• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अहंकारी रावण के ये हैं वो योगदान, जिन्हें बनाया गया धर्मशास्त्र का हिस्सा

Writer D by Writer D
03/01/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Ravan

Ravan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंकापति रावण को सिर्फ उसके अहंकार और बुराइयों ने नष्ट कर दिया, वरना रावण जितना ज्ञानी और कोई नहीं था। रावण की बुराइयों के चलते उसे पूरी दुनिया नकारात्मक छवि से देखती है। लेकिन आपको बता दें कि रावण एक विद्वान और प्रकांड पंडित था और उसने धर्मशास्त्र को भी बहुत कुछ दिया हैं। आइए जानते हैं रावण के वो 5 योगदान के बारे में, जो धर्मशास्त्र का हिस्सा बने।

शिव तांडव स्त्रोत लिखा था

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, एक बार तो रावण इतना ज्यादा अहंकारी बन गया था कि उसने भगवान शिव की नगरी कैलाश पर्वत को ही उठा लिया था। फिर भगवान शिव ने अपने पैर के अंगूठे से कैलाश पर्वत का वजन इतना बढ़ा दिया था कि रावण का हाथ उसके नीचे दब गया। फिर रावण ने क्रोधित भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिव तांडव स्त्रोत की रचना की। इसी से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उसे आशीर्वाद दिया।

खगोल और ज्योतिष विज्ञान में योगदान

रावण ने खगोल और ज्योतिष विज्ञान में भी महारत हासिल की थी। इसके अलावा उसे तंत्र का भी ज्ञान था। रावण ने अपने इस ज्ञान को रावण संहिता में संरक्षित किया था। बता दें रावण संहिता के सिद्धांतों को आज भी स्वीकारा जाता है। रावण के पास कुछ ऐसी भी गजब की शक्तियां थीं, जिससे उसने न सिर्फ देवताओं को परास्त किया था बल्कि अपने तप के बल से सभी नौ ग्रहों को अपने पक्ष में कर लिया था। हैरानी वाली बात तो यह है कि रावण ने शनि ग्रह को भी वर्षों तक अपने महल में कैद कर रखा था। कथाओं के मुताबिक, जब हनुमान जी सीता की खोज में लंका पहुंचें थे, तब जाकर उन्होंने शनिदेव को मुक्ति दिलाई थी।

महान पुरोहित

रावण परम शिव भक्त था। उसे वास्तुशास्त्र का भी ज्ञान था। कथाओं के मुताबिक, भगवान शंकर ने माता पार्वती के लिए सोने की लंका बनवाने के बाद उसमें गृह प्रवेश करवाने हेतु रावण को पुरोहित के लिए चुना था। लेकिन रावण को वह लंका इतनी पसंद आ गई कि उसने शिव से उस लंका की ही मांग कर ली। इसके अलावा जब भगवान राम ने रामेश्वरम में सेतु बनाने के लिए शिवलिंग की स्थापना की थी, तब उन्होंने पूजन के लिए योग्य पुरोहित रावण को ही आमंत्रित किया था। इतना ही नहीं बल्कि रावण ने भगवान राम का ये आग्रह भी स्वीकार कर लिया था।

संगीत, कविता व आयुर्वेद का भी था जानकार

रावण में कई अवगुण थे, बावजूद इसके वह एक अच्छा संगीतज्ञ, कविता प्रेमी और आयुर्वेद का भी जानकार था। रावण ने तंत्र-मंत्र में भी सिद्धि प्राप्त की थी।

रावण संहिता और अरुण संहिता

संस्कृत के मूल ग्रंथ अरुण संहिता जिसे ‘लाल-किताब’ के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि सूर्य के सारथी अरुण ने इसका ज्ञान रावण को ही दिया था। बता दें यह ग्रंथ जन्म कुण्डली, हस्त रेखा और सामुद्रिक शास्त्र का मिश्रण है। वहीं रावण संहिता किताब लंकापति रावण के संपूर्ण जीवन के बारे में बताती है। साथ ही इस किताब में ज्योतिष की कई जानकारियों का भी भंडार है।

Tags: egostic ravanhindu dharmravan sanhitashiv bhagwanshiv tanadav strot
Previous Post

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में डेयरी की भूमिका महत्वपूर्ण : योगी

Next Post

राज्य सरकार अधिवक्ताओं की हरसंभव मदद को तत्पर है : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
cm yogi

राज्य सरकार अधिवक्ताओं की हरसंभव मदद को तत्पर है : योगी

यह भी पढ़ें

bus accident

उत्तरकाशी बस हादसे में 25 की मौत, पीएम मोदी ने किया आर्थिक सहायता की घोषणा

05/06/2022
Srinivasa Rao

दिग्गज अभिनेता का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

13/07/2025
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू Voting begins for President in US

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू, हैम्पशायर में ओटन ने डाला पहला वोट

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version