• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

18 लाख रुपए के अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
arrested

Arrested with illegal drug injection

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। थाना सिविल लाइन पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने तीन शातिर ड्रग माफिया आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) कर उनके पास से 18 लाख रुपए के अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए।

पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत थाना सिविल लाइन पुलिस एसओजी और खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन टीम द्वारा थाना बिलारी कोतवाली तेवर खास निवासी सरफराज पुत्र अशफाक, थाना सिविल लाइन के चंद्र नगर आजाद नगर निवासी नितेश मसीह पुत्र विनोद कुमार मैसी और थाना नागफनी के दौलत बाग निवासी वसीम पुत्र हासिम को गिरफ्तार किया।

जिनके पास से 18 लाख रुपए के अवैध इंजेक्शन, तीन मोबाइल फोन, एक पैन कार्ड, चार एटीएम कार्ड, ₹5280 नकद और एक स्कूटी बरामद हुई। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 2 एमएल के 3975 ब्लू पाइन इंजेक्शन, 2 एमएल के 2550 डाइजेलब इंजेक्शन, 2 एमएल के 675 लीजेसिक इंजेक्शन,10 एमएल के 925 एविल इंजेक्शन, बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 18 लाख रुपए होगी।

गिरफ्तार नितेश मैसी ने बताया कि उसका सम्पर्क फार्मा कम्पनी में बतौर कार्यरत थाना सिविल लाइन के खालसा निवासी विक्की उर्फ विनीत से हुआ। विक्की उर्फ विनीत मेरठ की किसी फर्म से नशीली औषधि मंगवाता था। नितेश ने बताया कि मेरठ का डीलर उक्त नशीली औषधि रोडवेज बस में रख देता था और रोडवेज बस का नंबर व कंडक्टर का नंबर मैसेज कर देता था। जब रोडवेज मुरादाबाद आ जाती थी तो मैं उस माल को रोडवेज बस से उतारकर वसीम, सरफराज व बहजोई निवासी गौरव से प्रति पैकेट ₹5000 लेकर बेच देता था। सीओ सिविल लाइन आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी सरफराज, नितेश मैसी, वसीम को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया जबकि विक्की उर्फ विनीत अभी फरार है।

औषधि निरीक्षक मुकेश चंद जैन ने बताया कि हमारी टीम पड़ताल कर रही है कि किस कम्पनी से यह इंजेक्शन थोक मात्रा में इनके द्वारा खरीदे गए और किस-किस जिले में किस-किस मेडिकल स्टोर या अन्य किसी दुकान आदि द्वारा बेचे जाते थे यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में औषधि निरीक्षक मुकेश चंद जैन, उप निरीक्षक विनोद कुमार, सुमित कुमार, एसओजी प्रभारी दरोगा रविंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रेम राज सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार, जगपाल सिंह, अशोक कुमार शामिल रहे।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

शिव मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंके जाने के बाद बवाल

Next Post

24 घंटे से जारी छापेमारी भारी मात्रा में मिली गुटखा बनाने की सामग्री

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों का होगा बेहतर समन्वय, योगी सरकार ने को-लोकेशन और मैपिंग अभियान को दी नई गति

26/06/2026
Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
Next Post
Raid

24 घंटे से जारी छापेमारी भारी मात्रा में मिली गुटखा बनाने की सामग्री

यह भी पढ़ें

harish rawat

हरीश रावत ने साधा निशाना,बोले-बीजेपी ने बेरोगारी दूर करने के लिए नहीं किया काम

12/09/2020
Dead Body

नहर से मिला अज्ञात महिला का बिना सिर का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

03/06/2021
144-storey building demolished

पलक झपकते ही जमींदोज़ हुई 144 मंज़िला इमारत, देखें वीडियो

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version