• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हमले के कोई सबूत नहीं ,यह था हादसा : चुनाव आयोग

Desk by Desk
14/03/2021
in Main Slider, क्राइम, राजनीति, राष्ट्रीय
0
चुनाव आयोग

चुनाव आयोग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले को लेकर पर्यवेक्षकों और मुख्य सचिव की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने रविवार को बैठक की है। इसके बाद चुनाव आयोग ने ममता पर हमले की आशंका को खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हमले के कोई सबूत नहीं हैं। यह एक हादसा था।

Election Commission of India (ECI) rules out an attack on CM Mamata Banerjee. Details to follow: ECI decision based on a report by state's Observers and Chief Secretary

— ANI (@ANI) March 14, 2021

चुनाव आयोग अलग-अलग रिपोर्ट के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि ममता बनर्जी पर कोई हमला नहीं किया गया है। इसके कोई सबूत नहीं पाए गए हैं। यानी ममता के पैर में नंदीग्राम में जो चोट लगी वह एक हादसा था।

बता दें कि ममता बनर्जी के जख्मी होने के मामले में राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय, विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे और विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक की रिपोर्ट पर निर्वाचन आयोग ने ये फैसला लिया है। शनिवार को ही घटना की विस्तृत रिपोर्ट आयोग को सौंपी गई थी।

निर्वाचन आयोग को शनिवार देर शाम पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव की नई और विस्तृत रिपोर्ट मिली। इससे कुछ घंटों पहले ही विशेष पुलिस पर्यवेक्षक और विशेष पर्यवेक्षक की रिपोर्ट भी मिली थीं। आज दोपहर इस पर मीटिंग बुलाई गई और मामले पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के बाद चुनाव आयोग ने बताया कि ममता पर हमले के सबूत नहीं मिले हैं।

मुख्य सचिव की रिपोर्ट संतोषजनक नहीं

बता दें कि बंगाल के मुख्य सचिव आलापन बंदोपाध्याय ने चुनाव आयोग को अपनी नई जांच रिपोर्ट सौंप थी, क्योंकि उनकी पहली रिपोर्ट में शुक्रवार को जानकारी स्पष्ट नहीं होने की बात कही गई थी। इससे संशय बढ़ रहा था। क्योंकि तथ्यों का जिक्र तो किया गया था, लेकिन घटना के कारणों का स्पष्ट ब्योरा नहीं था। इससे ये स्पष्ट नहीं था कि आखिर घटना की असली वजह क्या है?

इस पहली रिपोर्ट से यह भी पता नहीं चल पा रहा था कि यह घटना कहां और कैसे हुई है? मुख्य सचिव ने भीड़ का दबाव, तंग सड़क, सड़क के एकदम किनारे मौजूद लोहे का खंभा, दरवाजे का झटके से बंद होना, ममता के बाहर निकले पैर का घायल होना जैसी तथ्यात्मक बातों का जिक्र अपनी रिपोर्ट में किया, लेकिन रिपोर्ट किसी निर्णय तक पहुंचने में मदद नहीं करती।

लेकिन अब अलग-अलग रिपोर्ट पर मंथन करने के बाद चुनाव आयोग इस नतीजे पर पहुंचा है कि ममता बनर्जी को जो चोट लगी वो कोई हमला नहीं था। जबकि सीएम ममता ने चोट लगने के बाद खुद ये आरोप लगाया था कि साजिश के तहत उन पर हमला किया गया।

बंगाल की जनता का दर्द मेरे दर्द से ज्यादा है: ममता बनर्जी

चुनाव आयोग के फैसले के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि हम निडर होकर लड़ते रहेंगे। ममता ने कहा कि बंगाल की जनता का दर्द मेरे दर्द से ज्यादा है।

We will continue to fight boldly!

I'm still in a lot of pain, but I feel the pain of my people even more.

In this fight to protect our revered land, we have suffered a lot and will suffer more but we will NEVER bow down to COWARDICE!

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 14, 2021

Tags: assembly election 2021Assembly Election in West Bengalelection commissionelection in West BengalIndia News in HindiLatest India News UpdatesMamata BanerjeeMamata Banerjee injuredmamata banerjee latest newsMamata Banerjee Newswest bengal assembly electionwest bengal assembly election 2021 datewest bengal electionwest bengal election 2021west bengal election 2021 schedulewest bengal election commissionwest bengal election dateWest bengal election date 2021चुनाव आयोगचुनाव आयोग की बैठकटीएमसी न्यूजपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीममता बनर्जी पर हमला
Previous Post

‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, अक्षय बोले- ‘आ रही है पुलिस……’

Next Post

जितेंद्र को याद पुराने दिन, बताया क्यों पहनते है सफ़ेद कपड़े

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
jitendra

जितेंद्र को याद पुराने दिन, बताया क्यों पहनते है सफ़ेद कपड़े

यह भी पढ़ें

Jadavpur University

Jadavpur University Ragging Case: छात्र का हुआ था यौन उत्पीड़न, सामने आया ये बड़ा सच

14/08/2023
Akshay Kumar Rasode main kon tha

‘रसोड़े में कौन था’ पर बनाया अक्षय कुमार ने मीम, सोशल मीडिया पर वायरल

05/09/2020

Maruti Suzuki कारों की बंपर बिक्री, जानिए क्या है अब तक की सबसे ज्यादा सेल

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version