• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य में दंगा कराने की साजिश करने वाले केरल चले गये : योगी

Desk by Desk
23/10/2020
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिये बिना कहा कि उत्तर प्रदेश में दंगा कराने की साजिश करने वाले अब केरल चले गये हैं ।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के गांव रझोहा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दंगा कराने की कोई भी साजिश काम नहीं आयेगी। अमरोहा पवित्र भूमि है। यहां के लोगों पर मां गंगा का आर्शीवाद है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐतिहासिक महत्व के पौराणिक तिगरीधाम मेले को राजकीय मेला की मान्यता दी। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के महान किसान नेता थे।

उनके नाम पर लोगों ने राजनीति की। हसनपुर चीनी मिल का विस्तारीकरण भाजपा सरकार ने कराया।

कुशीनगर : फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने कहा कि दिवंगत चेतन चौहान ने अमरोहा के विकास के लिए कई सपने देखें थे, अब उनके सपनों को भाजपा सरकार पूरा करेगी। साल 2017 से पहले अमरोहा से शिकायतें मिलती थीं कि यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अब प्रदेश में अमरोहा के ढोलक की थाप गूंज रही है। अपराधी गायब हैं। पुलिस गुंडों को ठोक रही है। मुजफ्फरनगर और कैराना दंगा आप लोग भूले नहीं होंगे। अब सब सुकून से हैं।

पहले गुंडे गरीब की संपत्ति पर कब्जा करते थे। अब माफिया की संपत्ति पर सरकार का बुलडोजर चल रहा है। मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय और वंदेमातरम से संबोधन शुरू करते हुए श्री चेतन चौहान को श्रद्धाजंलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 करोड जनता हमारा परिवार है। इस परिवार के लिए वह कुछ भी करेंगे।

कोरोना से राज्य की जनता को बचाने के लिए यमराज से भी भिड़ जाएंगे। कोरोना के सबसे कम रोगी राज्य में है। सरकार की ओर से काेरोना काल में सभी जरूरतमंदों को निशुल्क राशन दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब तक कोरोना की दवाई नहीं बन जाती, तब तक लोग दो गज की दूरी का पालन करें।

देवरिया : विधानसभा उपचुनाव में चार ब्राह्मण प्रत्याशी, रोचक बना जंग का मैदान

उन्होंने कहा कि काेरोना ने चेतन जी को हमसे छीन लिया। वह रोजाना अधिकारियों के साथ बैठक करते हैं, ताकि जनता को काेरोना से बचाया जा सके। विकास और सुरक्षा हमारी गारंटी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अमरोहा के लोगों को सरकार गंगा एक्सप्रेस वे की सौगात दे रही है। इससे छह घंटे में प्रयागराज पहुंचा जा सकेगा।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक लाख 37 हजार युवाओं को पुलिस विभाग में नौकरी दी। 20 लाख अन्य विभागाें में नौकरी दी गई है। तीन लाख नौकरियां देने की तैयारी चल रही है।

लखनऊ एयरपोर्ट का 2 नवंबर से अगले 50 सालों तक कामकाज देखेगा अडाणी ग्रुप

किसान, नौजवान व महिलाओं के साथ किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जो ऐसा करेगा उसकी जगह जेल में होगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की राजनीति को बदल दिया है। पहले जातिवाद, वंशवाद की राजनीति होती थी, अब गांव किसान, आम आदमी की राजनीति हो रही है। कांग्रेस के समर्थक पहले उप्र में दंगा कराना चाहते थे, अब केरल चले गए हैं।

उपस्थित लोगों से पूछा कि उन्हें राम मंदिर निर्माण को लेकर कोई शिकायत तो नहीं है। बोले, कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं होता तो सभी को अयोध्या बुलाता। 492 साल बाद यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सौजन्य से यह संभव हो सका। उन्होंने कहा कि जो वादा किया था, वह पूरा किया। आगे भी करते रहेंगे।

Tags: 24ghante online.comAssembly Election 2022cmyogiElection 2022political newsup election 2022UP politics# Newsचुनाव 2022विधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सदाकत आश्रम में IT की रेड, वाहन से 8.5 लाख बरामद, कांग्रेस से मांगा स्पष्टीकरण

Next Post

मिशन शक्ति : नामित पदों पर तैनात बेटियों ने कलेक्ट्रेट परिसर से हटवाया अतिक्रमण

Desk

Desk

Related Posts

road caves in near IT Crossing.
Main Slider

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

02/09/2026
ram-mandir-ceo-search-report
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO की तलाश पूरी, सर्च कमेटी ने तीन नामों का पैनल सौंपा

02/09/2026
Homegaurd Recruitment Exam
Main Slider

UP होमगार्ड भर्ती में PET की तारीख तय, इस दिन मैदान में उतरेंगे चयनित अभ्यर्थी

02/09/2026
Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Next Post
मिशन शक्ति

मिशन शक्ति : नामित पदों पर तैनात बेटियों ने कलेक्ट्रेट परिसर से हटवाया अतिक्रमण

यह भी पढ़ें

Coconut Barfi

मिनटों में तैयार होगी नारियल की बर्फी, जानें बनाने का आसान तरीका

23/12/2025

नलकूप के इस्तेमाल को लेकर दो पक्षों में मारपीट, बुजुर्ग की मौत

17/03/2021
vehicle thief gang arrested

मुरादाबाद डबल मर्डर केस का खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version