• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उनको ‘पाकिस्तान’ प्यारा है, हम मां भारती पर जान न्योछावर करते हैं : सीएम योगी

Writer D by Writer D
28/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है। उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट कर ‘अखिलेश यादव को ‘जिन्ना’ का उपासक तथा अपने को ‘सरदार पटेल’ का पुजारी बताया है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि वे(अखिलेश) ‘जिन्ना’ के उपासक हैं, हम ‘सरदार पटेल’ के पुजारी हैं। उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम मां भारती के लिए जान न्योछावर करते हैं।

वे ‘जिन्ना’ के उपासक है, हम ‘सरदार पटेल’ के पुजारी हैं।

उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम माँ भारती पर जान न्योछावर करते हैं।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 28, 2022

सपा सुप्रीमो पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोशल मीडिया के जरिये लगातार ‘शब्दवाण’ जारी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी ने लिखा है ‘जनता-जर्नादन साक्षी है… वे(सपा) ‘तुष्टिकरण’ करते हैं, हम ‘अंत्योदय’ करते हैं। वे रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं, हम प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनवा रहे हैं।

दूसरे ट्वीट में जनता को जर्नादन बताते हुए लिखते हैं कि ‘आप सब साक्षी हैं… वे अंधेरा लाए थे, हम उजाला लाए। वे गुण्डाराज लाए थे, हम कानून का राज लाए। वे अवैध तमंचों की फैक्ट्री लगवाते थे, हम डिफेंस कॉरिडोर लाए, वो हज हाउस लाए थे, हम रामलला का मंदिर लाए हैं।

अखिलेश सरकार में हुआ था सबसे बड़ा बिजली घोटाला: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि ‘राष्ट्रवाद, सेवा और सुशासन से विकास’ ही भाजपा की नीति है। अब प्रदेश की पहचान ‘दिव्य कुंभ’ और ‘भव्य दीपोत्सव’ से है, वही रहेगी… । प्रदेश की पहचान ‘सैफई महोत्सव’ से बनाने की लालसा रखने वाले अब इतिहास हैं, इतिहास ही रहेंगे।

वे थे तो…

राम भक्तों पर गोलियां चलीं।
शिवभक्त कांवड़ियों की यात्राएं रद्द हुईं।
सैफई महोत्सव के कारनामे हुए।

हम हैं तो…

श्री रामलला विराजमान का स्वप्न साकार हुआ।
शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई।
‘दीपोत्सव’, ‘रंगोत्सव’ उत्तर प्रदेश की पहचान बने।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 28, 2022

उल्लेखनीय है सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पिछले वर्ष हरदोई की एक जनसभा में मोहम्मद अली जिन्ना के लिए कहा था कि उन्होंने हमें आजादी दिलाई थी। ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना ने एक ही संस्थान से पढ़ाई की और बैरिस्टर बने और उन्होंने आजादी दिलाई। उन्हें आजादी के लिए किसी भी तरीके से संघर्ष करना पड़ा होगा तो पीछे नहीं हटे। जिस मोहम्मद अली जिन्ना के जिद्द के कारण भारत का विभाजन हुआ, उन्हीं जिन्ना की प्रशंसा करने वाले अखिलेश यादव पर भाजपा लगातार पलटवार कर रही है।

Tags: cm yogiElection 2022elections 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022Yogi Newsचुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

बिहार बंद: प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन, सड़कों पर लगाई आग

Next Post

नामांकन से पहले कालीचौड़ मंदिर पहुंचे हरीश रावत, लिया आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post

नामांकन से पहले कालीचौड़ मंदिर पहुंचे हरीश रावत, लिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

Ashish Kapoor

गैंगरेप मामले में एक्टर आशीष कपूर को बड़ी राहत, दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से मिली जमानत

12/09/2025
warm water

आपकी सेहत के लिए अच्‍छा है गर्म पानी पीना

05/07/2021
Holika Dahan

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

01/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version