• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपकी किस्मत को चमका सकती हैं रसोई में रखी ये चीजें, जानें इनकी सही दिशा

Writer D by Writer D
26/08/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
Kitchen

Kitchen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रसोई (Kitchen) को घर का केंद्र माना जाता हैं जिससे घर की खुशियां जुड़ी होती हैं। जी हां, भोजन बनाने के अलावा रसोई का वास्तु में भी बड़ा नाता बताया गया हैं। वास्तु में रसोई से जुड़े कई नियमों की जानकारी दी गई हैं जिनकी मदद से घर में सकारात्मकता का संचार होता हैं और शुभता लेकर आता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको रसोई में रखी कुछ चीजों और उससे जुड़ी दिशा की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी किस्मत को चमकाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं रसोई से जुड़े इन वास्तु टिप्स के बारे में।

इस तरह रखें गैस चूल्‍हा

क‍िचन यानी क‍ि रसोईघर में चीजों की जगह सही तो ज‍िंदगी की उठापटक काफी हद तक अपने आप ही कम हो जाती है। वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार क‍िचन का सबसे महत्‍वपूर्ण उपकरण गैस चूल्‍हा रखते समय उसकी द‍िशा का व‍िशेष ध्‍यान रखें। देख लें क‍ि गैस चूल्‍हा ऐसे स्‍थान पर रखें क‍ि जहां खाने बनाते समय जातक दरवाजे की तरफ आसानी से देख सके। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से लाइफ से स्‍ट्रेस दूर होता है।

माइक्रोवेव की यह दिशा बेहतरीन

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार गैस चूल्‍हा रखते समय तो बस यह ध्‍यान रखते हैं क‍ि जातक को दरवाजे की ओर आसानी से द‍िखे। लेक‍िन जब माइक्रोवेव रखना हो तो उसे हमेशा दक्षिण-पश्चिम द‍िशा में ही रखना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से जातक के जीवन में पॉजीट‍िव‍िटी का संचार होता है। साथ ही घर-पर‍िवार में रहने वाले सदस्‍यों की सेहत भी अच्‍छी रहती है।

इस द‍िशा में कभी न रखें रेफ्रिजरेटर

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार रेफ्रिजरेटर एक इलेक्ट्रिक मशीन है इसल‍िए इसे रखते समय द‍िशा का व‍िशेष ख्‍याल रखें। इसे भूलकर भी दक्षिण द‍िशा में न रखें। अन्‍यथा इसमें रखी वस्‍तुओं का प्रयोग करने से सेहत पर प्रत‍िकूल प्रभाव पड़ता है। इसका कारण यह है क‍ि दक्षिण द‍िशा का तत्व ‘अग्नि’ है। इसके चलते उस द‍िशा का तापमान रेफ्रिजरेटर के ठंडे तापमान से मेल नहीं खाता और इसका नकारात्‍मक प्रभाव पड़ता है।

इस तरह दूर करें रसोई का वास्‍तुदोष

वास्‍तुदोष के अनुसार अगर क‍िसी जातक के क‍िचन में वास्‍तुदोष हो इसके ल‍िए एक उपाय कर सकते हैं। पंचरत्न लें उसको तांबे के एक कलश में डालकर उसे ईशान्य कोण यानी उत्तर-पूर्व के कोने में स्थापित कर दें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से वास्‍तुदोष समाप्‍त हो जाता है। इसके अलावा अगर आप नया क‍िचन बनवाने जा रहे हैं तो ध्‍यान रखें क‍ि इसे आग्नेय कोण में ही बनवाएं। लेक‍िन क‍िचन में कभी भी काले रंग का पत्‍थर न इस्‍तेमाल करें। रसोईघर में माखन खाते हुए कान्‍हा का च‍ित्र लगा दें। मान्‍यता है क‍ि इससे कभी भी धन-धान्‍य की कमी नहीं होती।

Tags: kitchen vastu tipsVastu TipsVastu Tips In Hindi
Previous Post

डायबिटीज में रामबाण है आवले का सेवन

Next Post

स्किन की हर समस्या का इलाज हैं केसर, जानें इस्तेमाल का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
Next Post
Saffron

स्किन की हर समस्या का इलाज हैं केसर, जानें इस्तेमाल का तरीका

यह भी पढ़ें

Samsung Galaxy A82 5G smartphone will be launched in India soon

जल्द भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy A82 5G स्मार्टफोन

04/05/2021
Budget 2021

Budget 2021: वित्तमंत्री ने किया आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत का ऐलान

01/02/2021
murder

आतंकियों ने की ATC जज समेत परिवार की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version