• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नागपंचमी पर होती है इन नागों की पूजा, जानें पौराणिक कहानी

Writer D by Writer D
28/07/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Nag Panchami

Nag Panchami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में नागों को देवता मानकर पूजा जाता है। हर साल सावन के महीने में नागपंचमी (Nag Panchami) का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। साथ ही नागों को दूध पिलाया जाता है। नागपंचमी (Nag Panchami) के दौरान भगवान शिव के प्रिय अष्टनागों को पूजा जाएगा। सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय होता है। इस प्रिय महीने में भोलेनाथ के प्रिय नागों की पूजा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। आइए, जानते हैं कि नागपंचमी (Nag Panchami) पर किन आठ नागों को देवता स्वरूप पूजा जाता है।

वासुकी नाग

वासुकी नाग को भगवान शिव के गले का श्रृंगार माना जाता है। इसे शेषनाग का भाई माना गया है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय रस्सी की जगह वासुकी नाग को ही मेरप पर्वत पर बांधकर उपयोग किया गया था। वासुकी नाग ने ही बचपन में वासुदेव द्वारा नदी पार करते समय भगवान कृष्ण की रक्षा की थी।

अनन्त नाग

अष्टनागों में अनन्त नाग को अहम माना गया है। उन्हें भगवान श्रीहरि का सेवक माना जाता है। इन्हें शेषनाग भी कहा जाता है। माना गया है कि अनंत नाग के फन पर ही धरती टिकी हुई है। अनंत का अर्थ है कि जिसका अंत न हो सके। अनंत नाग की उत्पत्ति प्रजापतियों से हुई है।

पद्म नाग

पद्म नाग को असम में नागवंशी के रूप में जाना जाता है। पद्म नाग को महासर्प कहा गया है। मान्यता है कि पद्म नाग गोमती नदी के पास शासन करते थे। बाद में ये नाग मणिपुर में जाकर बस गए थे।

महापद्म नाग

महापद्म नाग को शंखपद्म भी कहा जाता है। उनके फन पर त्रिशूल का निशान बना हुआ है। महापद्म नाग सफेद रंग के होते हैं। इनके नाम पर विष्णु पुराण में भी वर्णन किया गया है।

तक्षक नाग

माना जाता है कि तक्षक नाग पाताल में रहते हैं। इनका वर्णन महाभारत में भी किया गया है। तक्षक नाग की मां का नाम क्रूद है और पिता का नाम कश्यप है।

कुलीर नाग

कुलीर नाग को ब्राह्मण कुल का माना जाता है। शास्त्रों में जगत पिता ब्रह्मा जी से इनका संबंध बताया गया है। कुलीर नाग अष्टनागों में से एक माने जाते हैं। इनकी पूजा नाग पंचमी पर की जाती है।

कर्कट नाग

कर्कट नाग को भगवान शिव का एक गण माना जाता है। यह नाग बहुत भयानक दिखते हैं। मान्यता है कि कर्कट नाग की पूजा करने से काली के श्राप से मुक्ति मिलती है।

शंख नाग

अष्टनागों में शंख नाग सबसे तेज बुद्धि वाले माने गए हैं। शंख नागों की अष्टनागों में अहम जगह मानी जाती है। नागपंचमी के दिन इनकी भी पूजा की जाती है।

Tags: nag panchamiNag Panchami 2025Nag Panchami celebrationNag Panchami DateNag Panchami importancenag panchami puja
Previous Post

नागपंचमी पर जरूर जाएं इन 6 नाग मंदिरों से किसी एक स्थान पर, मन्नत होगी पूरी

Next Post

वेज बिरयानी का स्वाद बना देगा आपका दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
vastu tips
धर्म

नल से टपकता पानी होता है अशुभ, आ सकती है आर्थिक तंगी

27/09/2026
Cow
धर्म

गाय को भूलकर भी न खिलाएं ये चीजें, वरना हो जाएंगे पाप के भागीदार

27/09/2026
Dead Skin
फैशन/शैली

डेड स्किन को गायब कर देगी ये चीज, ऐसे करें इस्तेमाल

27/09/2026
Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

27/09/2026
Next Post
Veg Biryani

वेज बिरयानी का स्वाद बना देगा आपका दिन

यह भी पढ़ें

aliens

एलियंस के साथ आ सकते हैं खतरनाक वायरस, अध्ययन जारी!

10/09/2021
UP Board

UP Board एग्जाम की कॉपी चेकिंग का काम शुरू, इस दिन आएगा रिजल्ट

16/03/2024
Earthquake

लद्दाख में कांपी धरती, चार घंटे में आए 2 भूकंप

13/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version