• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईद-उल-फितर पर मेहमानों के लिए बनाए ये खास पकवान, मेहमान हो जायेंगे खुश

Desk by Desk
13/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
This special dish made for guests on Eid-ul-Fitr, guests will be happy

This special dish made for guests on Eid-ul-Fitr, guests will be happy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ईद-उल-फितर (ईदुल फित्र) का त्योहार आ गया है। त्योहार आते ही हर बाशिंदे के मन में सिवइयों के मीठे स्वाद का एक अलग ही अहसास भर जाता है। इसी के मद्देनजर रमजान माह के आखिरी अशरे के साथ ही ईदुल फितर की आहट से बाजार में सिवइयां व शीर-खुरमे से सजने लगते हैं। लेकिन इस बार कोरोना के चलते शायद यह संभव नहीं होगा।यूं तो मीठी ईद और सिवइयां एक-दूसरे के पर्याय हैं, लेकिन इसके अलावा और भी कई व्यंजन इस त्योहार पर बनते हैं। ईद के बाजारों में सिवइयों के दिल लुभाते ढेर दिखाई देते थे, लेकिन इस बार कोरोना और लॉकडाउन के कारण घरों में मीठी सिवइयां, शीरमाल, बाकरखानी, अंगूरदाना के साथ ही घरों में मांसाहारी व्यंजन भी बनाए जाएंगे।

मीठी सिवइयां : शीर-खुरमा सिवइयां मशीन से भी बनती हैं और हाथ से भी। यह मैदे की होती हैं। जब इसे दूध और मेवे के साथ बनाया जाता है तो यह शीर-खुरमा कहलाता है। शीर यानी दूध, खुरमा या कोरमा यानी कि सूखे मेवे का मिक्चर। इसमें खोपरा, किशमिश, छुहारा, काजू आदि शामिल रहते हैं। इसे मीठे दूध में भीगी सिवइयों पर सजाया जाता है।

विराट कोहली के साथ सभी देश के खिलाड़ियों ने दी ईद की मुबारकबाद

दूध फेनी : ईद पर सिवइयां और फेनी अच्छे-अच्छों के मुंह में पानी ला देती है। सिवइयों और फेनी में बुनियादी फर्क यह है कि फेनी तार के गुच्छे की तरह होती है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत लगती है। इसे घी में तला जाता है। यह रंगीन भी मिलती है।कम तली हुई सफेद और ज्यादा तली हुई लाल या जाफरानी रंग की फेनी होती है। फेनी को दूध के साथ ही खाया जाता है। सिवइयां नमकीन भी मिलती हैं।

शीरमाल : यह मैदे, घी और शकर से बनी मीठी रोटी है। शीर का अर्थ है दूध। खास बात यह है कि यह बाजार में तैयार बना हुआ मिलता है। इसे गोश्त के साथ भी खाया जाता है। स्वाद में यह कुछ-कुछ मीठे पाव-सा और लजीज लगता है। वैसे शीरमाल फारसी का शब्द है और इसका अर्थ होता है दूध से गूंथे आटे की रोटी। शादियों में भी यह खूब चलता है।

बाकरखानी : ईदुल फितर पर बाकरखानी का अपना अलग मजा है। यह मैदे, सूखे मेवे और मावे की बनती है। इसे तंदूर या ओवन में सेंका जाता है। उस पर सूखे मेवे सजाए जाते हैं। यह लखनऊ और हैदराबाद में भी काफी लोकप्रिय है। बाकरखानी खाने में ज्यादा मिठासभरी होती है। इसे दूध के साथ भी खाया जाता है। यह पचने में भी हल्की होती है।

अंगूरदाना : रोजा-इफ्तारी में इसका खूब चलन है। अंगूरदाना दरअसल उड़द की दाल से बनने वाली मोटी बूंदी है। यह मीठी होती है। इसके अलावा इफ्तार में नुक्ती भी खूब खाई जाती है। यह बेसन से बनती है। इन दिनों सेव की तरह के खारे भी काफी पसंद किए जाते हैं।

 

Tags: 24ghante online.comEid ul fitr 2021Eid-ul-FitrEid-ul-Fitr celebrationshindi newsIndia News in Hindikhana khazanaLatest India News Updateslatest newsrecipesspecial dishताजा समाचारहिंदी समाचार
Previous Post

Koo एप ने लॉन्च किया नया लोगो, देखिये तस्वीर

Next Post

अन्तर्राज्यीय मादक तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, दो करोड़ की स्मैक बरामद

Desk

Desk

Related Posts

ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
CM Yogi will inaugurate the Mango Festival
Main Slider

सीएम योगी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

02/07/2026
Champat Rai
Main Slider

भरोसेमंद लोगों ने दिया धोखा… चंपत राय ने सेवा समाप्ति की घोषणा की

02/07/2026
Jewelery
फैशन/शैली

फेस के अनुसार चुने अपने लिए ज्वेलरी, बढ़ जाएगी खूबसूरती

02/07/2026
Next Post
drug smuggler arrested

अन्तर्राज्यीय मादक तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, दो करोड़ की स्मैक बरामद

यह भी पढ़ें

Chandra Grahan

इस दिन पड़ेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

02/05/2023
UP Police

‘मेरे साथ रात को रुको या अपनीफ्रेंड को लेकर आओ…’, दरोगा के ऑडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

19/10/2023
life imprisonment

स्कूली छात्र के हत्यारों को आजीवन कारावास की सजा, 1.75 लाख का जुर्माना भी लगा

24/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version