• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलाओं को खानपान में ये 4 चीजें शामिल करनी चाहिए, जानें जरुर

Writer D by Writer D
05/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिलाओं को उनके खानपान का विशेष रूप से ध्‍यान रखने की आचश्‍यकता होती हैं। जिसमें उनकी उम्र और जीवन के अलग-अलग चरणों के लिए उनका पौष्टिक खाना काफी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। एक महिला को उसके मासिक धर्म से लेकर गर्भावस्‍था या स्‍तनपान और रजोनिवृति में पोषक तत्‍वों से भरपूर खाने की आवश्‍यकता होती हैं। क्‍योंकि खानपान में लापरवाही का सीधा असर उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर पड़ सकता हैं।

ऐसे में जरूरी है कि वह कुछ ऐसे खाद्य-पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें, तो उनके शरीर को इन अवस्‍थाओं से निपटने के लिए तैयार बनाएं। न्‍यूट्रीनिस्‍ट और वेट लॉस कंसल्‍टेंट सिमरन सैनी का कहना है, हालांकि फलों और सब्जियों से भरपूर आहार, जिसमें लीन प्रोटीन और साबुत अनाज शामिल हैं, यह महिलाओं के लिए हमेशा सुझाए जाते हैं। लेकिन यहां हम आपको 4 ऐसे खाद्य पदार्थ बता रहे हैं, जिन्‍हें कि महिलाओं को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

काली बीन्‍स

काली बीन्स, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती हैं। ये बीन्स पेट को साफ करने में मदद करते हैं और इसके अलावा, सहनशक्ति और मांसपेशियों की ताकत में सुधार करती हैं। इसके साथ ही क्‍योंकि काली बीन्‍स कैलोरी में कम होती है, जिसकी वजह से यह आपके वजन को कम करने में या वजन को कंट्रोल रखने में भी मददगार होती हैं। आप इन्‍हें उबालकरनियमित रूप से सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। यह फाइटोन्यूट्रिएंट्स, पोटैशियम और फोलेट से भरपूर है, जो कि दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं।

बादाम

बादाम प्रोटीन, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होता है। यह आपकी सहनशक्ति में सुधार करने में मदद करते हैं और महिलाओं में हार्मोन को संतुलित करते हैं। इसके अलावा, बादाम स्वस्थ बाल और त्वचा भी प्रदान करता है। यह आपकी याददाश्‍त और एकाग्रता में सुधार करने में भी मदद करता है। महिलाओं में बादाम का नियमित सेवन ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। क्‍योंकि बादाम में कैल्शियम का अच्‍छा स्‍त्रोत होता है और यह एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करने में भी सहायक हैं।

क्विनोआ

क्विनोआ एक लो कार्बोहाइड्रेट और हाई प्रोटीन से भरपूर प्राचीन अनाज है। यह अधिक ऊर्जा और तृप्ति प्रदान करते हुए एक भरपेट भोजन प्रदान करने में सहायक हैं। इस प्रकार इसे अक्सर वजन घटाने के लिए सेवन की सलाह दी जाती है और यह लो कैलोरी पर महिलाओं को सक्रिय रखने में सहायक हैं। इसमें राइबोफ्लेविन और मैग्नीशियम शामिल होता है। इस अनाज को महिलाओं में माइग्रेन की समस्‍या

योगर्ट

योगर्ट प्रोबायोटिक्स में समृद्ध हैं और स्वस्थ आंत्र स्‍वास्‍थ्‍य के लिए मदद करता हैं। योगर्ट में शरीर के कार्यों के लिए आवश्यक प्रोटीन भी होता है। योगर्ट एसिडिटी और ब्‍लोटिंग को दूर करने में मदद करता है और वजन घटाने में भी सहायक हैं। यह महिलाओं में हड्डियों की मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण खाद्य-पदार्थ हैं। क्‍योंकि एक कप दही में 30% कैल्शियम की मात्रा हैं। यह विटामिन डी, फास्फोरस, पोटेशियम और बी विटामिन का भी एक अच्छा स्रोत हैं।

Tags: Doctor VerifiedHealthy Foods for WomenHealthy Foods For Women In HindiMenopause FoodsPregnancy Dietमहिलाओं के लिए सुपर फूड्समहिलाओं के लिए हेल्‍दी फूड्ससुपर फूड्स
Previous Post

प्रेग्‍नेंसी में महिलाओं को कई परिवर्तनों और एक्‍सरसाइज की जरुर होती हैं

Next Post

जानें ले कौन हैं वो 15 लक्षण जो बताते आपकी किडनी में है खराबी

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Salman Khan
Main Slider

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
kidney

जानें ले कौन हैं वो 15 लक्षण जो बताते आपकी किडनी में है खराबी

यह भी पढ़ें

Overseas Indian businessman Yusuf Ali

प्रवासी भारतीय व्यवसायी युसूफ अली का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी लोग सुरक्षित निकाले गए

11/04/2021
UKSSSC

UKSSSC ने बनाया नया रिकॉर्ड, वन दारोगा भर्ती का रिजल्ट मात्र 5 दिन में जारी

17/06/2023
Woman killed her husband with her lover

ओरैया की ‘मुस्कान’ ने कराया पति का कत्ल, प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश

25/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version