• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समुद्र की गहराई में रहने वाले वो विशालकाय कॉक्रोच

Desk by Desk
26/07/2020
in Main Slider, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
विशालकाय कॉकरोच

विशालकाय कॉकरोच

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। इंडोनेशिया के वैज्ञानिकों ने घोषणा की है कि उन्हें गहरे समुद्र में रहने वाले सबसे बड़े क्रस्टेशियंस में से एक मिला है- ये एक बहुत बड़े कॉक्रोच जैसा है। नया जीव जीनस बैथिनोमस प्रजाति का है जो गहरे समुद्र में रहते हैं। ये किसी लकड़ी के पट्टे की तरह मजबूत और सपाट होते हैं। बैथिनोमस राकसा (इंडोनेशियाई भाषा में ‘विशाल’) सुंडा की खाड़ी में पाए गए हैं, जो इंडोनेशियाई द्वीप जावा और सुमात्रा के बीच में है। ये हिंद महासागर में समुद्र तल से 957 मीटर से 1259 मीटर के बीच भी पाए गए।

आमतौर पर 33 सेंटीमीटर तक के इन जीवों को सुपरजायंट कहा जाता है। कुछ जीव 50 सेंटीमीटर तक के भी होते हैं। इंडोनेशियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज (LIPI) के प्रमुख शोधकर्ता कोनी मारग्रेटा सिदबालोक के मुताबिक, ‘इसका आकार वास्तव में बहुत बड़ा है और जीनस बाथिनोमस प्रजाति का ये दूसरा सबसे बड़ा जीव है।

दुनिया में सुपरजाइंट आइसोपोड्स की केवल सात ज्ञात प्रजातियां हैं। ये पहली बार है कि इस प्रजाति का कोई जीव इंडोनेशिया के गहरे समुद्र में मिला है। जानवरों के जानकार काहियो रहमादी के मुताबिक यह खोज संकेत देता है कि ‘इंडोनेशिया की जैव विविधता के बारे में कई बातें अभी तक हमें नहीं पता हैं।’

लंदन के नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के मुताबिक आइसोपॉड के बड़े होने के पीछे कई सिद्धांत हैं। एक सिद्धांत यह है कि ऐसे जीव अपने अंदर बहुत ऑक्सीजन भर लेते हैं, जिससे इनका शरीर और पैर बड़े हो जाते हैं। दूसरा सिद्धांत ये है कि ये समुद्र के बहुत नीचे रहते हैं इसलिए बिना खतरे के बड़े हो सकते हैं। इसके अलावा इनके शरीर में मांस कम होता है, इसलिए इसके शिकार का खतरा भी कम होता है।

बैथिनोमस के पास लंबे एंटीने और बड़े आंख भी होते हैं ताकि वो रात में अच्छे से देख सकें, लेकिन ये देखने में जितने खतरनाक होते हैं, वास्तव में उतने खतरनाक नहीं हैं। अपने खाने के लिए यह समुद्र के नीचे पाए जाने वाले मरे हुए जानवरों पर निर्भर रहते हैं।

इंडोनेशिया की सरकारी संस्था लिपी, नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर और ली कोंग चियान प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय ने मिलकर ये खोज की है। 2018 में दो सप्ताह चले अभियान के दौरान इस टीम ने 63 अलग-अलग जगहों पर शोध किया था और एक दर्जन नई प्रजातियों की पहचान की थी।

टीम के मुताबिक, उन्हें एक नर और एक मादा बैथिनोमस मिले हैं, जिनकी लंबाई 36.3 सेंटीमीटर और 29.8 सेंटीमीटर है। इसके अलावा सुंडा की खाड़ी और दक्षिणी जावा के जल से युवा बाथिनोमस के चार बच्चे भी मिले हैं। हालांकि उनकी प्रजातियों की पहचान अभी मुश्किल है, क्योंकि उन्हें परिभाषित करने वाली विशेषताएं अभी तक विकसित नहीं हुई हैं।

Tags: Giant cockroachgiant creaturegiant deep sea creaturesgiant deep sea isopodgiant isopodgiant isopod sea creaturesgiant sea isopodisopod sea creaturelarge cockroachlarge isopodsea cockroachsea cockroach giantsea isopodsuper giant isopodweird creaturesअजीब जीवअजीबोगरीब जीवविशाल आइसोपॉडविशालकाय कॉकरोचविशालकाय कॉक्रोचसमुद्र में रहने वाले सबसे विशालकाय जीवसमुद्री कॉकरोचसमुद्री जीव
Previous Post

कोरोना से जंग में ये विचार आपकी सोच को देंगे मजबूती

Next Post

मलाइका ने एक बार फिर से बोल्ड लुक में दिखाया जलवा

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
मलाइका अरोड़ा

मलाइका ने एक बार फिर से बोल्ड लुक में दिखाया जलवा

यह भी पढ़ें

divyanka tripathi

‘कसौटी जिंदगी की’ में क्या प्रेरणा का किरदार करेंगी दिव्यांका त्रिपाठी

17/08/2020
श्री श्याम निशानोत्सव

श्री श्याम निशानोत्सव का आयोजन 17 मार्च को ऐशबाग में

16/03/2021

बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, PM मोदी को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version