• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी में शामिल ये दो बड़ी पार्टियां, इन दलों ने भी किया समर्थन का ऐलान

Writer D by Writer D
21/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP MLC Election Result

UP MLC Election Result

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी से एक के बाद एक कई नेताओं ने इस्तीफा देकर पार्टी को बड़ा झटका दिया था। इस बीच बीजेपी लगातार खुद को मजबूत करने पर काम कर रही है।

पार्टी में अपर्णा यादव के शामिल होने के बाद अब यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी की यूपी इकाई के साथ एक अन्‍य राष्ट्रीय समतावादी पार्टी का विलय हो गया है। साथ ही पांच अन्य पार्टियों ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा को समर्थन दिया है।

बीजेपी को आज एक साथ दो पार्टियों ने अपना-अपना विलय पत्र सौंपा है। राष्ट्रीय समतावादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव गोपाल निषाद ने पार्टी का विलय पत्र सौंपा। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी के यूपी प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ एनपी सिंह ने भी पार्टी को बीजेपी में शामिल करने के लिए विलय पत्र सौंपा है। नेताओं का कहना है कि उन्होंने भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में विलय करते अन्य दल#सबका_साथ_सबका_विकास https://t.co/kbDPEX4qTj

— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 21, 2022

राष्ट्रीय समतावादी पार्टी और राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी के विलय के साथ ही किसान शक्ति जनतंत्रिक पार्टी, राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ, मानवतावादी सामाज पार्टी और हिंदू युवा वाहिनी भारत की यूपी इकाई समेत अन्‍य संगठनों और दलों ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है।

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी। इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी। 10 मार्च को मतगणना होगी।

सपा के प्रदेश सचिव ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अखिलेश पर लगाए गंभीर आरोप

पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर। चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण में 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा।

Tags: bjpelection 20222Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up election 2022
Previous Post

लखनऊ पुलिस ने कार से बरामद किया 12 लाख रुपये

Next Post

दीवानी कचहरी में पेशी पर आए युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post

दीवानी कचहरी में पेशी पर आए युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

कलियुग में रचा गया स्वयंवर, दूल्हे ने तोड़ा धनुष और ले गया दुल्हन

28/06/2021

CM पुष्कर संगठन के विभाग प्रचारक चंद्रशेखर जोशी के पिता की बरसी में हुए शामिल

16/08/2021
Neha Sharma

कूड़ा कलेक्शन के लिए एक फरवरी से चलेगा ‘10तक डोर टू डोर’ अभियान

28/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version