• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तन-मन को सुकून पहुंचाकर मीठी नींद सुलाएंगे ये आसान उपाय

Writer D by Writer D
27/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिका में हुए एक हालिया सर्वे में 44 फीसदी वयस्कों ने बताया उनकी कई रातें करवटें बदलते गुजर गईं। अगर आप भी  किसी तनाव में जी रहे हैं तो परेशान मत होइए। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के नींद विशेषज्ञों ने कुछ आसान व्यायाम और ध्यान मुद्राएं सुझाई हैं, जो स्ट्रेस हार्मोन का स्तर घटाकर आपको मीठी नींद सुलाएंगे।

अनिद्रा के लिए तनाव जिम्मेदार-

वरिष्ठ नींद विशेषज्ञ लुइस एफ ब्यूनेवर के मुताबिक अगर आप दर्द या तकलीफ में हैं या फिर जीवन में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं तो आपके शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल का स्त्राव सामान्य दिनों से अधिक होगा। कॉर्टिसोल मस्तिष्क में मौजूद पीनियल ग्रंथि में स्लीप हार्मोन मेलाटोनिन का उत्पादन बाधित करता है, मेलाटोनिन अच्छी नींद के अलावा रक्तचाप और ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रखने के लिए भी जरूरी है।

योग-व्यायाम से मिलेगा आराम-

योग, ध्यान मुद्राएं, ताइची, नृत्य जैसी व्यायाम कलाएं श्वास एवं हृगयगति को नियंत्रित कर तन-मन को तनावमुक्त रखने की शरीर की प्राकृतिक क्रिया को बहाल करती हैं।

तनावग्रस्त से तनावमुक्त बनने का सफर-

  • 20 से 25 मिनट रोज श्वास क्रियाएं, मांसपेशियों में तनाव घटाने वाले व्यायाम करें।
  • 2 हफ्ते तक 0 (तनावमुक्त) से 10 (तनावग्रस्त) के पैमाने पर तनाव का स्तर आंके।
  • रेटिंग के हिसाब से शरीर के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यायाम चुनें, नियमित रूप से उसका अभ्यास करें।

इन श्वास क्रियाओं से मिलेगी राहत-

  • घर के किसी शांत कोने में फर्श/बिस्तर पर आंखें बंद कर आरामदायक मुद्रा में बैठें या फिर लेट जाएं।
  • अब पांच मिनट धीरे-धीरे सांस लें, सारा ध्यान सांसों पर केंद्रित करें, ताकि दिमाग इधर-उधर न भटके।
  • ध्यान रखें कि सांस अंदर लेते समय पेट बाहर फूले और सांस बाहर छोड़ते समय पेट अंदर की ओर जाए।

मांसपेशियों में तनाव घटाने वाली क्रियाएं-

  • सामान्य श्वास क्रिया के बाद एक गहरी भरते हुए सारी मानसिक चिंताओं को एक जगह केंद्रित कर दोनों नासिकाओं से धीमे-धीमे श्वास छोड़ते हुए बाहर निकाल दें।
  • अब मन में कुछ सकारात्मक विचार लाते हुए मस्तिष्क को पहुंचे सुकून की अनुभूति करें, इसके बाद शरीर के उन अंगों से जुड़े अभ्यास करें, जहां मांसपेशियों में तनाव महसूस हो रहा है।
  • दस बार-बार गर्दन ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं घुमाएं, मुट्ठी बांधें और खोलें, मुट्ठी बांधते हुए कलाइयों को गोल-गोल घुमाएं, उंगलियों को मिलाकर दोनों कंधे पर रखें और हाथ गोल-गोल घुमाएं।
  • इसके बाद पैरों को घुटने से मोड़ते हुए वज्रासन मुद्रा में बैठें, श्वास भरते हुए दोनों हाथ ऊपर की ओर ले जाएं और श्वास छोड़ते हुए आगे की ओर झुक जाएं, हथेलियों को फर्श पर टिकाते हुए आगे की ओर झुक जाएं, दो मिनट इसी मुद्रा में रहें।

ये उपाय भी काम आएंगे-

  • सोने-जगने का समय निर्धारित करें, दिन में सोने से बचें।
  • सोने से एक से डेढ़ घंटे पहले स्क्रीन का प्रयोग बंद कर दें।
  • कमरे में पूरी तरह से अंधेरा रखें, तापमान भी शरीर को सुकून पहुंचाने वाला हो।
  • सोने से पहले गुनगुने पानी का स्नान, हल्के गर्म दूध का सेवन भी फायदेमंद रहेगा।
Tags: easy home remedies to get good sound sleepeasy Ways to Sleep Better Naturallyfood for good sleepGood Sound Sleep Home Remedieshome remedies for deep sleephome remedies to fall asleep quicklyHow to sleep betterhow to sleep better at night naturallyindian home remedies for sleepInsomnia Home Remediesinsomnia home remedies honeyNatural Sleep Aidsnatural sleep remedies for elderly
Previous Post

उम्र से पहले इसलिए जल्दी बूढ़े हो रहे हैं लोग, कही आप तो नहीं करते ये काम

Next Post

साइकिल चलाना होता है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, जानें जरूर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Next Post

साइकिल चलाना होता है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, जानें जरूर

यह भी पढ़ें

Keshav Maurya

जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के लिए परकोलेशन टैंक बेहद जरूरी: केशव मौर्य

30/07/2026
Concealer

पसीने से बहने लगता है कंसीलर, तो इन टिप्स से करें फिक्स

10/08/2023

लखीमपुर पहुंचे राहुल-प्रियंका, पीड़ित परिवारों से कर रहे मुलाकात

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version