• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इससे बढ़ेगी आपकी सुंदरता, तो करें इस्तेमाल

Writer D by Writer D
07/03/2024
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Valentine's Day

beauty

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ज्यादातर लोग आलू को सब्ज़ी का टेस्ट  या  जायका बढ़ाने के लिए ही उपयोगी मानते हैं /  आलू की रसोई में पहचान के इलाबा आलू हमारी ज़िन्दगी में अनेक पहलुओं में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है जिसका हम ज्यादा जिक्र नहीं करते / आजकल गर्मियों के मौसम में त्वचा में जलन , काले धब्बे , कील  मुहांसे , कालापन आदि अनेक समस्याएं आती हैं जिनका घरेलू इलाज आलू से आसानी से हो सकता है /

गर्मियों में लू आदि से त्वचा के  सन बर्न , कालिमा आदि की अनेक समस्याएं खड़ी हो जाती हैं जिनका घरेलू उपचार काफी कारगर और सस्ता रहता है / गर्मियों की  त्वचा समस्यायों के लिए आलू के आइस क्यूब काफी प्रभाबी माने जाते हैं / इसके लिए आप आलू , अनार और निम्बू रस से आइस क्यूब बना सकती हैं /सबसे पहले आलू को ग्रेट करके छोटे टुकड़ों में काट लीजिये /इसके बाद आलू और अनार को ब्लेंडर में डाल कर पीस लीजिये इसे छलनी से छान कर  इसमें निम्बू रस मिला लीजिये / अब इसे आइस क्यूब ट्रे में डाल फ्रीज़ कर दीजिये / जब आइस क्यूब जम जायें तो आप इसे प्रयोग कर सकती हैं / इसके उचित प्रयोग के लिए आइस क्यूब और कॉटन के रुमाल में रख कर प्रभाबित त्वचा पर आहिस्ता आहिस्ता सर्कुलेशन  मोड में  लगाएं / इससे त्वचा को जलन आदि से काफी लाभ मिलेगा / अगर आप को निम्बू  से  एलर्जी है तो आप इस आइस क्यूब का प्रयोग कतई न करें / आलू के आइस क्यूब को आप हफ्ता भर लगा सकती हैं लेकिन इसे रोज़ाना लगाने से परहेज करें तथा   आप इसे हफ्ते में दो बार लगाएं तो बेहतर परिणाम होंगे / आलू के आइस क्यूब को सीधे चेहरे पर लगाने से भी परहेज करें तथा इसे कॉटन रुमाल में लपेट कर ही लगाएं

गर्मियों में त्वचा की जलन से आलू और गाजर का पेस्ट काफी लाभकारी साबित होता है / इसके लिए आप एक गाजर , एक आलू और कुछ फूल पत्ता गोभी काट कर इन्हें पानी में उबाल कर जब मुलायम हो जाएँ तो  इसमें  एक चमच दूध  मिलाकर मसल कर पेस्ट बना लें / इस पेस्ट को सर्कुलर तरीके से त्वचा पर लगाने के बाद आधा घण्टा ताजे साफ पानी से धो डालिये /इससे आपकी त्वचा को  ठण्डक महसूस होगी तथा त्वचा की रंगत निखरेगी

आलू और अण्डे के फेसपैक को चेहरे पर लगाने से चेहरे की त्वचा में खिंचाव आता है तथा त्वचा में यौवनता लौट आती है / आधे आलू के रस में एक अण्डे  का सफ़ेद हिस्सा मिला कर मिश्रण बना लें तथा इस मिश्रण को चहरे पर आधा घण्टा तक लगा कर चेहरे को साफ ताजे पानी से धो डालिये / इससे चेहरे के छिद्रों में खिंचाब आएगा तथा आप जवां दिखायी देंगे /

आधे आलू रस में  दो चम्मच दूध मिलाकर बने मिश्रण को कॉटन की मदद से पुरे चेहरे तथा गर्दन पर लगाइये / इस मिश्रण को आधा  घंटे बाद पानी से धो डालिये / इसे हफ्ते में दो बार लगाने से चेहरे की त्वचा में ताजगी तथा यौवनता का अहसास होता है  /

आलू से त्वचा पर काले दाग ध्ब्बों को छुडाया जा सकता है। पुराने समय में त्वचा में खाज, खुजली के लिए आलू के चिकित्सकीय गुणों के वजह से जूस का बाहरी उपयोग प्रयोग में किया जाता रहा है। आलू के स्लाईस/पफांक को त्वचा के लाल चकतो, खाज आदि के उपचार में प्रभावी ईलाज माना जाता है। आलू के जूस को चेहरे पर लगाने से चेहरे की त्वचा में खिचाव आता है तथा चेहरे की झुर्रिया दूर होती है। कच्चे आलू की फांकों को या आलू जूस को कॉटन बॉल में भिगो कर सोने से  आधा   घण्टा   पहले आँखों पर लगाने से आँखों के नीचे काले धब्बे ख़तम हो जाते हैं / इसके लिए आपको नियमित रूप से रोज़ाना इसे करना होगा तथा लगभग पन्द्रह दिनों बाद आपको फर्क महसूस होना शुरू हो जायेगा

आलू के उपयोग से गर्मी से झुलसी त्वचा को राहत मिलती है तथा ध्ब्बों को छुड़ाने में सहायक सि( होते है, आलू के उपयोग से आंखों के इर्दगिर्द सूजन को कम करने में मदद मिलती है। आलू तथा खीरे के जूस को बराबर मात्रा में मिलाकर प्रतिदिन आंखों के इर्द गिर्द लगाने से आंखों की सुन्दरता बढ़ती है।

आलू के छिलकों से बालों की रंगत काली बनी रहती है। आलू के छिलको को पानी में उबालकर ठण्डा होने दे तथा इस पानी को शैम्पू के बाद बालों को धेने के उपयोग से बालों में चमक तथा कोमलता आती है।

आलू को निम्न प्रकार से प्रयोग किया जात सकता है गर्मियों में बाताबरण की गर्मी/ लू  से त्वचा की रंगत में कालिमा आ  जाती है जिसका आलू के फेस पैक से उपचार किया जा सकता है /

आलू तथा हल्दी के फेसपैक  से आपकी त्वचा की रंगत में निखार आता है / आधे आलू के रस में थोड़ी से हल्दी डालकर बने मिश्रण को आधा घण्टा तक लगा कर बाद में ताजे पानी से धो डालिये /इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाने से त्वचा की रंगत साफ  होनी शुरू हो जाती है तथा आप युवा लगने लगते है /

आलू जूस को प्रतिदिन चेहरे तथा बाहर त्वचा पर लगाकर 20 मिनट बाद ताजे सापफ पानी से धे डालिए। इससे चेहरे की झुर्रियां खत्म हो जाएगी तथा चेहरे पर यौवनता लौट आएगी।

आलू के छिलके को ब्लैंड कर चेहरे पर कुछ समय तक हल्की-हल्की मसाज कीजिए तथा इसके बाद ताजे, सापफ पानी से धे डालिए। इससे त्वचा को सापफ रखने तथा काले ध्ब्बों को सापफ करने में मदद मिलेगी।

गर्मियों के मौसम में आलू को कदूकस करके दही में मिला कर इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दीजिए तथा बाद में स्वच्छ ताजे पानी से धे डालिए इससे त्वचा पर नमी बनी रहेगी तथा शुष्क त्वचा से निजात मिलेगी। इससे बाताबरण में  गर्मी से नमी की कमी का आपकी त्वचा पर कोई असर नहीं होगा

आलू जूस या कदूकस आलू को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाने के बाद स्वच्छ ताजे पानी से धो डालिए। इससे आंखों के नीचे सूजन खत्म हो जाएगी तथा आंखों में आकर्षण बरकरार रहेगी।

तैलीय त्वचा के लिए आलू जूस को मुलतानी मिट्टी तथा गुलाबजल में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को होंठो तथा अंाखों के इर्द गिर्द क्षेत्रा को छोड़कर बाकी बचे चेहरे पर कोमलता से अहिस्ता-अहिस्ता लगा लें तथा जब यह सूख जाए तो ताजे जल से धे डाले। इससे त्वचा में तैलीयपन कम होगा तथा काले मुंहासे खत्म होगें।

आलू तथा खीरे को कद्दूकस करके इसमें पक्के पपीते तथा दही में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर चेहरे को ताजे सापफ पानी से धे डालिये। इससे त्वचा में चमक आयेगी तथा प्राकृतिक सुन्दरता को चार चांद लगेगे। आलू जूस को शहद में मिलाकर त्वचा पर 20 मिनट लगाकर धेने से त्वचा के काले दाग-ध्ब्बे खत्म हो जाते है।

Tags: beauty careSkin Care
Previous Post

इन महिलाओं पर आंख बंद करके कर सकते है भरोसा

Next Post

हल्की-फुलकी भूख मिटाने के लिए परफेक्ट हैं ये फूड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
evening snacks

हल्की-फुलकी भूख मिटाने के लिए परफेक्ट हैं ये फूड

यह भी पढ़ें

राम मंदिर

राम मंदिर की नींव की खुदाई आज से शुरू, मशीनें पहुंची अयोध्या

08/09/2020
cm yogi

सीएम योगी ने सिंगापुर के उच्चायुक्त से की शिष्टाचार भेंट

15/06/2022
रायबरेली के एडीजे कोरोना पॉजिटिव ADJ Corona positive of Rae Bareli

ललितपुर में 77 कोरोना पॉजिटिव मिले, अब कुल 1273 संक्रमित हुए

30/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version