• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वाले लोकतंत्र की ताकत के सामने झुके : योगी

Writer D by Writer D
03/11/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कुछ वर्षों पहले तक जय श्रीराम का नारा लगाना और राम मंदिर की बात कहना अपराध होता था लेकिन लोकतंत्र की ताकत इतनी मजबूत होती है कि जो 31 वर्ष पहले राम भक्तों पर गोलियां चला रहे थे, वे आज राम भक्तों की ताकत के सामने झुके हैं।

अयोध्या में पांचवें दीपोत्सव समारोह के दौरान श्री आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में भव्य तैयारियों को देखकर कहा कि अगली कारसेवा पर भगवान श्री राम और भगवान कृष्ण के भक्तों पर गोलियों की नहीं बल्कि फूलों की वर्षा की जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की पूर्व की सरकारें ‘कब्रिस्तान’ की सीमाओं पर पैसा खर्च करती थी, लेकिन अब मंदिरों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण पर पैसा खर्च किया जाता है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या अब एक नई सांस्कृतिक नगरी के रूप में दुनिया के अंदर छानी चाहिए। दुनिया की कोई ताकत 2023 तक अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम हर वर्ष नयी ऊंचाइयों को छू रहा है। भव्य राम मंदिर के निर्माण से यहां पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार इस दिशा में काम कर रही है।

इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की गरीब आबादी के लिए कोरोना काल मे शुरू किए गए प्रधानमंत्री अन्न योजना को अगले वर्ष होली तक जारी रखने की घोषणा की।

इस अवसर पर मौजूद पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि 12 लाख दीयों को जलाकर दीपमाला पूरे जगत को प्रकाशित कर रही है, ये केवल एक विश्व रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि पूरे विश्व को भगवान राम की मर्यादा का संदेश है।

उन्होंने कहा कि 2030 तक अयोध्या दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक पर्यटन नगरी होगी। सरकार का अनुमान है कि 10 वर्ष के बाद अयोध्या में सालाना आने वाले पर्यटकों की संख्या पांच करोड़ होगी।

श्री रेड्डी ने कहा कि जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे तो उनके स्वागत ​में दीपोत्सव का आयोजन हुआ था। जिस प्रकार उस दिन भगवान राम के स्वागत में अयोध्या में दीपोत्सव हुआ था, आज उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या को पुन: प्रकाशमान किया है।

दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले श्री आदित्यनाथ ने अयोध्या में 661 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

उल्लेखनीय है कि 2017 से प्रति वर्ष अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष रामपैड़ी के 32 घाटों पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीये जलाए गए। इस आयोजन को देखने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की एक टीम भी अयोध्या पहुंची थी।

दीपोत्‍सव कार्यक्रम के लिए 500 ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान पहली बार एरियल ड्रोन शो आयोजित किया गया जिससे यह भव्‍य और आकर्षण का केंद्र बन गया।

इस समारोह को देखने त्रिनिदाद और टोबैगो, वियतनाम और केन्या के राजदूत भी उपस्थित थे।

दीपोत्सव समारोह के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के किरदार निभाने वाले कलाकारों का श्री आदित्यनाथ ने राजतिलक किया।

Tags: ayodhya newsdeepotsav 2021Deepotsav in Ayodhyadeepotsav news
Previous Post

अयोध्या में लौटा त्रेता युग, 12 लाख दीयों से जगमग हुई रामनगरी

Next Post

तेज रफ्तार मैजिक पलटी, दस लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
accident

तेज रफ्तार मैजिक पलटी, दस लोग घायल

यह भी पढ़ें

CM योगी ने राम नाईक और हृदय नारायण दीक्षित की पुस्तकों का किया विमोचन किया

03/01/2022
arrested

पुलिस ने छह मुन्ना भाईयों को दबोचा, सात लाख रुपए देकर पास की ऑनलाइन

07/05/2022
Srivalli

उर्फी जावेद ने ‘श्रीवल्ली’ गाने का उड़ाया मजाक

10/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version