• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश के 8 प्रसिद्द हनुमान मंदिर, पूरे साल लगा रहता है भक्तों का जमावड़ा

Writer D by Writer D
16/05/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Bada Mangal

Hanuman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कलयुग का देवता कहे जाने वाले भगवान हनुमान (Hanuman) को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। भगवान हनुमान सबसे अधिक पूजनीय हिंदू देवताओं में से एक हैं। हिंदू धर्म में हनुमानजी को जीवंत देवता के रूप में पूजा जाता है। हर मंगलवार हनुमान जी के मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिल जाता हैं।

देशभर में हनुमान जी (Hanuman) के अनेकों मंदिर हैं, लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको इनमें से कुछ प्रसिद्द मंदिरों की जानकारी देने जा रहे हैं। हम आपको जिन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे है वहां पूरे साल भक्तों का जमावड़ा लगा रहता हैं। इन मंदिरों में भक्त दूर-दूर से भगवान के दर्शन के लिए आते हैं।

आइये जानते हैं इन मंदिरों के बारे में…

hanuman temples in india,india tourism

सालासर हनुमान (Hanuman) मंदिर, राजस्थान

दाढ़ी और मूंछ वाली अनोखी हनुमान जी (Hanuman) की मूर्ति को लोग सालासर वाले हनुमान जी के नाम से संबांधित करते हैं। यह मंदिर राजस्थान के चुरू जिले में स्थित सालासर गांव में स्थित है। कहते हैं कि हनुमत भक्ति के इस धाम में आने वाला व्यक्ति कभी खाली हाथ वापस नहीं जाता और उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। यहां यह प्रतिमा दाड़ी व मूंछ वाली है। यह एक किसान को खेत में मिली थी, जिसे सालासर में सोने के सिंहासन पर स्थापित किया गया है।

hanuman temples in india,india tourism

हनुमान (Hanuman) दंडी मंदिर, गुजरात

इस मंदिर में बजरंगबली मकरध्वज के साथ मौजूद हैं। मान्यता है कि मंदिर में मकरध्वज की मूर्ति हनुमाजन जी के मुकाबले पहले छोटी हुआ करती थी, लेकिन अब दोनों मूर्ति एक समान ऊंची हो गई है। मान्यता यह भी है कि अहिरावण ने भगवान श्रीराम-लक्ष्मण को इसी स्थान पर छिपाकर रखा था। जब हनुमानजी श्रीराम-लक्ष्मण को लेने के लिए आए, तब उनका मकरध्वज के साथ घोर युद्ध हुआ। अंत में बजरंगबली ने उसे परास्त कर उसी की पूंछ से उसे बांध दिया।

hanuman temples in india,india tourism

हनुमान धारा, चित्रकूट

उत्तर प्रदेश के सीतापुर नामक स्थान के समीप यह हनुमान (Hanuman) मंदिर स्थित है और सीतापुर से हनुमान धारा की दूरी तीन किलोमीटर है। पहाड़ के सहारे हनुमानजी की एक विशाल मूर्ति के ठीक सिर के पास दो जल के कुंड हैं, जो हमेशा जल से भरे रहते हैं और उनमें से निरंतर पानी बहता रहता है। इस धारा का जल हनुमानजी को स्पर्श करता हुआ बहता है इसीलिए इसे हनुमान धारा कहते हैं।

hanuman temples in india,india tourism

हनुमान मंदिर, इलाहबाद

इलाहबाद किले से सटा यह मंदिर लेटे हुए भगवान हनुमान (Hanuman) की प्रतिमा वाला प्राचीन मंदिर है। इसमें हनुमान जी लेटी हुई मुद्रा में हैं। मूर्ति 20 फीट लम्बी है। जब बारीश में बाढ़ आती है तो मंदिर जलमग्न हो जाता है, तब मूर्ति को कहीं ओर ले जाकर सुरक्षित रखा जाता है।

hanuman temples in india,india tourism

उलटे हनुमानजी मंदिर, इंदौर

भारत की धार्मिक नगरी उज्जैन से केवल 30 किमी दूर स्थित है यह धार्मिक स्थल जहां भगवान हनुमान जी (Hanuman) की उल्टे रूप में पूजा की जाती है। मंदिर में भगवान हनुमान की उलटे मुख वाली सिंदूर से सजी मूर्ति विराजमान है। सांवेर का हनुमान मंदिर हनुमान भक्तों का महत्वपूर्ण स्थान है यहां आकर भक्त भगवान के अटूट भक्ति में लीन होकर सभी चिंताओं से मुक्त हो जाते हैं।

hanuman temples in india,india tourism

हनुमानगढ़ी, अयोध्या

अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मस्थली है। हनुमानगढ़ी मंदिर प्रसिद्ध है। यह मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर बना है। मंदिर के चारों ओर निवास साधु-संत रहते हैं। हनुमानगढ़ी के दक्षिण में सुग्रीव टीला व अंगद टीला नामक जगह हैं। मंदिर की स्थापना 300 साल पहले स्वामी अभयारामदासजी ने की थी।

hanuman temples in india,india tourism

मेहंदीपुर बालाजी, राजस्थान

राजस्थान के दौसा जिले के पास दो पहाडिय़ों के बीच बसा हुआ मेहंदीपुर नामक स्थान है। यह मंदिर जयपुर-बांदीकुई-बस मार्ग पर जयपुर से लगभग 65 किलोमीटर दूर है। दो पहाड़ियाें के बीच की घाटी में स्थित होने के कारण इसे घाटा मेहंदीपुर भी कहते हैं। यह मंदिर करीब 1 हजार साल पुराना है। यहां चट्टान में हनुमान (Hanuman) की आकृति स्वयं उभर आई थी। इसे ही श्री हनुमान जी का स्वरूप माना जाता है।

hanuman temples in india,india tourism

यंत्रोद्धारक हनुमान मंदिर, हंपी

बेल्लारी जिले के हंपी के मंदिर में प्रतिष्ठित हनुमानजी को यंत्रोद्धारक हनुमान (Hanuman) कहा जाता है। विद्वानों के मतानुसार यही क्षेत्र प्राचीन किष्किंधा नगरी है। वाल्मीकि रामायण व रामचरित मानस में इस स्थान का वर्णन मिलता है। आज भी यहां अनेक गुफाएं हैं। इस मंदिर में श्रीराम नवमी के दिन से लेकर तीन दिन तक विशाल उत्सव मनाया जाता है।

Tags: AstrologyAstrology tipshanuman mandirHanuman Temple
Previous Post

छह शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा

Next Post

दिल्ली-NCR को धूल भरी आंधी ने लिया अपनी चपेट में, हर तरफ धुंध ही धुंध

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
Dust Storm

दिल्ली-NCR को धूल भरी आंधी ने लिया अपनी चपेट में, हर तरफ धुंध ही धुंध

यह भी पढ़ें

Chandrashekhar Upadhyay

‘न्यायमित्र पुरस्कार’ लौटाकर भी चंद्रशेखर उपाध्याय को नहीं मिला न्याय

18/02/2021
Monalisa stuns on Rakhi Sawant's song 'Tere Prem Mein Meri Entry'

राखी सांवत के गाने ‘तेरे ड्रीम में मेरी एंट्री’ पर झूमती दिखी मोनालिसा

30/06/2021
Dhurandhar

धुरंधर ने उड़ाया गर्दा, 3 दिन में 100 करोड़ के क्लब मेंशामिल हुई फिल्म

08/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version