• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुस्तफा हत्याकांड के तीन आरोपित गिरफ्तार, जेल

Writer D by Writer D
11/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सुल्तानपुर
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुलतानपुर। थाना कोतवाली देहात व स्वॉट सर्विलांस पुलिस की संयुक्त टीम ने मुस्तफा हत्याकांड के 3 हत्यारोपितों को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को बताया कि हनुमानगंज क्राॅसिंग के पास बच्चों में किसी चीज को लेकर झगड़ा हो गया। विपक्षी ने मुस्तफा के सर पर लाठी से प्रहार किया गया, जिससे वह चोटिल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उपचार हेतु केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया। इलाज के दौरान 8 अगस्त को मुस्तफा की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन कर दिया।

थाना कोतवाली देहात पुलिस व स्वॉट एवं सर्विलांस पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान रोहन सिंह उर्फ आयुष सिंह पुत्र बिजली सिंह उर्फ अजीत सिंह निवासी हरिरामपुर पखरौली , विकास सिंह उर्फ जयविजय सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह उर्फ डब्लू सिंह निवासी हरिरामपुर , दीपक कुमार दुबे उर्फ गोलू दुबे पुत्र जगदम्बाप्रसाद दुबे निवासी ग्राम महानपुर के रूप में हुई है।

अपना जुर्म स्वीकार करते हुए रोहन सिंह उर्फ आयुष सिंह ने बताया कि 7 अगस्त को मेरे साथी विकास सिंह उर्फ जयविजय सिंह , दीपक कुमार दुबे उर्फ गोलू दुबे तथा मौके से फरार तेजप्रताप सिंह उर्फ खुशदिल सिंह उपरोक्त हनुमानगंज बाजार से आ रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग बन्द थी। हम लोग अपनी मोटर साइकिल क्राॅसिंग में झुकाकर निकाल रहे थे, तभी एक व्यक्ति पीछे से मोटरसाइकिल लेकर आ गया और मेरी मोटर साइकिल में धक्का दे दिया जब मैंने उसे टोका तो वह गाली-गलौज करने लगा।

इससे मुझे व मेरे साथियों को गुस्सा आ गया और पास में पड़े एक लकड़ी के डण्डे से मेरे साथी विकास उर्फ जयविजय सिंह तथा तेजप्रताप सिंह उर्फ खुशदिल सिंह ने लात-घूंसे से उसे मारने लगे, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया, तब हम लोग भाग गए थे। बाद में पता चला कि वह व्यक्ति हनुमानगंज बाजार का निवासी था और उपरोक्त घटना में ज्यादा चोटिल होने के कारण दौरान-ए- इलाज उसकी मौत हो गई है। पकड़े जाने के भय से हम चारों साथी कहीं दूर निकल जाना चाहते थे कि लेकिन पकड़ लिए गए। हमसे बड़ी भूल हो गई है।

Tags: crime newssultanpur news
Previous Post

दुष्कर्म का वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

Next Post

लक्जरी गाड़ी सहित मालिक गायब, हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi-Nitin Gadkari
Main Slider

उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता: नितिन गडकरी

13/07/2026
CM Yogi-Nitin Gadkari
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी और नितिन गडकरी ने की यूपी की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

13/07/2026
Three people died in a horrific road accident
उत्तर प्रदेश

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

13/07/2026
Transfer
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

13/07/2026
Bomb Threat
Main Slider

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

13/07/2026
Next Post
missing

लक्जरी गाड़ी सहित मालिक गायब, हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

कृषि कानून वापस लेने पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री के कदम का किया स्वागत

19/11/2021

भाजपा‌ नेता के नाबालिग बेटे को दबंग पिता-पुत्र ने पीटा, मुकदमा दर्ज

17/03/2021
Guru Purnima

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः…, इन संदेशों से दें गुरु पूर्णिमा की बधाई

10/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version