• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम

Writer D by Writer D
30/09/2024
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सोमवार को लगातार दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी बढ़ती चली गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.85 प्रतिशत और निफ्टी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स के शेयर 2.24 प्रतिशत से लेकर 1.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, कोल इंडिया, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक के शेयर 3.06 प्रतिशत से लेकर 2.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,404 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 764 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,640 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 8 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 22 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान में और 35 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 363.09 अंक की कमजोरी के साथ 85,208.76 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक लगातार गिरता चला गया‌। हालांकि खरीदारों ने बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की, इसके बावजूद बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इस सूचकांक की चाल में सुधार नहीं हो सका। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 727.82 अंक टूट कर 84,844.03 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी, 86000 के बिल्कुल करीब पहुंचा Sensex

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 117.65 अंक की गिरावट के साथ 26,061.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से ये सूचकांक भी लगातार नीचे गिरता चला गया। बाजार (Share Market) में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 200.95 अंक लुढ़क कर 25,978 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 264.27 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,571.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 37.10 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,178.95 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: BusinessBusiness HeadlinesBusiness Hindi News">Business Latest NewsBusiness NewsBusiness news in hindiBusiness news Latest NewsBusiness news NewsBusiness news News in Hindi
Previous Post

किसी भी पीड़ित व्यक्ति की समस्या के समाधान में नही होनी चाहिए देरी: सीएम योगी

Next Post

धान खरीद के लिए 4000 क्रय केंद्र स्थापित, पश्चिमी यूपी में मंगलवार से होगी खरीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Next Post
Paddy

धान खरीद के लिए 4000 क्रय केंद्र स्थापित, पश्चिमी यूपी में मंगलवार से होगी खरीद

यह भी पढ़ें

Explosion

सुरक्षाबलों के काफिले पर हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत, 18 घायल

07/04/2021
13 deaths so far in Mathura accident

Black Tuesday: मथुरा हादसे में अब तक 13 मौतें, 79 घायल

16/12/2025
यूपी में वरासत अभियान

यूपी में वरासत अभियान के तहत 3,22,176 आवेदन ऑनलाइन दर्ज : दीपक त्रिवेदी

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version