• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिचार्ज महंगे होने से पहले मौका! ये कंपनी के ये दो प्लान दिलाएंगे 365 दिन की बेफिक्री

Desk by Desk
21/12/2025
in Tech/Gadgets
0
रिचार्ज महंगे होने से पहले मौका! Airtel के ये दो प्लान दिलाएंगे 365 दिन की बेफिक्री
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल 2026 में मोबाइल रिचार्ज एक बार फिर महंगे होने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान्स की कीमतों में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकती हैं. ऐसे में Airtel के 365 दिन की वैधता वाले दो एनुअल प्लान यूजर्स के लिए राहत बनकर सामने आए हैं. इन प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और AI सब्सक्रिप्शन जैसे प्रीमियम फायदे मिल रहे हैं. खास बात यह है इन प्लान से रिचार्ज कराने के बाद आपको 365 दिनों तक रिचार्ज से मुक्ति मिल जाएगी और कीमत बढ़ने से आपकी जेब पर असर नहीं पड़ेगा.

Airtel का 3599 रुपये वाला सालाना प्लान

Airtel का 3599 रुपये वाला प्लान पूरे 365 दिन की वैधता के साथ आता है. इसमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड 5G डेटा मिलता है और इसके बाद अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा रहती है. प्लान में लोकल, एसटीडी और रोमिंग पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं. इसके अलावा फ्री हेलो ट्यून और 12 महीने का Perplexity Pro AI सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलता है, जिसकी कीमत लगभग 17000 रुपये है.

3999 रुपये वाला प्लान

यदि आपको और भी ज्यादा फायदे चाहिए तो आप एयरटेल का 3999 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं. 3999 रुपये वाले Airtel प्लान में भी 365 दिन की वैधता मिलती है, लेकिन इसमें रोजाना 2.5GB 5G डेटा दिया जाता है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा जारी रहती है. खास बात यह है कि इसमें JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन पूरे एक साल के लिए दिया जा रहा है. साथ ही फ्री हेलो ट्यून और Perplexity Pro AI का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

2026 में क्यों बढ़ सकती हैं रिचार्ज कीमतें

Morgan Stanley की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टेलीकॉम कंपनियां 2026 में अपने टैरिफ 16 से 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं. कंपनियां अपनी प्रति यूजर औसत कमाई यानी ARPU को बढ़ाना चाहती हैं. पिछली बार 2024 में रिचार्ज की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी और अब दो साल बाद फिर से टैरिफ हाइक की तैयारी चल रही है. इसका असर खासतौर पर 5G यूजर्स की जेब पर पड़ सकता है.
Airtel और Jio के प्लान कितने महंगे हो सकते हैं

एक्स पर शेयर किए गए अनुमानों के मुताबिक, Airtel का 28 दिन वाला अनलिमिटेड 5G प्लान 319 रुपये से बढ़कर 419 रुपये तक जा सकता है. वहीं Jio का 299 रुपये वाला 1.5GB डेली डेटा प्लान 359 रुपये का हो सकता है. इसी तरह 349 रुपये वाला 5G प्लान 429 रुपये तक पहुंच सकता है. ऐसे में अभी एनुअल प्लान लेना लंबी अवधि में फायदेमंद साबित हो सकता है.

Tags: #airtel
Previous Post

ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले जरूर करें Google के इस फीचर का यूज, बच जाएंगे पैसे

Next Post

ये 7-सीटर बनी लोगों की पहली पसंद, बिक्री में सबको पछाड़ा

Desk

Desk

Related Posts

Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब
Tech/Gadgets

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal को नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की ‘पैनी नजर’
Tech/Gadgets

WhatsApp के बाद Telegram-Signal की बढ़ीं मुश्किलें, यूजरनेम फीचर पर सरकार का शिकंजा

03/07/2026
Next Post
₹6 लाख से कम की ये 7-सीटर बनी लोगों की पहली पसंद, बिक्री में सबको पछाड़ा

ये 7-सीटर बनी लोगों की पहली पसंद, बिक्री में सबको पछाड़ा

यह भी पढ़ें

gangrape

लखनऊ : एक हफ्ते तक बंधक बनाकर दलित छात्रा के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार

02/10/2020
मेनका गांधी

प्रवासी मजदूरों सहित जरूरतमंदो की देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी : मेनका

11/08/2020

15 वर्षों से IMC आयुर्वेद के साथ भारतीय संस्कृति का सन्देश भी फैला रही : सीएम धामी

25/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version