• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लंबे समय तक बैठे रहने वालों के लिए बेहद लाभदायक हैं ये योगासन

Writer D by Writer D
28/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गतिहीन जीवनशैली आपके घुटनों के चारों ओर मौजूद द्रव को सूखा सकती है। ऐसे में योग आपकी मदद कर सकता है। सेलेब्रिटी न्‍यूट्रिशनिस्‍ट, रिजुता दिवेकर के अनुसार, अगर आप डेस्‍क जॉब में हैं या ज्‍यादा देर तक बैठे रहते हैं तो आपको रोजाना सप्तपदंगुष्टासन करना चाहिए।

ये योगासन आपको कई समस्‍याओं से छुटकारा दिला सकता है। यह एक स्‍ट्रचिंग एक्‍सरसाइज है। नियमित रूप से ऐसे स्‍ट्रचिंग एक्‍सरसाइज आपको अंदरूनी चोट के खतरों से बचाता है।

दीवेकर के अनुसार, इस आसन को हर दिन हर किसी को करना चाहिए, खासकर अगर आप बैक पेन या किसी प्रकार के शारीरिक दर्द से गुजर रहे हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह नियमित एक्‍सरसाइज आपके मानसिक थकान को कम करता है, जिससे आप एक तनाव और अवसाद मुक्‍त जीवन जीते हैं।

स्ट्रेचिंग आपके लिए क्‍यों महत्वपूर्ण है

दिवेकर का कहना है कि एक्‍सरसाइज के बाद स्ट्रेचिंग यह सुनिश्चित करती है कि आप एक्‍सरसाइज के बाद किसी चोट के शिकार न हों। यदि आप लम्बे समय से थका हुआ महसूस करते हैं और रक्तचाप, मधुमेह और थायरॉइड की समस्या है, तो स्ट्रेचिंग योग आसन भी सहायक हो सकते हैं। यदि आपके घुटने में दर्द, जोड़ों में कमजोरी और पीठ में दर्द है, तो स्ट्रेचिंग आपके लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। वास्तव में, जिस किसी को भी व्यायाम नहीं करने की सलाह दी गई है, वह भी सुरक्षित रूप से स्‍ट्रचिंग कर सकते हैं, बशर्ते आप इसे सही से करें।

नियमित स्‍ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज के लाभ

जोड़ों में दर्द को सही करता है

ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार करता है

बैलेंस में सुधार करता है

पोज को बेहतर बनाता है

दर्द को कम करता है

अपने इंस्‍टाग्राम वीडियो में, रूजुता दिवेकर ने सप्तपदंगुष्टासन के बारे में भी बात की है। उन्‍होंने बताया है कि, यह दर्द को कम करने में कैसे मदद कर सकता है? आसन में कुल तीन स्ट्रेच शामिल हैं। उन्हें फर्श पर लेटकर किए जाने की जरूरत है।

दिवेकर अपने पोस्‍ट में लिखती हैं कि, “हर दिन इस आसन को करना उन लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो डेस्क जॉब में हैं या जिनकी गतिहीन लाइफस्‍टाइल है, यानी लंबे समय तक बैठे रहना आदि।

अधिक बैठना और कम चलना आपके निचले शरीर को जाम कर सकता है, आपकी पीठ को कमजोर कर सकता है और घुटनों को कमजोर कर सकता है। सुप्तपदंगुष्टासन श्रृंखला इन नुकसानों से बचाने का एक अच्‍छा माध्‍यम है।”

सुप्तापदंगुष्टासन कब करें, और लाभ

आप इसे सुबह में एक बार और शाम को एक बार कर सकते हैं, यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जो मधुमेह और उच्च रक्तचाप से ग्रसित हैं।

यदि आप नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं, तो आपके वर्कआउट से पहले और बाद में सुप्तापदंगुष्टासन किया जाना चाहिए। कसरत के बाद, आपको इस स्ट्रेचिंग पोज़ को करना चाहिए।

पीरियड्स के दौरान या जब आप थकान का अनुभव करते हैं, तो आप इसे दिन के किसी भी समय कर सकती हैं। दीवेकर सूर्यास्त में करने के लिए उपयुक्त समय मानती हैं।

 

Tags: hindi newsMorning MotivationMorning Yogaयोग करने के फायदेरिजुता दीवेकरव्यायाम के लाभसप्तपदंगुष्टासन के फायदेस्‍ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज
Previous Post

अखरोट है एक हेल्दी ड्राई फ्रूट, हृदय संबंधी रोगों को शरीर से रखता है दूर !

Next Post

पेट पर जमी चर्बी को दूर कर देंगे ये उपाय, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Next Post

पेट पर जमी चर्बी को दूर कर देंगे ये उपाय, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

यह भी पढ़ें

Landslide in Sonprayag

केदारनाथ में बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक पांच की मौत

10/09/2024
Femina Miss India Shivankita was digitally arrested

पूर्व Femina Miss India हुईं डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर 99 हजार रुपए ठगे

04/12/2024
सिद्धारमैया siddaramaiah

राज्य मे कानून व्यवस्था बनाये रखने में योगी सरकार विफल : सिद्धारमैया

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version