• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आईटीबीपी के पूर्व जवान की हत्या के आरोप में पुत्र,पुत्री व दोस्त गिरफ्तार

Writer D by Writer D
31/12/2023
in क्राइम, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पुलिस ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के सेवानिवृत्त जवान की हत्या (Murder) के आरोप में शनिवार को मृतक के पुत्र, पुत्री और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है।

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरू ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार, 29 दिसंबर को मृतक सुंदर लाल के भाई ओमप्रकाश ने लमगड़ा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई सुंदरलाल की हत्या (Murder) कर दी गयी है।

तहरीर में हत्या का आरोप मृतक के पुत्र रितिक विश्वकर्मा, पुत्री डिम्पल और उसके दोस्त हर्षवर्द्धन पर लगाया गया। इस मामले में एक विधि विवादित किशोरी भी आरोपी है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया। साथ ही लमगड़ा के थाना प्रभारी दिनेश नांथ महंत की अगुवाई में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

साथ ही तीनों आरोपियों को लमगड़ा के भांगादेवली गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। विधि विवादित किशोरी को भी मौके से संरक्षण में ले लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता भारत तिब्बत सीमा पुलिस में नौकरी करते थे।

वह सेवानिवृत्त होकर चाचा के परिवार के साथ लमगड़ा के भांगादेवली गांव में रहने लगे। वे लोग देहरादून में पढ़ाई करते हैं। उनके पिता उन्हें पढ़ाई और रहने खाने के लिये पैसा नहीं दे रहे थे। पुलिस के अनुसार इसी से गुस्साये डिम्पल ने अपने दोस्त हर्षवर्द्धन को दिल्ली से बुलाया और चारों ने कल शनिवार को मृतक के हाथ पांव बांधकर डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

Tags: crime newsNainital newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

एक किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

राम की नगरी का वैभव बढ़ा गये मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Anand Swaroop inspected the preparations for the Shravan Kanwar fair.
राष्ट्रीय

श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

27/06/2026
Encounter of Sanjay, a criminal with a reward of Rs 1 lakh
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 1 लाख का इनामी संजय ढेर, बिल्डर मर्डर केस के बाद से था फरार

27/06/2026
VB-G RAM G
Main Slider

पंजाब में AAP सरकार का बड़ा यू-टर्न! राज्य में लागू होगी VB-G RAM G योजना

27/06/2026
Next Post
pm modi

राम की नगरी का वैभव बढ़ा गये मोदी

यह भी पढ़ें

दवा कारोबारी ने परिवार संग की थी खुदकुशी, आरोपी सूदखोर गिरफ्तार

09/06/2021
SP MLA Nahid Hussain - former MP Tabassum Hasan

सपा विधायक नाहिद और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन पर लगा गैंगस्टर एक्ट, 40 लोगों पर हुई कार्रवाई

13/02/2021
Car Accident

योगी के मंत्री नन्दी के बेटे-बहू का एक्सीडेंट, पीजीआई रेफर

30/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version