• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तरप्रदेश की जनता ने दिया बीजेपी को सबसे बड़ा घाव, इन राज्यों ने भी दिया झटका

Writer D by Writer D
04/06/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Haryana civic polls

BJP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। BJP द्वारा पूरे लोकसभा चुनाव प्रचार कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर 400 पार का नारा दिया गया। आम जनता इस नारे को सुनकर काफी हैरान थी कि भाजपा नेता यह क्या कह रहे हैं। 400 पार बिना वोटिंग के और जब वोट पड़े उसके बाद जब परिणाम आया तो भाजपा के साथ-साथ स्वयं वोट देने वाले भी हैरान रह गए। भाजपा समर्थित एनडीए 300 के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है। अभी तक जो परिणाम का रूझान सामने आया है उससे स्पष्ट है कि भाजपा समर्थित एनडीए को 300 सीटें भी नहीं मिल पाएंगी।

कहां कमी रह गईं ये तो अब मंथन का विषय है, लेकिन जिन राज्यों के बल पर BJP नेता हुंकार भर रहे थे, उनमें से सबसे भरोसे वाले राज्यों ने ही उसका साथ नहीं दिया। एक दो नहीं, कुल 4 बड़े राज्यों से भाजपा को कतई इस नतीजे की आहट नहीं थी

चुनाव से पहले जनता कब किस करवट बैठेगी, इसका केवल अनुमान लगाया जा सकता है। हकीकत का सामना तो रिजल्ट के दिन ही होता है। भाजपा में अब लंबे समय तक नतीजे को लेकर मंथन का दौर चलेगा, वजह भी सामने आएंगी। लेकिन नतीजे बता रहे हैं कि भाजपा को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का साथ नहीं मिला। इसके अलावा राजस्थान और महाराष्ट्र ने भी भाजपा को झटका दिया है।

इन 4 राज्यों में BJP को नहीं मिली कामयाबी!

BJP को सबसे ज्यादा बेहतरीन परिणाम की उम्मीद पश्चिम बंगाल से थी, लेकिन एक बार फिर ममता बनर्जी भाजपा पर भारी पड़ी हैं। यानी यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भाजपा के साथ खेला हो गया है। जबकि साल 2019 के चुनाव में इन राज्यों में भाजपा का बेहतरीन प्रदर्शन था। भाजपा को उम्मीद थी कि इस बार पिछले चुनाव से भी ज्यादा सीटें इन राज्यों से खाते में आएंगी। लेकिन झटका ऐसा लगा है कि ज्यादा की बात छोड़िए, पिछले चुनाव से भी कम सीटें भाजपा को मिलती दिख रही हैं।

इन चार राज्यों में खराब प्रदर्शन की वजह से ही भाजपा खुद बहुमत से काफी दूर रह गई है। 2019 के चुनाव में भाजपा को कुल 302 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार 250 भी पार करना मुश्किल है।

यूपी में शुरुआती दो घटों में भाजपा के दिग्गजों को छूटा पसीना

रुझानों में भाजपा करीब 240 जीतती दिख रही है, यानी 2019 के मुकाबले भाजपा की करीब 60 सीटें कम रह सकती हैं। जबकि चुनाव के पहले एनडीए 400 पार का नारा दिया जा रहा था। लेकिन अब एनडीए को 300 सीट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और संभावना है कि कहीं एनडीए का कुनबा 300 से नीचे ही रह जाए।

उत्तरप्रदेश

सबसे बड़ा झटका BJP को उत्तर प्रदेश से लगा है। जहां 80 लोकसभा सीटों में से एनडीए की आधी सीटों पर भी जीत होती नहीं दिख रही है, जबकि पिछले चुनाव में सिर्फ भाजपा को यूपी में 62 सीटों पर जीत मिली थीं, और अबकी बार 40 से कम सीटों पर सिमटती दिख रही है। इस तरह उत्तरप्रदेश में भाजपा को कम से कम 25 सीटों का नुकसान हुआ है।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में BJP को 2019 में 18 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार सुई 11 पर अटकती दिख रही है। जबकि यहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से चौंकाने वाले नतीजे की बात कर रहे थे।

राजस्थान और महाराष्ट्र

वहीं राजस्थान में BJP अलायंस को 2019 में सभी 25 सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन इस चुनाव में केवल 14 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में भाजपा को नुकसान हो रहा है, जबकि शिवसेना (उद्धव गुट) को फायदा होता दिख रहा है।

Tags: bjplok sabha chunav resultlok sabha election updateLok Sabha Elections result
Previous Post

लोस चुनाव: उन्नाव में साक्षी महाराज ने लगाई जीत की हैट्रिक

Next Post

सीएम धामी बोले- मोदी के नेतृत्व में एनडीए निर्णायक बढ़त के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी बोले- मोदी के नेतृत्व में एनडीए निर्णायक बढ़त के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर

यह भी पढ़ें

Forest Inspector

मिशन रोजगार: ’पहले लेखपाल और आज वन दारोगा का नियुक्ति पत्र, निष्पक्षता की मिसाल ये सरकार’

22/11/2024
Boney Kapoor Sridevi Love

एक्स वाइफ मोना कपूर को श्रीदेवी के बारे में बताने से खुद को रोक नहीं पाए थे बोनी कपूर

11/11/2020
PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी फिर आएंगे पंजाब, तैयारियों में जुटी भाजपा

03/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version