• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कर्ज से पाना चाहते है छुटकारा, तो करें ये आसान उपाय

Writer D by Writer D
06/06/2026
in फैशन/शैली, Main Slider, धर्म
0
money

money

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यदि आप कर्ज (Debt) के तले दबे हुए हैं और इससे छुटकारा पाने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हमारे द्वारा बताए गए उपाय करके आप ऋण मुक्त हो सकते हैं परंतु शर्त यह है कि आपके कर्म अच्छे होना चाहिए। उपाय तभी काम करते हैं जबकि आप सच्चे और अच्‍छे हैं। परिवार के प्रति जिम्मेदार हैं।

तिजोरी में सोना और नोट की गिनती

लाल किताब (Lal Kitab) के अनुसार, घर में शुद्ध सोना और केसर को एक साथ रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और परिवार में उन्नति होती रहती है। अपनी तिजोरी में 10 के लगभग 100 से ज्यादा नोट रखें। जेब में हमेशा कुछ सिक्के रखें। खुद को धनवान मानना शुरू कर दें और उसी तरह से कपड़े पहनें और जो भी आप खरीदना चाहते हैं उसके बारे में कल्पना करें। जो लोग खुद को दरिद्र मानते हैं, वे हमेशा दरिद्र ही बने रहते हैं। इसके अलावा एक नोट की गड्डी लें और रोज रात में उसे गिनकर अपने सिरहाने रखें और सुबह उसे तिजोरी में रख दें।

ताले से खुलेगी किस्मत

किसी भी शुक्रवार को ताले की दुकान पर जाएं और एक स्टील या लोहे का बंद ताला खरीद लें, खुला ताला नहीं। ताला खरीदते समय उसे न दुकानदार को खोलने दें और न आप खुद खोलें। बस, बंद ताले को खरीदकर ले आएं। उस ताले को शुक्रवार की रात को ही अपने सोने वाले कमरे में बिस्तर के पास रख लें। शनिवार सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर ताले को बिना खोले किसी मंदिर या देवस्थान पर रख दें। ताले को रखकर बिना कुछ बोले, बिना पलटें वापस अपने घर आ जाएं। जैसे ही कोई उस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत का ताला भी खुल जाएगा और उसकी किस्मत भी खुल जाएगी।

अन्न दान

रात को जब आप सोएं तो अपने सिरहाने की तरफ पलंग के नीचे एक बर्तन में जौं रख दें। इसके बाद सुबह उठकर वह जौं गरीबों में बांट दें या फिर जानवरों को खिला दें और घर के सभी सदस्य रसोई में बैठकर ही भोजन करें। भोजन के तीन हिस्से होते हैं। पहला कौवे को खिलाएं। दूसरा कुत्ते को और तीसरा गाय को खिलाएं। काले कुत्ते को शनिवार के दिन सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएंगे तो लाभ मिलेगा। इसके अलावा यह भी कर सकते हैं कि सवा 5 किलो आटा एवं सवा किलो गुड़ लें। दोनों का मिश्रण कर रोटियां बना लें। गुरुवार के दिन सायंकाल गाय को खिलाएं। 3 गुरुवार तक यह कार्य करने से दरिद्रता समाप्त होती है।

फिटकरी

रोज रात को सोते समय अपने दांत फिटकरी से साफ करेंगे तो लाभ होगा। इसके अलावा आप कभी कभार फिटकरी के पानी से स्नान भी करें। इससे शुक्र के दोष दूर होकर धनलाभ होता है। इसके अलावा एक पान के पत्ते पर थोड़ी सी फिटकरी और सिंदूर बांधकर बुधवार की सुबह या शाम को पीपल के पेड़ के नीचे किसी बड़े पत्थर से दबा दें। यह कार्य तीन बुधवार करेंगे तो लाभ मिलेगा।

काली बांसुरी

एक काली बांसुरी लें। काली नहीं मिले तो किसी भी रंग की लेकर आएं और उस पर काला रंग पोत लें। इस बांसुरी में शक्कर भरे और इसे सुनसान जगह पर बांसुरी की लंबाई में आड़ा गड्ढा करें और उसे गाड़ दें। इसे धन लाभ होगा।

सीढ़ियां कराएं ठीक

सीढ़ियों में वास्तु दोष है तो व्यक्ति को कर्ज में डूबो सकती है। संतान की प्रकृति पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। व्यापार में हानि की संभावन बढ़ जाती है। दोष निर्मित सीढ़ियों का मुखिया हर समय परेशान ही रहता है। कभी-कभी तो मुखिया पर मौत का साया भी मंडराने लगता है। हमेाशा चोर-उचक्कों का भय बना रहता है।

Tags: AstrologyAstrology tipslal kitab ke totkeLal Kitab ke upaay
Previous Post

नहीं होगी धन-धान्य की कमी, करें ये आसान उपाय

Next Post

खाने के बाद करें इस डिश को सर्व, सबपर चलेगा इसके जायका का जादू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Hair Wash
फैशन/शैली

मजबूत बालों के लिए ट्राई करें रिवर्स हेयर वॉश

21/06/2026
Hair
फैशन/शैली

बाल हो जाएंगे लंबे और खूबसूरत, बस आज से शुरू करें ये काम

21/06/2026
Indouri Poha
खाना-खजाना

आज परोसें ये फेमस डिश, बेहद टेस्टी है ये रेसिपी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Next Post
Mango Pista Kulfi

खाने के बाद करें इस डिश को सर्व, सबपर चलेगा इसके जायका का जादू

यह भी पढ़ें

ak sharma

आज गरीब की झोपड़ी में ढिबरी के स्थान पर विद्युत बल्ब जल रहा: एके शर्मा

28/07/2022
TMC MP Mahua Moitra got married

शादी के बंधन में बंधी TMC सांसद महुआ मोइत्रा, इस सांसद को बनाया जीवनसाथी

05/06/2025
Bibhav Kumar

विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, सीएम आवास से किया डिटेन

18/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version