• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार में सच बोलने वालों को जेल भेजा जा रहा है : शाहनवाज

Desk by Desk
14/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
शाहनवाज आलम

शाहनवाज आलम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष शाह नवाज आलम ने सोमवार को यहां कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खराब है और योगी आदित्यनाथ सरकार सच बोलने वालों का मुह बंद कराने में जुटी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार सच और जनहित की बात कहने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्जकर उन्हें जेल भेज रही है।

इटावा के एक दिनी दौरे पर आये श्री आलम ने कहा कि सरकार गोरक्षा के नाम पर अल्पसंख्यक समाज का उत्पीड़न कर रही है। अब ब्राह्मण समाज भी निशाने पर है। कांग्रेस अब इन मामलों को लेकर चुप नहीं बैठेगी। सरकार के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाकर जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

अमर दुबे हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी टीम हमीरपुर पहुंची

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और हमें सरकार ने सिर्फ इसलिये जेल भेज दिया क्योंकि हम लोगों ने जनता की ज्वलंत समस्याएं उठाईं। सरकार अपराध को बढ़ावा दे रही है। जो लोग कोरोना उपचार के लिये खरीदी गयी सामानों में हुए भष्ट्राचार को उजागर कर रहे हैं उन्हें सरकार जेल भेज रही है। सरकार कोरोना से लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। जनता को सरकार पर विश्वास नहीं है। सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न ब्राह्मणों का हो रहा है।

श्री आलम ने कहा कि प्रदेश सरकार गोरक्षा भी कर पाने में असफल साबित हो रही है। जब गोकशी बंद है तो मांस निर्यात के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश नंबर वन क्यों है। इस सरकार ने बुनकरों का भी बुरा हाल कर रखा है।

कुशीनगर : मधुमक्खियों ने महिला पर किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

उन्होंने कहा कि 19 अगस्त तक 76 उन लोगों पर एनएसए लगा है जिन्हें पुलिस ने गौकशी के आरोप में पकड़ा है । वहीं 13 लोगों पर संविधान विरोधी नागरिकता कानून का विरोध करने के कारण एनएसए लगाया गया है। 26 अगस्त तक चार हजार लोगों को गौकशी के आरोप में जेल भेजा गया है। जबकि गोकशी में फंसाये गए 2384 लोगों पर गैंगस्टर और 1742 लोगों पर गुंडा एक्ट लगाकर उन्हें जेलों में डाल दिया गया है।

श्री आलम ने कहा कि मुख्य सचिव के ही अनुसार महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हुई हिंसा के मामलों में योगी सरकार ने सिर्फ छह लोगों पर एनएसए लगाया है।

उन्होंने कहा कि हास्यास्पद स्थिति यह भी है कि खुद संगीन अपराधों के आरोपी रहे योगी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते ही सबसे पहले अपने ऊपर से मुकदमें हटाते हैं और निर्दोषों को फर्जी आरोपों में जेल भेजने का रिकाॅर्ड बनाते हैं। यदि योगी आदित्यनाथ में थोड़ी भी शर्म होती तो वो डाॅ0 कफील खान पर द्वेष की भावना के तहत एनएसए लगाने पर उच्च न्यायालय के फटकार के बाद उनसे माफी मांगते और आगे से बेगुनाहों पर एनएसए लगाने की सनक से बचते।

केंद्र ने बैंकिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक लिया वापस,बताई ये वजह

श्री आलम ने कहा कि गौकशी के आरोप में बेगुनाह मुसलमानों को फंसाने के बजाए सरकार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के अपने एक मंत्री के स्लाटर हाउस पर छापा मारना चाहिए जो प्रदेश का सबसे बड़ा मांस निर्यातक है।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस गोकशी और नागरिकता विरोधी कानून का विरोध करने पर एनएसए में फंसाए गए बेगुनाह लोगों को हर सम्भव कानूनी मदद के साथ ही उनके लिए आंदोलन करेगी।

Tags: 24ghante online.comanti-citizenship lawcm yogiGaukshiNational newsNSAUP PoliticsUttar Pradesh Minority Congress state chairman Shahnawaz Alamउत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलमएनएसएगौकशीनागरिकता विरोधी कानूनसीएम योगी
Previous Post

बीमारी से परेशान युवक ने नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या

Next Post

गोंडा : आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायल

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post

गोंडा : आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायल

यह भी पढ़ें

कुलभूषण जाधव पर आई बड़ी खबर, भारत के आगे हार गया पाकिस्तान

16/07/2020
Drowned

नदी में नहाने गए तीन मासूम तेज धार में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

28/07/2021

16 जनवरी राशिफल: सिंह और कुम्भ राशिवालों को आज मिलेगा भाग्य का साथ

16/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version