• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जो लाल टोपी लगाकर और जालीदार टोपी जेब में रखकर घूमते हैं, उन्हें जवाब देना होगा : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
01/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने मेरठ के सरधना में प्रभावी मतदाता संवाद के दौरान सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये जो लाल टोपी लगाकर और जालीदार टोपी जेब में रखकर घूमते हैं, उन्हें जवाब देना होगा। अखिलेश यादव को न कोरोना का टीका पसंद है, न माथे का टीका पसंद है। भाजपा की सरकार गरीबों महिलाओं युवाओं के लिए काम करती है। अगर सपा गठबंधन यूपी के 24 करोड़ लोगों के लिए सुरक्षा के लिए खतरा है तो भाजपा गठबंधन 24 करोड़ लोगों की सुरक्षा की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के चलते सिर्फ धर्म विशेष की बेटियों को सरकारी योजना का लाभ मिलता था। वहीं भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास के मंत्र को साकार करते हुए कन्या सुमंगला योजना से बिना भेदभाव सभी बेटियों को जन्म से स्नातक तक छह चरणों में आर्थिक मदद की गई।

उन्होंने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सिर्फ किसानों को ठगने का काम किया है। वहीं भाजपा सरकार में किसान को सम्मान मिला और उचित मूल्य का भुगतान किया गया। हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट में ही 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया। किसान सम्मान निधि के तहत 2.55 करोड़ किसानों को 42,565 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। पांच सालों में 1.52 लाख करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। किसानों के उपज की दोगुनी खरीद की गई और एमएसपी को भी डेढ़ गुना किया गया।

निर्वाचन आयोग ने 10 प्रत्याशियों को दिये नोटिस

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासनकाल में माफिया और अपराधी खुलेआम घूमते थे और पुलिस भी अपराधियों से डरती थी। 2017 में जब भाजपा की सरकार बनीं तो हमने कानून व्यवस्था को प्राथमिकता में रखा। अपराधी और माफियाओं को जेल भेजा। प्रदेश की जनता ने राहत की सांस ली। लोग इस बात को भूले नहीं हैं।

उन्होंने जनता से एकबार फिर भाजपा को जिताने की अपील की। साथ ही कहा कि 10 मार्च को भारी बहुमत से फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

निर्वाचन आयोग ने 10 प्रत्याशियों को दिये नोटिस

Next Post

राजनीतिक दलों से गन्ना किसान निराश, नोटा का बटन दबाने का लिया निर्णय

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post

राजनीतिक दलों से गन्ना किसान निराश, नोटा का बटन दबाने का लिया निर्णय

यह भी पढ़ें

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्विटर पर मारी एंट्री, बोली- मेरा अजेंडा है राष्ट्रवाद

22/08/2020
साक्षी महाराज Sakshi Maharaj

आंदोलन कर रहे किसान वास्तव में किसान हैं ही नहीं : साक्षी महाराज

30/12/2020
Google

Google डिस्कवर और गूगल न्यूज डाउन, यूजर्स परेशान

31/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version