• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शनिदेव को नाराज करते हैं शनिवार को किए गए ये काम

Writer D by Writer D
25/03/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Shani Jayanti

Shani Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज शनिवार हैं जिसे हिंदू पंचांग के अनुसार न्‍याय और कर्म के देवता शनिदेव (Shani Dev) की पूजा के लिए जाना जाता हैं। आज के दिन की गई शनिदेव की पूजा से शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या से राहत मिलती है। माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में राजसुख का संबंध कुंडली में शनि की स्थिति पर भी निर्भर करता हैं। शनिदेव (Shani Dev) व्यक्ति के अच्छे कर्म का शुभ फल देते हैं और बुरे कर्म होने पर दंड देते हैं। इसलिए शनिवार के दिन को विशेष रूप से नियम और संयम वाला माना जाता हैं जिसमें की गई कुछ गलतियां शनिदेव को नाराज कर सकती हैं। जी हां, शनिवार (Saturday) के दिन कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए, जिनकी जानकारी हम आपको यहां देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में…

ना करें तेल की खरीदी

ध्यान रखें कि शनिवार के दिन शनिदेव (Shani Dev) के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है, साथ ही तेल दान भी किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गलती से भी सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से शारीरिक और आर्थिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। इसी के साथ घर में नकारात्मकता बढ़ती है। अशुभ घटनाएं होने लगती हैं।

नमक खरीदना भी अशुभ

शनिवार के दिन नमक खरीदना भी अशुभ माना जाता है। मान्यता है​ कि इससे घर में दरिद्रता आती है। ऐसे में यदि नमक खत्म होने वाला है तो एक दिन पहले या बाद में खरीदें।

काली उड़द की दाल खरीदने से बचे

शनिवार के दिन काली उड़द की दाल या उससे बनी कचौड़ी दान की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन काली दाल नहीं खरीदनी चाहिए। इससे शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।

चप्पल-जूते ना ख़रीदे

शनिवार को भूलकर भी पैरों से जुड़ी चीजें न खरीदें। शनिवार के दिन काले रंग के जूते खरीदने से भी बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से कार्य में सफलता की बजाय असफलता का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को हो सके तो किसी गरीब को जूते दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर से शनि की दशा का प्रभाव कम होता है और अच्‍छे दिन आते हैं।

लोहे से संबंधित चीजें न खरीदें

शनिवार के दिन लोहे से संबंधित चीजें खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता है कि शनिदेव का अस्त्र लोहा है। ऐसे में शनिवार के दिन लोहे को खरीदने से शनिदेव का बुरा प्रभाव घर के हर सदस्य के जीवन पर पड़ने लगता है। इसलिए इस दिन लोहे की चीजें खरीदे नहीं बल्कि दान करना चाहिए। माना जाता है कि शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं दान करने से शनि दोष से छुचकारा मिल जाता है।

तिल की खरीदी लाएगी संकट

ज्‍योत‍िष शास्‍त्र के अनुसार, शनिदेव की पूजा में दान के ल‍िए काले त‍िल का प्रयोग क‍िया जाता है। इसके अलावा पीपल के वृक्ष पर भी काले तिल चढ़ाने का नियम है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि इन सभी कार्यों के लिए काले तिल शनिवार को नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा करने से शन‍िदेव नाराज हो जाते हैं और सभी कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं। पूजापाठ के लिए काले तिल चाहिए तो इन्‍हें आप एक दिन पहले खरीदकर रख लें, लेकिन शनिवार को भूलकर भी न खरीदें।

न करें इन वस्‍तुओं का सेवन

शनिदेव को ज्‍योतिष में न्‍याय और कर्म के देवता के रूप में पूजा जाता है। बुरे कर्म करने वालों को शनिदेव कभी माफ नहीं करते। मांस और मदिरा का सेवन करना भी बुरे कर्मों की श्रेणी में आता है। अक्‍सर देखने में आता है कि शनिवार के दिन लोग वीकेंड की वजह से पार्टी करते हैं और शराब का सेवन करते हैं। ऐसा करना आपको शनिदेव के कोप का भाजन बना सकता है। भूलकर भी शनिवार को मांस मदिरा न लें।

कुत्‍तों को न मारें

वैसे तो हमेशा ही जानवरों से अच्‍छा व्‍यवहार करना चाहिए। लेकिन शनिवार के दिन जानवरों को भूलकर भी न सताएं। कुत्‍ते को भूल से भी मारें नहीं। अगर आप ऐसा करते हैं तो शनिदेव आपसे नाराज हो जाएंगे और आपको धन की हानि होगी।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindilord shanisaturday tipsShani devShani Dev chalisaShani Dev kathashani dev mantraShani dev pujashani dev totkeShani Dev upaae
Previous Post

तंबाकू व्यापारी के ठिकानो पर जीएसटी की छापामारी

Next Post

पोखरण रेंज अभ्यास के दौरान 3 मिसाइलों में विस्फोट, जांच के आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि के पहले दिन कब करें घटस्थापना? जानें दोनों शुभ मुहूर्त

10/10/2026
Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Next Post
missiles explode

पोखरण रेंज अभ्यास के दौरान 3 मिसाइलों में विस्फोट, जांच के आदेश

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जो कभी नहीं हुआ, वह मोदी जी ने कर दिखाया: सीएम योगी

23/02/2024

अस्पताल, लाइब्रेरी के शिलान्यास में सीएम योगी को बुलाएगा सुन्नी बोर्ड

09/08/2020

जनता दर्शन से गैरहाजिर मिले 16 DM और 14 SSP, सीएम योगी ने जारी की नोटिस

01/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version