• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में जरूर रखे 5 मूर्तियां, होगी धन और सौभाग्य की वर्षा!

Writer D by Writer D
09/12/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Idol

Idol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजकल लोग अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बहुत सी चीजें रखते हैं। अगर घर की साज-सजावट की चीजें वास्तु के अनुसार रखी जाएं तो घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी गई हर चीज ऊर्जा का आदान-प्रदान करती है, इसलिए कुछ खास मूर्तियां (Idols) घर में रखने से सौभाग्य, तरक्की और समृद्धि की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष मूर्तियों को घर में रखना बेहद शुभ माना गया है, जो अमीर लोगों के घर में जरूर मिलती हैं। आइए जानते हैं कि वो 5 पवित्र मूर्तियां (Idols) जो घर में धन लाभ और सौभाग्य बढ़ाती हैं।

कछुआ

वास्तु के अनुसार, कछुए की मूर्ति (Idols) घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए सभी अमीर लोग अपने घर में कछुए की मूर्ति को जरूर रखते हैं। कछुआ भगवान विष्णु का स्वरूप माना गया है और इसे धन की देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति का संकेत भी माना जाता है। कछुए को ड्राइंग रूम की पूर्व या उत्तर दिशा में रखने से परिवार में स्थिरता और खुशहाली बढ़ती है।

हाथी

वास्तु शास्त्र में हाथी को शक्ति, समृद्धि और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना गया है। घर में हाथी की मूर्ति (Idols) रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और पारिवारिक कलह से निजात मिलती है। बेडरूम में चांदी का हाथी रखने से राहु से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और घर में आर्थिक स्थिरता आती है।

ऊंट

वास्तु और फेंगशुई दोनों में ही ऊंट की मूर्ति (Idols) को घर में रखना शुभ माना गया है। यह दृढ़ता, धैर्य और सफलता का प्रतीक मानी जाती है। घर में ऊंट की मूर्ति को ड्राइंग रूम की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से करियर और कारोबार में उन्नति होती है और रुके हुए काम बनने लगते हैं।

हंस का जोड़ा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हंस दांपत्य प्रेम और सामंजस्य का प्रतीक माना जाता है और घर में हंस के जोड़े की मूर्ति रखने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं। बेडरूम में हंस के जोड़े की मूर्ती रखना सबसे शुभ माना गया है। वहीं, गेस्ट रूम में हंस का जोड़ा रखने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

कामधेनु गाय

कामधेनु गाय को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसकी उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। वास्तु के अनुसार, घर में कामधेुन गाय की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ होता है। मान्यता है कि इससे भाग्य मजबूत होता है और आर्थिक समस्याओं से निजात मिलती है।

Tags: Vastu Tips
Previous Post

रूखे बालों में आएगी शाइन, इस तरह से लगाएं तेल

Next Post

ग्रहों के राजा का राशि परिवर्तन, ये राशि वाले होंगे मालामाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Main Slider

सपा को बड़ा झटका! तीन विधायक BJP में होंगे शामिल, पंकज चौधरी-स्मृति ईरानी रहेंगे मौजूद

13/10/2026
UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
Next Post
Surya Dev

ग्रहों के राजा का राशि परिवर्तन, ये राशि वाले होंगे मालामाल

यह भी पढ़ें

नए ब्रांड स्टोर के लॉन्च में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, रजनीश दुग्गल, रिशब चौहान, और दीपशिखा ने पहुंचकर उसकी शोभा में चार चांद लगाए

31/08/2020
suicide

साहूकार से परेशान किसान ने की आत्महत्या

24/06/2022
Skanda Shashthi

सावन मास की स्कंद षष्ठी आज, जानें पूजा विधि

30/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version