• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीवनरक्षक दवाओं और ऑक्सीज़न की कालाबाजारी करने वालों पर लगेगा रसुका : योगी

Writer D by Writer D
19/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि आक्सीजन और दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका ) के तहत कार्रवाई की जायेगी ।

उन्होंने कहा कि आक्सीजन तथा जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी अत्यन्त गम्भीर अपराध है। इसलिए इसमें संलिप्त तत्वों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ करने वाले ऐसे तत्वों के विरुद्ध एनएसए सहित गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। इनकी सम्पत्ति को जब्त करने के लिए कानूनी कदम भी उठाये जाएं।

एक-एक व्यक्ति की जान बचाना सरकार की प्राथमिकता है इसलिए कोविड-19 के उपचार के उपायों को प्रभावी ढंग से जारी रखा जाए।

यूपी में नहीं होगी रेमडेसिवीर की कमी, दवा कंपनियों के संपर्क में है योगी सरकार

सभी कोरोना मरीजों को आक्सीजन सहित आवश्यक दवाओं की सुचारु उपलब्धता के साथ-साथ होम आइसोलेशन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मेडिकल किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संक्रमण से अधिक प्रभावित लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, गोरखपुर, मेरठ सहित प्रदेश के सभी जिलों में कोविड बेड की संख्या को दोगुना करने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री आज वर्चुअल माध्यम से बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अनेक एम0एस0एम0ई0 इकाइयों सहित बड़ी औद्योगिक इकाइयां अपने उत्पादों के निर्माण के लिए आक्सीजन तैयार करती हैं। वर्तमान समय की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि इन इकाइयों में उत्पादित होने वाली आक्सीजन का इस्तेमाल केवल मेडिकल कार्य के लिए हो। उन्होंने एमएसएमई विभाग तथा औद्योगिक विकास विभाग को टीम गठित कर इस कार्यवाही को आगे बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि इन इकाइयों के समीप स्थित अस्पतालों को मेडिकल आक्सीजन की आपूर्ति की जाए।

योगी सरकार का लॉकडाउन लगाने से इंकार, कहा- लोगों की जीविका बचाना भी जरूरी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 100 बेड अथवा उससे अधिक क्षमता वाले सभी अस्पतालों में स्वयं का आक्सीजन प्लाण्ट स्थापित करने की दिशा में कार्यवाही की जाए। यह व्यवस्था लागू हो जाने पर अस्पतालों की लिक्विड आक्सीजन पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी। उन्होंने इस सम्बन्ध में कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में स्थापित होने वाले निजी मेडिकल काॅलेज के लिए भी यह व्यवस्था लागू करायी जाए।

उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का कण्ट्रोल रूम निरन्तर कार्यशील रहे। उन्होंने जनपदों से सम्पर्क बनाकर आक्सीजन, रेमडेसिविर एवं अन्य जीवनरक्षक औषधियों के सुचारु एवं पारदर्शितापूर्ण वितरण पर बल दिया।

Tags: blackmarketingblackmarketing of oxygenblackmarketing of remediver injectioncm yogi
Previous Post

होटल के कमरे में मिला रूसी पर्यटक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

राज्यपाल आनंदीबेन ने सीएम योगी से फोन पर स्वास्थ्य की ली जानकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
Next Post
anandiben patel

राज्यपाल आनंदीबेन ने सीएम योगी से फोन पर स्वास्थ्य की ली जानकारी

यह भी पढ़ें

Bike ambulances are operating on Kanwar routes.

कांवड़ मार्गों पर दौड़ रहीं बाइक एंबुलेंस, मिनटों में मिल रहा उपचार

06/08/2026
सुदीक्षा भाटी की मौत

सुदीक्षा भाटी की मौत : सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवक गिरफ्तार

16/08/2020
Transfer

14 IPS अफसरों का तबादला, अंकित मित्तल बने रामपुर के नए SP

09/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version