• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिव मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंके जाने के बाद बवाल

Writer D by Writer D
16/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, क्राइम
0
temple

piece of meat was thrown in the temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज। जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव रसूलाबाद में एक खेत में बने शिव मंदिर (Shiv Temple) में शनिवार की सुबह कुछ अराजक तत्वों द्वारा कथित रूप से मांस का टुकड़ा (Piece of meat) फेंके जाने के विरोध में दोपहर को घटनास्थल के कुछ दूरी पर स्थित मांस की तीन दुकानों में आग लगा दी गई।

पुलिस-प्रशासन ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसके पहले घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने काफी देर तक तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग पर जाम लगाया।  पुलिस ने बताया कि गांव रसूलाबाद के बाहर खेत में स्थित शिव मंदिर के पुजारी जगदीश जाटव आज तड़के चार बजे तक मंदिर पहुंचे तो उन्होंने हवन कुंड में मांस के टुकड़े पड़े देखे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर साफ-सफाई कराई लेकिन घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने तालग्रामइंदरगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। क्षेत्राधिकारी सदर शिवप्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी छिबरामऊ अशोक कुमार व थानाध्यक्ष हरी श्याम सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। जाम लगाने वाले लोग घटना के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उप जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद उन्होंने जाम खोल दिया।

जाजमऊ हिंसा मामले में पूर्व बीजेपी नेता गिरफ्तार

उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है और जो भी लोग इस मामले में दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्वाई की जायेगी। घटना के बाद दोपहर को माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित मांस की दुकानों में आग लगा दी गई, जिसपर दमकल विभाग ने काबू किया।

माहौल तनावपूर्ण होने के बाद कानपुर मंडल के आयुक्त व कानपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार तालग्राम पहुंचे और हालात का जायजा लिया।  जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी तालग्राम पहुंच कर हालात काबू किया। रसूलाबाद गांव व उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सपा नेता शिवसागर का हत्यारोपी 17 साल बाद गिरफ्तार, एक लाख रुपये का था इनाम

श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ अराजकतत्वों ने मांस की तीन दुकानें जला दीं। एसपी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्धों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Tags: crime newskannauj newsshiv templeup news
Previous Post

16 साल के चेस प्लेयर आर. प्रज्ञानानंद ने जीता पैरासिन ओपन टाइटल

Next Post

18 लाख रुपए के अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
Next Post
arrested

18 लाख रुपए के अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

High alert at all stations in UP after stampede at NDLS

NDLS पर भगदड़ के बाद एक्शन में रेलवे, यूपी के सभी स्टेशनों पर हाई अलर्ट

16/02/2025
CM Yogi gave allotment letters to the beneficiaries of various schemes.

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया आवंटन पत्र, चेक, मकान की चाबी व सम्मान

01/06/2026
natasa stankovic

हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविच ने कुछ यूं कम किया प्रेग्नेंसी वेट

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version