• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस देश ने समलैंगिक विवाह को दी मंजूरी, बच्चे गोद लेने का भी दिया अधिकार

Writer D by Writer D
27/09/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्विटजरलैंड में रविवार को समलैंगिक विवाह पर लोगों की राय जानने के लिए एक जनमत संग्रह कराया गया। जिससे पता चला कि देश की आधी से ज्यादा आबादी को इससे कोई दिक्कत नहीं है। लगभग दो-तिहाई स्विस मतदाताओं ने समलैंगिक विवाह शुरू करने की सरकार की योजना को मंजूरी दी है।

स्विटजरलैंड के सरकारी प्रसारकों के लिए gfs.bern मतदान एजेंसी ने अनुमान जारी कर बताया कि 64 फीसदी लोग समलैंगिक विवाह के पक्ष में हैं, जबकि 36 फीसदी इसके विरोध में दिखे। लगभग दो-तिहाई स्विस मतदाताओं ने समलैंगिक विवाह शुरू करने की सरकार की योजना को मंजूरी दी है।

नतीजे आने के बाद समलैंगिक लोग और उनका समर्थन वाले जश्न मनाते दिखे. स्विट्जरलैंड की संसद और गवर्निंग फेडरल काउंसिल ने ‘सभी के लिए विवाह’ नियम का समर्थन किया है। इस संबंध में पहले भी जनमत संग्रह हुए थे, जिसमें लोगों ने ठोस समर्थन जताया था।

CM पुष्कर ने ज्ञानवाणी चैनल का किया शुभारंभ

स्विट्जरलैंड ने साल 2007 से समलैंगिक पार्टनरशिप को मंजूरी दी हुई है। समर्थकों का कहना है कि समलैंगिक जोड़ों को भी हेट्रोसेक्सुएल जोड़े (महिला-पुरुष) के समान ही अधिकार मिलने चाहिए। जैसे बच्चे को गोद लेना या नागरिकता से जुड़े अधिकार।

मतदान से पहले सरकार और सांसदों ने मतदाताओं से सभी के लिए शादी का समर्थन करने और एलजीबीटीक्यू+ जोड़ों के मौजूदा असमान व्यवहार को खत्म करने का आग्रह किया था। पिछले साल देश के सांसदों ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए मतदान किया था। लेकिन कानून का विरोध करने वाले रूढ़िवादी नेताओं ने इस मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने के लिए जरूरी 50,000 हस्ताक्षर जुटा लिए थे।

कुछ ईसाई समूह के सदस्यों और दक्षिणपंथी स्विस पीपुल्स पार्टी (एसवीपी) जो कि स्विट्जरलैंड की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, उसने ऐसी शादियों का पुरजोर विरोध किया था।

LAC के पास स्थिति मजबूत करने में जुटा चीन, डेढ़ साल से गतिरोध बरकरार

स्विट्जरलैंड ने 1942 में समलैंगिकता को अपराध मुक्त कर दिया था, लेकिन स्थानीय और क्षेत्रीय पुलिस के पास 1990 के दशक तक ‘समलैंगिक रजिस्टर’ थे।

2007 के बाद से समलैंगिक जोड़ों को साथ रहने का अधिकार मिला था। लेकिन उन्हें उस वक्त शादी का अधिकार नहीं दिया गया था। हर साल करीब 700 लोग साथ रहने के लिए रजिस्टर कराते हैं। हालांकि इस तरह से रहने वाले लोगों को उस तरह का अधिकार नहीं मिलता जैसा कि शादीशुदा जोड़ों को मिलता है। वे बच्चों को गोद लेने से वंचित रह जाते थे।

दिसंबर में सांसदों ने सिविल यूनियन के बजाय समलैंगिक, उभयलिंगी, ट्रांसजेंडर और क्वीर लोगों को शादी करने की अनुमति देने के लिए मतदान किया था।

जनमत संग्रह के परिणाम की पुष्टि होने के बाद विवाह विधेयक को कानून बनने की अनुमति मिल जाएगी। समान लिंग वाले जोड़े साथ मिलकर बच्चे गोद ले पाएंगे और वे नागरिकता के लिए भी सरल प्रक्रिया के तहत आवेदन कर पाएंगे।

Tags: # world newsinternational Newssame sex marriage
Previous Post

CM पुष्कर ने ज्ञानवाणी चैनल का किया शुभारंभ

Next Post

CBI को नहीं मिला महंत के कमरे के बाहर का विजुअल, डीवीआर की करेगी जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Main Slider

पीएम मोदी के साथ सत्ता की वंश परंपरा थी न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान : मुख्यमंत्री योगी

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद कुमार के बेटों को BSP में नहीं मिलेगा कोई पद

12/09/2026
Next Post
Mahant Narendra Giri

CBI को नहीं मिला महंत के कमरे के बाहर का विजुअल, डीवीआर की करेगी जांच

यह भी पढ़ें

PM Modi in Siliguri

दो मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार : पीएम मोदी

02/04/2021
pension

केंद्र सरकार के सभी पेंशनर्स जीवन प्रमाणपत्र कर सकते है 31 दिसंबर तक जमा

12/09/2020
Keshav Maurya

उप मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन प्रयागराज में ध्वजारोहण किया, संपूर्ण परिसर देशभक्ति से हुआ ओत-प्रोत

26/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version