• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवरात व नकदी पार की

Writer D by Writer D
29/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हरदोई
0
Loot
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। जनपद के जहानीखेड़ा चौकी के अंतर्गत किसान बाजार में चोर दो घरों से लाखों का माल बटोर ले गए, जबकि तीसरे घर में चोरों ने सेंध (Loot) लगाई लेकिन चोरी में सफल नहीं हो सके।

जहानीखेड़ा चौकी के अंतर्गत डेलपरवा किसान बाजार में चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पड़ोस के ही एक घर में सेंध काटकर चोरी का प्रयास किया। ग्रह स्वामी के जागने से अज्ञात चोर भाग गए। चोर लगातार अपने कारनामा को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन अब तक पुलिस इसे लेकर कोई सार्थक पहल नहीं कर सकी है। कुमारपुर बघेला शिड़ियापुर सहादत नगर में एक भी चोर को नहीं पकड़ सकी है।

जहानीखेड़ा चौकी के अंतर्गत डेलपडरवा हरियाली किसान बाजार में रहने वाले सत्येंद्र कुमार सिंह पुत्र पंजाब सिंह ने बताया कि शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए पूरे परिवार सहित वह घर पर ताला डालकर गए थे। रविवार-सोमवार की रात अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और एक जोड़ी झाला, तीन जोड़ी पायल, तीन अंगूठी, दो मंगलसूत्र, बिछिया साड़ी कपड़े व 10 हजार नकदी पार कर ले गए।

इसके बाद चोरों ने इनके पड़ोस के रहने वाले राजकुमार के घर को निशाना बनाया और वहां से ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जबकि यहां से शातिर चोर सेंध लगाकर बड़क्के मिस्त्री के घर में घुसे लेकिन यहां पर गृहस्वामी के जागने पर चोर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि थाना पिहानी क्षेत्र में बीते चार दिनों से चोरों के उत्पात मचा रखा है। कुमारपुर बघेला, शिड़ियापुर, सहादत नगर में चोरी की घटनाओं में एक भी चोर को पुलिस अभी नहीं पकड़ सकी है। यह आलम तब है जब अभी कोहरे भरी सर्द रातों की शुरूआत नहीं हुई है, बल्कि सर्दी की रातें अभी शुरू हुई हैं। ऐसे में जनता में जनपद पुलिस रात्रि गश्त पर सवाल खड़ा कर रही है।

Tags: crime newsHardoi news
Previous Post

‘डिंपल को जिताएं’, रेलवे स्टेशन पर हुआ एनाउंसमेंट, टीसी पर गिरी गाज

Next Post

रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से छात्र को गोली मारी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी, 200 से अधिक जापानी दिग्गज तलाशेंगे अवसर

17/08/2026
375,000 women became pioneers of the White Revolution.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों का असर, श्वेतक्रांति की अग्रदूत बनीं पौने चार लाख महिलाएं

17/08/2026
Dayashankar Singh
उत्तर प्रदेश

परिवहन निगम के आउटसोर्स कार्मिकों को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में पांच फीसदी की बढ़ोतरी

17/08/2026
Fair-price shop dealers thanked the Yogi government.
Main Slider

कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान

17/08/2026
Fertilizer
उत्तर प्रदेश

खरीफ में खाद की पर्याप्त उपलब्धता पर योगी सरकार का जोर

17/08/2026
Next Post
Shot

रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से छात्र को गोली मारी

यह भी पढ़ें

Raju Srivastava

‘हंसाते-हंसाते आप रुला गए…’, राजू श्रीवास्तव का थ्रोबैक वीडियो शेयर कर इमोशनल हुईं पत्नी शिखा

22/10/2022
Shahrukh-Deepika Padukone

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक्शन-कॉमेडी फिल्म में आएगी नजर

13/09/2020
Heavy Rain

यूपी के कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, इन इलाकों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

07/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version