• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

असम में कांग्रेस को तगड़ा झटका, तीन विधायक बीजेपी में शामिल

Writer D by Writer D
05/03/2026
in असम, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Three Congress MLAs join BJP in Assam

Three Congress MLAs join BJP in Assam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका मिला। पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी छोड़कर बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया था। अब कांग्रेस (Congress) के 3 निलंबित विधायक भी राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए।

राज्य में कांग्रेस के जो 3 निलंबित विधायक होली के ठीक अगले दिन यानी आज गुरुवार को बीजेपी (BJP)में शामिल हुए, वो हैं कमलाख्या डे पुरकायस्थ, बसंत दास और शशिकांत दास। इनके अलावा 2 अन्य कद्दावर नेता भी विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही बीजेपी में शामिल हो गए। 126 सदस्यों वाली असम विधानसभा में अगले महीने अप्रैल में चुनाव कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में राज्य में सियासी तौर पर तोड़फोड़ जारी है।

बीजेपी (BJP)के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा की मौजूदगी में कांग्रेस से आए इन सभी नेताओं को गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा के बीजेपी में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद पार्टी राज्य की मुख्य विपक्षी कांग्रेस में तोड़फोड़ करने में कामयाब रही।

पुकमलाख्या रकायस्थ करीमगंज (उत्तर) सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि शशिकांत दास और बसंत दास क्रमशः राहा और मंगलदोई (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्रों से वर्तमान विधायक हैं। 3 विधायकों के अलावा बीजेपी में शामिल होने वाले 2 अन्य कांग्रेस नेता हैं, पूर्व संयुक्त सचिव पार्शा बॉब कालिता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व महासचिव कंगकन नाथ शामिल हैं।

ये तीनों विधायक मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा के करीबी बताए जा रहे हैं और पिछले कुछ सालों से खुलकर बीजेपी का समर्थन करते रहे हैं। करीब 4 साल पहले 2021 में शशिकांत दास ने सत्तारूढ़ पार्टी की नीतियों के समर्थन की घोषणा की थी।

Tags: assam vidhansabha election
Previous Post

अग्निवीर भर्ती के लिए निकली बंपर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलेरी

Next Post

पुरानी रंजिश में 2 पक्षों के बीच में जमकर मारपीट, एक की मौत; कई घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर धामी सख्त, अस्पतालों-कोचिंग सेंटरों समेत सभी बड़े संस्थानों का होगा ऑडिट

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Consensus reached on Yamuna water dispute
राजनीति

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
CM Dhami
राजनीति

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

23/06/2026
Next Post
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

पुरानी रंजिश में 2 पक्षों के बीच में जमकर मारपीट, एक की मौत; कई घायल

यह भी पढ़ें

Mohammed Shami

IND vs NZ Semi Final 1: फाइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया, शमी ने झटके 7 विकेट

15/11/2023
accident

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, 50 यात्री घायल

07/07/2021
imartiii

मीठा खाने की क्रेविंग को शांत करेगी रसभरी इमरती

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version