• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह महोत्सव भारत माता के सभी शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का समारोह : योगी

Writer D by Writer D
04/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस शताब्दी महोत्सव का जो लोगो जारी किया गया है वो ‘स्वरक्तै: स्वराष्ट्रं रक्षे’ अर्थात हम अपने रक्त से अपने राष्ट्र की रक्षा करते हैं यानी ‘तेरा वैभव अमर रहे मां, हम रहें न रहें’  का भाव लिए हुए है।

सीएम योगी ने कहा कि चौरी-चौरा में देश की स्वाधीनता के लिए अमूल्य संघर्ष प्रारम्भ हुआ था, जिसमें पुलिस और स्थानीय जनता के बीच संघर्ष में तीन स्वतंत्रता सेनानी बलिदानी हो गए थे। इसके उपरांत 228 सेनानियों पर ब्रिटिश हुकूमत ने मुकदमा चलाया था। जिसमें 19 को मृत्युदंड, 14 को आजीवन कारावास दिया गया था। आज का यह आयोजन हम सभी के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

सीएम योगी संग 50 हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम गाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मैं विश्वास व्यक्त करता हूं कि हम सभी इन आयोजनों के माध्यम से स्वदेशी, स्वावलम्बन व स्वच्छता की ओर अग्रसर हो सकेंगे। आज प्रदेश के प्रत्येक शहीद स्मारक पर पुलिस बैंड से राष्ट्रभक्ति के गीतों एवं दीपोत्सव का कार्यकम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

आज से प्रदेश के सभी शहीद स्मारकों व स्थलों पर, 1857 से 1947 के बीच व स्वाधीनता के बाद भी विभिन्न युद्धों में देश की सीमाओं की रक्षा में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अगले एक वर्ष तक कार्यकम आयोजित किए जाएंगे। चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का आयोजन आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं उनकी प्रेरणा से हो रहा है।

विराट कोहली की अगुवाई में चेन्नई टेस्ट फतह करने उतरेगा भारत

हम सभी जानते हैं कि 4 फरवरी, 1922 को गोरखपुर के चौरी-चौरा नामक स्थान पर एक ऐतिहासिक घटना हुई थी। इससे ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा मिली थी। यह महोत्सव हमारे लिए भारत माता के उन सभी बलिदानियों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करने का एक समारोह है।

Tags: Chauri-Chaura Centenary Celebrationscm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

सीएम योगी संग 50 हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम गाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Next Post

चौरीचौरा के लोगो ने देश के लिए अपने सपनों को आहुति किया : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
pm modi

चौरीचौरा के लोगो ने देश के लिए अपने सपनों को आहुति किया : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Holika Dahan

जानिए होलिका दहन की राख से क्या होते हैं फायदे

15/03/2022
akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

16/05/2022
hands

हाथों पर हो रही है झाइयां, इनसे करें इन्हें दूर

01/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version