• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर पर जरूर होने चाहिए यह मेडिसिनल प्लांट्स, बीमारियों से करते हैं बचाव

Writer D by Writer D
15/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Aloe Vera

Aloe Vera

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना के दौर में पेड़-पौधों के महत्व (Importance) को ज्यादा अच्छी तरह से महसूस करने के बाद, लोगों ने अब बड़ी संख्या में घरों में पौधे (Plants) लगाना शुरू कर दिया हैं। जिनके घर में गार्डन हैं वो तो तरह-तरह के पेड़ (Tree) लगा ही रहे हैं। लेकिन जिनके घर में कम जगह है वो भी अब गमलों में पौधों के लिए जगह बनाने में लगे हैं। अगर आप भी अपने घरों में पौधों को जगह दे रहे हैं। तो बेहतर होगा कि आप ऐसे पेड़-पौधों को घर में लगाएं, जो आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में भी मददगार साबित हो सकें।

आज हम आपको उन पांच तरह के मेडिसिनल प्लांट्स के बारे में बता रहे हैं। जिनको घर में लगाने से आपके पौधे लगाने का मकसद तो कामयाब होगा ही। साथ ही ये आपकी सेहत को सुधारने में भी ख़ास भूमिका अदा करेंगे। इनकी खास बात ये भी है कि अगर आपके घर में गार्डन या टेरिस गार्डन नहीं है। तो भी आप इनको कम जगह में घर के गमलों में जगह दे सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

गिलोय

अगर आप घर में पौधे लगा रहे हैं तो आप अपने घर में गिलोय को जगह ज़रूर दें। गिलोय बुखार, ज़ुकाम जैसी चीजों को दूर करने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी अच्छी भूमिका निभाती है। इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं जिसकी वजह से ये स्किन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में भी मदद करती है।

एलोवेरा

एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो एक साथ आपकी सेहत और स्किन सम्बन्धी कई दिक्कतों को दूर करने के क्षमता रखता है। एलोवेरा एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से जहां रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। तो वहीं मौसम की वजह से होने वाला बुखार-ज़ुकाम और कई और तरह की सेहत सम्बन्धी दिक्कतें भी दूर होती हैं। इतना ही नहीं स्किन में ग्लो लाने, दाग-धब्बे मिटाने और जले कटे के निशान मिटाने जैसी कई परेशानियों को भी ये चुटकियों में दूर करने में मदद करता है।

लेमन ग्रास

लेमन ग्रास के भी कई कई मेडिसिनल फायदे हैं। ये इम्यूनिटी तो स्ट्रांग करती ही है। साथ ही ये पेट की सूजन, पेट फूलना, पेट में ऐंठन, अपच, कब्ज, दस्त, उल्टी और ऐंठन जैसी पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर करने के काम भी आती है। इसके साथ ही ये सिर दर्द, बदन दर्द और गले में दर्द जैसी कई और तकलीफों को दूर करने में भी काफी मदद करती है।

पुदीना

पुदीना भी घर में जरूर लगाना चाहिए। ये मेडिसिनल प्लांट की कैटेगरी में आता है। इसके सेवन से जहां शारीरिक कमजोरी, दस्त, पेचिश, बुखार, पेट के रोग, लीवर जैसी दिक्कतों में आराम मिलता है। तो ये सन बर्न, पिंप्लस, एक्ने जैसी स्किन सम्बन्धी प्रॉब्लम्स से निजात दिलाने में भी अच्छी भूमिका निभाता है।

तुलसी

वैसे तो तुलसी एक ऐसा पौधा है जो ज्यादातर घरों में होता है। लेकिन जिन लोगों ने अभी तक इसको अपने घर में जगह नहीं दी है। वो मेडिसिनल प्लांट के तौर पर इस पौधे को घर में लगा सकते हैं। तुलसी के पत्ते वजन कम करने, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम तो करते ही हैं। साथ ही सर्दी-ज़ुकाम, गले में खराश सहित कई और दिक्कतों को दूर करने में भी मददगार होते हैं। इतना ही नहीं ये स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ये  पिंपल, एक्ने, झाईयां और झुर्रियां दूर करने में भी काफी अच्छी भूमिका निभाते हैं

Tags: coronahealth tipsmedicine plants
Previous Post

कपूर जलाने से दूर होते होता है पितृदोष, जानें और भी चमत्कारी फायदे

Next Post

कभी न करें दूध के साथ इन चीजों का सेवन, सेहत को होगा गंभीर नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post

कभी न करें दूध के साथ इन चीजों का सेवन, सेहत को होगा गंभीर नुकसान

यह भी पढ़ें

Smartphones

5 सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

26/03/2021
punishment

14 साल पुराने हत्या के मामले में चार अभियुक्तो को मिली 10 साल की सजा

26/08/2021
PM Modi

भारत के युवा देश के विकास इंजन हैं और भारत दुनिया का विकास इंजन है: पीएम मोदी

29/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version