• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी का ये जिला हुआ कोरोना मुक्त, मरीजों की संख्या हुई शून्य

Writer D by Writer D
18/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट
0
Corona

Corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुंदेलखंड के चित्रकूटधाम मंडल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लग गयी है। यहां के लोगों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है कि मंडल के चारों जनपद कोरोना मुक्त हो गए हैं।

यहां एक भी एक्टिव केस वर्तमान में नहीं हैं, हालांकि मंडल के बांदा, महोबा व चित्रकूट पहले ही कोरोना मुक्त हो गए थे। हमीरपुर जनपद में एक एक्टिव केस होने से मंडल कोरोना से मुक्त नहीं हो पा रहा था। मंडलायुक्त और अपर निदेशक के प्रयासों का नतीजा रहा कि बुधवार को हमीरपुर जिले में कोरोना का कोई भी सक्रिय मरीज नहीं है।

कोरोना संक्रमण की दस्तक चित्रकूटधाम मंडल में अप्रैल 2020 में हो गई थी। सबसे पहले मंडल मुख्यालय बांदा में कोरोना पाजिटिव केस मिले थे और धीरे-धीरे संक्रमण ने यहां पांव पसार लिए। मरीजों को कोविड अस्पताल एल-1, एल-2 व एल-3 में भर्ती कराकर इलाज की सुविधा दी गई। आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए। इसके बाद मंडल के दर्जनों विद्यालयों में क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये, जहां उपचाराधीनों के संपर्क में आने वालों को रखा गया। चारों जनपदों के गंभीर मरीजों को मंडल मुख्यालय स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कम होने के बाद होम आइसोलेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में लोगों को कोरोना से बचने के तरीके बताए।

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री की रोकधाम के लिए दबिश और चेकिंग की जा रही

अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. आरबी गौतम ने बताया कि मंडलायुक्त दिनेश सिंह के निर्देशन पर चले जागरूकता अभियान का नतीजा है कि अब मंडल में कोई भी सक्रिय केस नहीं बचा है और न ही मंडल से बाहर किसी कोरोना पाजिटिव का इलाज चल रहा है। अभी तक मंडल में एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रूनेट से करीब 25.33 लाख लोगों की जांच कराई जा चुकी है।

मंडल में कुल 27357 पाजिटिव मिले थे। इसमें बांदा में 10753, चित्रकूट में 7106, महोबा में 4268 व हमीरपुर में 5230 केस मिले। 26718 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें बांदा में 10601, चित्रकूट में 6807, महोबा में 4182 तथा हमीरपुर में 5128 लोग शामिल हैं।

अपर निदेशक ने बताया कि मंडल में 419 लोगों की कोरोना की वजह से मृत्यु हो गयी। विभाग अब भी सतर्कता बरत रहा है और रोजाना नमूने लेकर जांच की जा रही है।

Tags: Chitrakoot newscorona in UP
Previous Post

जनता के समर्थन से विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करेगी बसपा : सतीश मिश्र

Next Post

भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर आए दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
Next Post

भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर आए दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

world's corona updates

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2.62 करोड़ के पार, 8.67 लाख से अधिक की मौत

04/09/2020

हेलिकॉप्टर क्रैश में जिंदा बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की लिखी चिट्ठी वायरल

10/12/2021
CM Vishnudev Sai

कविता अन्याय के विरुद्ध प्रतिरोध करना सिखाती है और यही साहित्य की वास्तविक शक्ति: मुख्यमंत्री

23/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version