• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती है ये 5 गलतियां, जानें जरूर

Writer D by Writer D
07/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों के मौसम में बीपी और शुगर घटते-बढ़ते रहते हैं इसलिए हार्ट अटैक या हार्ट की प्रॉब्लम बढ़ने की आशंका ज्यादा रहती है। इतना ही नहीं, सर्दी की वजह से दिल की नलियां सिकुड़ जाती हैं। ऐसे में हार्ट के पेशंट को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है। ऐसे में क्या करें और क्या न करें, एक्सपर्ट्स से बात करके बता रहे हैं नरेश तनेजा…

ठंड से बचाव न करना

सर्दी में ज्यादा घूमने-फिरने से ठंड से हार्ट की आर्टरीज सिकुड़ जाती हैं। शरीर को गरम रखने के लिए हार्ट को ज्यादा जोर लगाना पड़ता है यानी हार्ट को ज्यादा ब्लड सप्लाई की ज़रूरत पड़ती है। अगर किसी को पहले से हार्ट ब्लॉकेज है तो एंजाइना या छाती में दर्द और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

दवाओं की कम डोज

अपने डॉक्टर से मशविरा करके हम लोग बीपी की दवाइयां नहीं बढ़वाते जबकि गर्मी के मुकाबले सर्दी में ब्लड प्रेशर ज्यादा बढ़ जाता है और ज्यादा दवाइयों की जरूरत होती है। इससे हार्ट की प्रॉब्लम बढ़ जाती है।

गलत खान-पान

सर्दियों में ज्यादातर समस्याएं गलत खान-पान की वजह से होती है। इन्हें सही करने से परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी सर्दियों में खान-पान सही रखना बहुत जरूरी है। गलत खान-पान ना करें। भारी भोजन करें। तेल मसाला कम खाएं। इन दिनों शरीर में एसिडिटी बढ़ जाती है। इससे हार्ट में क्लोट्स बनने लगते हैं। सुबह उठकर गुनगुना पानी पीना चाहिए। गुनगुने पानी में चम्मच शहद और आधा नींबू मिलाकर पिएं। यह शरीर की एसिडिटी को कम करेगा जो दिल के लिए बेहद नुकसानदायत होती है।

पलूशन का ध्यान न रखना

सर्दी में पलूशन बढ़ने से फेफड़ों और ब्लड सर्कुलेशन से संबंधित समस्या पैदा होती है। इससे भी हार्ट प्रॉब्लम बढ़ती है। जब पलूशन का स्तर ज्यादा हो तो बाहर न निकलें।

जीवन शैली गलत होना

कुछ लोग सर्दियों में अचानक कसरत शुरु कर देते हैं जबकि पहले नहीं करते। इससे भी हार्ट को शॉक लगता है। कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर पहले से योग शुरू करने से पहले किसी योग गुरु की सलाह जरूर लें। तनाव से बचें।

डाइट में लें ये चीजें

-संतरा, मौसमी, कीनू, कीवी, अनार, पाइनएपल, आंवला आदि से शरीर में विटामिन-सी बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही कच्ची-हरी सब्जियां और साग खाएं। हरी पत्तेदार सब्जियां कच्ची खाएंगे तो 100% पोषण मिलेगा, जिससे आप दिल की बीमारियों से बचे रहें। सब्जियों वाला रागी, ओट्स, जौ, ज्वार या बाजरे का दलिया भी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

इन चीजों से रखें परहेज

  • एक दिन में देसी घी, मक्खन या कोई भी तेल कुल मिलाकर 3 चम्मच यानी 15 मिलीलीटर से ज्यादा न हो।
  • बिस्किट और नमकीन आदि या तो ना लें या बहुत ही कम मात्रा में लें।
  • शराब, सिगरेट आदि का सेवन भी दिल की बीमारी की वजह है। ब्रांडी, रम, वाइन और विस्की, सभी से बचें।

एक्सरसाइज और व्यायाम

हर रोज 35 से 40 मिनट वॉक करें यानी 3-4 किलोमीटर चलें। हेवी एक्सरसाइज या हार्ट पर लोड डालने वाली गेम्स खेलने से बचें। त्रिकोणासन, पादहस्तासन, शशांकासन, अर्धवक्रासन, उत्तानपादासन, मेरुदंडासन, भुजंगासन और शलभासन आसन आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

इन बातों का रखें खास-ख्याल

  • जब ज्यादा ठंड हो हार्ट पेशंट बाहर ना जाएं।
  • छाती को ठंडी हवा न लगने दें, खासकर सुबह के समय।
  • सर्दियों में हार्ट पेशंट धूप निकलने पर ही सैर के लिए जाएं।
  • ठंडे पानी की जगह गुनगुने पानी से ही नहाएं।
  • अर्जुन छाल का काढ़ा बनाकर पिएं। तुलसी, पुदीने, धनिए, दालचीनी आदि का पानी भी पी सकते हैं।
  • लौकी के जूस में काली मिर्च भी डालकर पिने से भी फायदा मिलेगा।
  • सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन पानी पीते रहना चाहिए जिससे शरीर से टॉक्सिन्स निकलते रहें।
  • बिना डॉक्टर की सलाह से दवा न बदलें और न लें।
  • साल में एक बार सर्दियों में वैक्सीन जरूर लगवा लें।
  • इसके अलावा 7 से 8 घंटे की नींद लें।
Tags: Gharelu NuskeHealth Hindi NewsHealth Mistakeshealth tips in hindiheart attackheart diseaseheart problemswinter tipsहार्ट अटैक
Previous Post

युवाओं में बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा, जानें इसकी वजह

Next Post

अगर आप भी यूरिन लीकेज से है परेशान, तो इस एक्सरसाइज से मिलेगी राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Next Post
urine

अगर आप भी यूरिन लीकेज से है परेशान, तो इस एक्सरसाइज से मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें

drowning

मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत

12/04/2022
Vastu Tips

इस दिशा की तरफ मुख करके भोजन करने से मिलती है रोगों से मुक्ति

23/08/2021
Ek Ped Guru ke Naam

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version