• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

World Student’s Day: युवाओं को आज भी प्रेरणा देते हैं डॉ. अब्दुल कलाम के ये विचार

Writer D by Writer D
15/10/2022
in Main Slider, शिक्षा
0
Dr. Abdul Kalam

Dr. Abdul Kalam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

‘सपने वे नहीं होते, जो आपको रात में सोते समय नींद में आए बल्कि सपने वे होते हैं, जो रात में सोने ही न दें।’ ऐसी बुलंद सोच रखने वाले ‘मिसाइलमैन’ अवुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम ( Dr. Abdul Kalam) भारतीय मिसाइल प्रोग्राम के जनक कहे जाते हैं।

जब कलाम ने देश के सर्वोच्च पद यानी 11वें राष्ट्रपति की शपथ ली थी तो देश के हर वैज्ञानिक का सर फख्र से ऊंचा हो गया था। वे ‘मिसाइलमैन’ और ‘जनता के राष्ट्रपति’ के रूप में लोकप्रिय हुए।

15 अक्टूबर 2010 को संयुक्त राष्ट्र ने हर वर्ष  15 अक्तूबर  को एपीजे अब्दुल कलाम ( Dr. Abdul Kalam) के जन्मदिवस को विश्व छात्र दिवस के रूप में मानने की घोषणा की। डॉ. कलाम का पूरा जीवन इस बात का प्रतीक है कि यदि ठान लिया जाए तो कोई भी राह कठिन नहीं होती और कोई भी लक्ष्य अभेद्य नहीं होता। कलाम भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाईयों पर ले गए। उन्होनें रक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट योगदान दिया है इसीलिए आज पूरा देश उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जानता है

15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्मे डॉ. कलाम का पूरा नाम अवुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम ( Dr. Abdul Kalam) था। वे वर्ष 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। इस दौरान वे जनता के राष्ट्रपति के रूप में खासे लोकप्रिय हुए। अब्दुल कलाम ने एक मछुआरे के घर में जन्म लिया। अखबार बेचकर पढ़ाई करने वाले कलाम दुनिया के मशहूर वैज्ञानिक बने। आज भी एपीजे अब्दुल कलाम लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

पढ़िए कलाम साहब ( Dr. Abdul Kalam) के कुछ प्रेरणादायक विचार-

  1. यदि हम स्वतंत्र नहीं तो कोई हमारा आदर नहीं करेगा।
  2. आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।
  3. आकाश की तरफ देखिए हम अकेले नहीं हैं, सारा ब्रह्मांड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।
  4. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी है।
  5. सपने वो नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।
  6. महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।
  7. शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपका पेशा।
  8. कृत्रिम सुख की बजाए ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिए।
  9. भगवान ने हमारे मस्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।
  10. मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चाजें नहीं बदल सकता।
Tags: Dr. Abdul Kalam birth anniversaryDr. Abdul Kalam quotesDr. Abdul Kalam thoughtsEducation NewsMissileman Abdul Kalamworld students day
Previous Post

कोयला खदान में विस्फोट से 25 की मौत, 28 घायल

Next Post

ताश के पत्तों की तरह ढेर हुआ चार मंज़िला इमारत, एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Next Post
4-storey building collapse

ताश के पत्तों की तरह ढेर हुआ चार मंज़िला इमारत, एक की मौत

यह भी पढ़ें

UP Board

यूपी बोर्ड में मुन्ना भाई की सेंध, परीक्षा देते पकड़े गए दो फर्जी परीक्षार्थी

24/03/2022
Ahmed Raza

ATS की बड़ी सफलता, हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा आतंकी अहमद रजा गिरफ्तार

03/08/2023
Partner

पतियों की ये आदतें बनती हैं झगड़े का कारण

07/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version