• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

stress और थकान को छूमंतर कर देंगे ये योगासन, मसल्‍स बनेंगी मजबूत

Writer D by Writer D
01/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

योग करने से शरीर फिट और स्वस्थ्य रहता है। योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्‍छा है, बल्कि इससे मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। इसे नियमित तौर पर करने से शरीर में होने वाली अकड़न से आराम मिलता है। इसलिए पूरी तरह स्‍वस्‍थ बने रहने के लिए योगासन बेहद जरूरी हैं। इनकी मदद से कई बीमारियों से न सिर्फ बचाव ही किया जा सकता है, बल्कि इन्‍हें दूर भी किया जा सकता है।

चक्की चालन

इसे करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैरों को पूरी तरह फैलाकर बैठ जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों को पकड़ते हुए बाजुओं को कंधों की सीध में अपने सामने की ओर रखें। अब लंबी गहरी सांस लें और शरीर के ऊपरी हिस्से को आगे लाएं। एक काल्पनिक घेरा बनाएं। इसे करने से कई तरह के लाभ होते हैं। यह सियाटिका रोकने में फायदेमंद है। साथ ही पीठ,उदर और बाजुओं की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

कौवा चालन

इसे करने के लिए नीचे उकड़ू की स्थिति में बैठ जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों को अपने घुटनों पर रख लें। सामान्य श्वास लेते हुए योगा मैट के चारों ओर चलें। इसे करने से कई तरह के लाभ होते हैं। यह आसन पैरों की मांसपेशियों को फैलाता है। साथ ही यह शारीरिक शक्ति को बढ़ाता है। डाइजेशन के लिए बहुत अच्‍छा है। कमर दर्द , पेरों की क्षमता बढ़ाने वाले योगासन कराए हैं।

गौमुख आसन

जांघों, कुल्हों, ऊपरी पीठ, ऊपरी बांह और कंधों के मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है गोमुखासन। विश्राम करने के लिए भी ये आसन उपयोगी है। इसे 10 मिनट या ज़्यादा करने से थकान, तनाव और चिंता को कम कर सकते हैं। ये पैर में ऐंठन को कम करता है और पैर की मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है।

मंडूक आसन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले दंडासन में बैठते हुए वज्रासन में जाएं। अब अपने दोनों हाथों की मुठ्ठी बंद कर लें। मुठ्ठी बंद करते समय अंगूठे को अंगुलियों से अंदर दबाइए। फिर दोनों मुठ्ठियों को नाभि के दोनों ओर लगाकर सांस बाहर निकालते हुए अपनी ठोड़ी को जमीन पर टिकाएं।

मंडूक आसन के फायदे

यह योगासन पेट के लिए अत्यंत ही लाभदायक है। डायबिटीज के रोगियों को इससे लाभ मिलता है। यह आसन उदर और दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

अनुलोम विलोम प्राणायाम

सबसे पहले पालथी मार कर सुखासन में बैठें। इसके बाद दाएं अंगूठे से अपनी दाहिनी नासिका पकड़ें और बाई नासिका से सांस अंदर लें लीजिए। अब अनामिका उंगली से बाई नासिका को बंद कर दें। इसके बाद दाहिनी नासिका खोलें और सांस बाहर छोड़ दें। अब दाहिने नासिका से ही सांस अंदर लें और उसी प्रक्रिया को दोहराते हुए बाई नासिका से सांस बाहर छोड़ दें।

Tags: tips for yogayogayogasan
Previous Post

पांच नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साढ़े छह किलो अवैध चरस बरामद

Next Post

1 मार्च राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा महीने का पहला दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

Muskmelon kheer
Main Slider

मीठे में बनाएं लाजवाब खरबूजे की खीर

27/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगाः सीएम योगी

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा में करें ये अचूक उपाय, पैसों से भर जाएगा घर

26/05/2026
Kesahv Prasad Maurya
Main Slider

2047 तक ‘वनवास’ पर रहेगा विपक्ष, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का एनकाउंटर जारी रहेगा: डिप्टी सीएम

26/05/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Next Post

1 मार्च राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा महीने का पहला दिन

यह भी पढ़ें

गायत्री प्रजापति Gayatri Prajapati

रेलवे ट्रैक पर मिला गायत्री प्रजापति के भतीजे का दो टुकड़ों में शव, मचा हड़कंप

12/02/2021

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कद्दू के बीज, हो सकता है नुकसान

06/10/2021
Illegal arms factory

अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी संख्या में हथियार सहित 4 गिरफ्तार

12/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version