• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्वचा पर नजर आता है Omicron का ये लक्षण, दिखते ही हो जाएं सावधान

Writer D by Writer D
30/12/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Omicrone variant

Omicrone variant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते मामले चिंता बढ़ाने वाले हैं। राज्यों में पाबंदियों का दौर शुरू हो चुका है। डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन भले ही हल्का हो लेकिन इसकी संक्रामकता दर बहुत ज्यादा है और कोई भी इसकी चपेट में आसानी से आ सकता है। डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन के लक्षण भी अलग हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स लक्षणों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं ताकि समय रहते इसे बढ़ने से रोका जा सके।

ओमिक्रॉन का असामान्य लक्षण-

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओमिक्रॉन के अब तक के कई लक्षणों के बारे में लोग जान चुके हैं पर एक लक्षण ऐसा है जिस पर लोगों का ध्यान नहीं जाता है। एक्सपर्ट्स ने लोगों को अपनी स्किन पर ध्यान देने की सलाह दी है। इस वैरिएंट की वजह से स्किन पर रैशेज (skin rashes) हो सकते हैं। ZOE कोविड लक्षण स्टडी एप के अनुसार, ओमिक्रॉन से संक्रमित ज्यादातर लोगों ने स्किन पर चकत्ते की शिकायत की है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये एक प्रमुख लक्षण है और इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

दो तरह के स्किन रैशेज-

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओमिक्रॉन में दो अलग-अलग तरह के स्किन रैशेज देखने को मिल सकते हैं। पहले वाले में ये स्किन रैशेज में बहुत ज्यादा और अचानक उभरते हैं। ये छोटे-छोटे दानों की तरह हो सकता है जिसमें तेज खुजली होती है। आमतौर पर ये तेज खुजली हथेलियों या तलवों से शुरू होती है। दूसरे तरह के रैशेज में ये घमौरी की तरह लगता है जो पूरे शरीर में फैल जाता है, हालांकि, कोहनी, घुटनों और हाथ-पैरों की स्किन पर ये ज्यादा पाया जाता है।

डॉक्टर्स की चेतावनी-

लंदन के एक डॉक्टर ने पहले भी चेतावनी दी थी कि ओमिक्रॉन से संक्रमित बच्चों में चकत्ते पाए गए थे। हालांकि बड़ों में ये लक्षण कम देखने को मिले हैं। डॉ डेविड लॉयड ने द सन को बताया था कि उन्होंने लगभग ओमिक्रॉन के 15 प्रतिशत युवा मरीजों में भी रैशेज देखे हैं। इसके अलावा इनमें थकान, सिरदर्द और भूख ना लगने जैसी समस्या भी पाई गई थी। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि रैशेज के साथ इन लक्षणों की पहचान करना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लक्षणों पर ध्यान ना देने से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है।

इन लक्षणों पर भी दें ध्यान-

कोरोना के मुख्य लक्षणों में अभी भी लगातार खांसी, तेज बुखार और स्वाद-सुगंध का चले जाना है लेकिन ओमिक्रॉन में ये लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐप पर उपलब्ध डेटा के अनुसार ओमिक्रॉन वैरिएंट की चपेट में आने वालों को 48 घंटे के अंदर लक्षण नजर आते हैं। इनमें नाक बहना, गले में चुभन, सिर दर्द, थकान और छींक जैसे लक्षण हैं। इसके अलावा पीठ के निचले हिस्से में दर्द, मांसपेशियों में दर्द और रात में पसीना आना भी ओमिक्रॉन के खास लक्षण हैं। हालांकि इन लक्षणों की वजह से फिलहाल हल्की बीमारी के संकेत ही मिल रहे हैं लेकिन जिन्होंने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, उनमें ये बीमारी गंभीर भी हो सकती है।

Tags: omicron cureomicron symptomsOmicrone Variantskin rashes
Previous Post

उत्तराखंड सिविल सर्विसेज ऑफीसर्स वाइव्स एसोसिएशन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Next Post

सीएम पुष्कर से असम के मुख्यमंत्री सरमा ने की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
PM Modi
नई दिल्ली

आंध्र प्रदेश का नया हवाई अड्डा उत्तर आंध्र के विकास का ‘रनवे’, युवाओं के भविष्य का ‘लॉन्चपैड’ : मोदी

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
Next Post

सीएम पुष्कर से असम के मुख्यमंत्री सरमा ने की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

कोरोना ने बिगाड़ दी थी तमन्ना भाटिया की हालत

18/10/2020
vinayak chaturthi 2021

बुधवार को इस मंत्र के जाप पूर्ण करें अपना व्रत, जरुर प्रसन्न होंगे भगवान गणेश

08/12/2021
CM Yogi

पिछली सरकारों में इतना पैसा लिया जाता था कि वे किसी अभ्यर्थी से आंख नहीं मिला पाते थेः सीएम

07/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version