिया की सबसे बड़ी रोपवे, मंडरा रहा भूधंसाव का खतरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Next Post
Joshimath

खतरे की जद में जोशीमठ में एशिया की सबसे बड़ी रोपवे, मंडरा रहा भूधंसाव का खतरा

यह भी पढ़ें

Royal Enfield Bullet 650 vs BSA Goldstar 650: पावर के खेल में कौन है असली बादशाह! जान ले अंतर

Royal Enfield Bullet 650 vs Goldstar 650: पावर में किसका दबदबा? जान ले अंतर

04/12/2025
यूपी में कोरोना

यूपी में कोरोना रिकवरी दर 90.24 फीसदी, चार लाख से अधिक लोग रोगमुक्त

14/10/2020

संक्रामक बीमारियों से यूपी को बचाएगा योगी सरकार का ‘दस्तक’ अभियान

19/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version