• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो दिन में एक ही परिवार के तीन बच्चों की बुखार से मौत, गांव में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
29/11/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, स्वास्थ्य
0
fever

fever

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। जिले के एक गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। दो दिन के अंदर तीनों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तीनों बच्चों की तबीयत खराब हुई थी और उन्हें बुखार (Fever) आया था। अब गांव में कैंप लगाया गया है और बच्चों की जांच शुरू कर दी गई है। तीनों बच्चों की मौत कैसे हुई। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ये मामला नेबुआ नौरंगिया के ढोलहा से सामने आया है, जहां लहरिया टोला के रहने वाले पिंटू गौड़ की सात साल की बेटी मंजू को पिछले एक हफ्ते से बुखार (Fever) आ रहा था। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन जब आराम नहीं मिला तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में मंजू ने दम तोड़ दिया। परिवार अभी मंजू की मौत के सदमे से बाहर भी नहीं निकला था कि उन पर और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

एक साथ दो बेटियां की मौत

बुधवार को बेटी मंजू की मौत हुई और तभी से पिंटू की छोटी बेटी खुशी की भी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाने पर शुक्रवार को सुबह ही खुशी ने भी दम तोड़ दिया। पिंटू का परिवार दो दिन के अंदर दोनों बेटियों की मौत से बुरी तरह टूट गया।

पिंटू गौड़ के परिवार पर आई ये आफत यहीं खत्म नहीं हुई। पिंटू के बड़े भाई दशरथ के पांच साल के बेटे कृष्णा की भी तेज बुखार (Fever) की वजह से मौत हो गई। कृष्णा को पडरौना ले जाया ही जा रहा था कि उसने भी शुक्रवार को रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एक साथ परिवार के तीन मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग और गांव वालों में भी हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य टीम ने लगाया कैंप

इस घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली तो टीम ने गांव में कैंप लगाया और करीब 57 बच्चों की जांच की। इस दौरान बुखार, मलेरिया और डेंगू की जांच की गई और साथ ही साथ दवाईयां भी वितरित की गईं। टीम ने प्रभावित घरों के आसपास दवा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर लोगों से स्वच्छता रखने की अपील की।

Tags: kushinagar news
Previous Post

रैपिडो ड्राइवर के बैंक एकाउंट में 331 करोड़, राजनेता की ‘ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग’ पर उड़ाए एक करोड़

Next Post

दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
Bank Holiday

दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट

यह भी पढ़ें

LPG cylinder

आम आदमी को बड़ा झटका, गैस सिलेंडर पर खत्म हुई सब्सिडी

03/06/2022
rape

सेना के जवान ने ट्रेन में लड़की के साथ की दरिंदगी, आरोपी अरेस्ट

20/12/2025
उत्तराखंड में 15 दिसंबर से खुलेंगे उच्चशिक्षण संस्थान

उत्तराखंड सीएम के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

29/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version